एक्टर रणवीर शौरी को मिली जान से मारने की धमकी, CJP का किया था विरोध
एक्टर रणवीर शौरी ने पोस्ट शेयर कर बताया है कि उन्हें जान से मारने की धमकी मिल रही है. दरअसल एक्टर ने देश में हुए सीजेपी कॉकरोज जनता पार्टी के प्रदर्शन का विरोध किया था.
एक्टर रणवीर शौरी को जान से मारने की धमकी मिली है. रणवीर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी है. दावा किया जा रहा है कि उन्होंने सीजेपी के प्रदर्शन का विरोध किया था, जिसके बाद उन्हें जान से मारने की धमकी मिली है.
ई-मेल पर मिली धमकी
एक्टर ने एक्स पर पोस्ट करके मुंबई पुलिस की साइबर सेल को टैग किया. एक्टर ने पोस्ट में लिखा- मुझे दो मेल अकाउंट्स से जान से मारने की धमकी दी गई है. पोस्ट में उन्होंने मेल के स्क्रीनशॉट्स अटैच किए, ये स्क्रीनशॉर्ट 12 अक्टूबर रात 9.10 बजे के थे. मेल के स्क्रीनशॉर्ट में देखा जा सकता है कि एक्टर को काफी कुछ बोला और उनको गाली दी है. इसके अलावा उन्हें जान से मारने की धमकी दी है. धमकी में लिखा गया है कि वो एक्टर की लोकेशन पर नजर रखे हुए हैं.
मुंबई पुलिस ने जांच की शुरू
इस पोस्ट के नीचे मुंबई पुलिस ने अपना नंबर डीएम करने के लिए बोला है. इसके बाद एक्टर ने दूसरी पोस्ट में मुंबई पुलिस को थैंक्यू बोला है. एक्टर के पोस्ट के बाद मुंबई पुलिस ने मामने की जांच शुरू कर दी है.
सीजेपी प्रदर्शन का किया था विरोध
एक्टर ने सीजेपी के प्रदर्शन का विरोध किया था. रणवीर ने बोला था कि सड़क नहीं बल्कि संसद और बैलेट पर अपनी ताकत दिखाएं. अगर लगता है कि आपके साथ न्याय नहीं हुआ है तो कोर्ट जाएं, यही सही लोकतांत्रिक रास्ता है. सड़कों को हाईजैक करना, पब्लिक को परेशान करना लोकतंत्र की हत्या है.
कोंकणा सेन शर्मा संग रणवीर शौरी की लव स्टोरी और ब्रेकअप की कहानी
रणवीर शौरी टीवी से लेकर फिल्मों में काम कर चुके हैं. उनकी लव लाइफ के बारे में ज्यादा लोगों को जानकारी नहीं है. बिग बॉस ओटीटी 3 में उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खुलासा किया था. दोनों की पहली मुलाकात साल 2006 में मिक्स डबल्स के सेट पर हुई थी. फिल्म की शूटिंग के दौरान उनके बीच दोस्ती हुई, फिर धीरे-धीरे प्यार में बदल गई. दोनों ने मीडिया से अपना रिश्ता छिपाकर रखा था.
साल 2008 में दोनों ने मुंबई के गोरेगांव में सगाई की इसकेबाद साल 2010 को दोनों ने शादी कर ली. कपल की शादी में करीबी दोस्त और परिवार के लोग शामिल हुए थे. शादी के कुछ समय बाद एक्ट्रेस ने बेटे हारून शौरी को जन्म दिया. लेकिन दोनों की लव स्टोरी ज्यादा समय तक नहीं चली, साल 2015 में दोनों अलग हो गए. साल 2020 में दोनों ने ऑफिशियल तलाक ले लिया. अलग होने के बाद भी दोनों बेटे हारून की परवरिश कर रहे हैं.