SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की दूसरी बेटी का नाम 'देवी', संस्कृत से जुड़ा है इसका अर्थ

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने दूसरी बेटी का नाम देवी रखा है. कपल ने इंस्टाग्राम पर फैमिली फोटो शेयर कर बेटी के नाम का खुलासा किया है. देवी नाम का संस्कृत से अर्थ जुड़ा है.

Written By Shilpa Singh
Published: Oct 20, 2026, 05:50 PM IST | Updated: Oct 20, 2026, 06:57 PM IST
Image Credit: इंस्टाग्राम
Join

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण दूसरी बार माता-पिता बने हैं. एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर फैमिली फोटो शेयर बेटी के नाम का खुलासा किया है. दीपिका और रणवीर ने बेटी का नाम देवी रखा है. कपल की बड़ी बेटी का नाम दुआ है वहीं छोटी बेटी का नाम देवी रखा है. देवी नाम संस्कृत से जुड़ा है. आइए जानते हैं देवी नाम का क्या अर्थ है?

देवी नाम का क्या है अर्थ

देवी नाम मूल रूप से संस्कृत का नाम है. देवी का अर्थ भगवान का स्त्री रूप है. देवी नाम शक्ति और देवी मां से जुड़ा है. संस्कृति में यह नाम शक्ति, पवित्रता, साहस का प्रतीक माना जाता है. धार्मिक रूप से इस नाम का खास महत्व है.

 
दुआ और देवी, दोनों नाम हैं खास

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की पहली बेटी का नाम दुआ है, जिसका अर्थ प्रार्थना होता है. वहीं देवी नाम का अर्थ शक्ति से जुड़ा है. दोनों नाम बेहद छोटे और खूबसूरत हैं. दीपिका और रणवीर ने अपनी बेटी का नाम गहरे अर्थ वाला रखा है.

सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस ने शेयर किया पोस्ट 

दीपिका और रणवीर ने अपनी दोनों बेटी संग फैमिली फोटो शेयर की है. कपल ने पोस्ट शेयर करते हुए बेटी का पूरा नाम बताया है. देवी पादुकोण सिंह, नाम शेयर करते हुए दीपिका ने कैप्शन में लिखा- प्यार और खुशियों से भरी-देवी पादुकोण सिंह. फोटो में रणवीह सिंह अपने परिवार की तरफ मुस्कान के साथ देख रहे हैं. दीपिका ने गोल्डन और ऑफ व्हाइट कलर का एथनिक आउटफिट कैरी किया हुआ है. हैवी इयररिंग्स में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही हैं. रणवीर सिंह और बेटी दुआ ने भी मैचिंग कलर का आउटफिट कैरी किया हुआ है. दीपिका और रणवीर की फैमिली बेहद खूबसूरत लग रही हैं.

दीपिका और रणवीर की लव स्टोरी 

दीपिका और रणवीर सिंह की लव स्टोरी की शुरुआत साल 2013 में हुई थी. दोनों की लव स्टोरी की शुरुआत साल 2013 में गोलियों की रासलीला राम-लिला के सेट पर शुरू हुई थी. इसके बाद कपल ने एक दूसरे को डेट किया. डेट करने के बाद साल 2018 में कपल ने शादी कर ली. उन्होंने कोंकणी और सिंधी पंरपरा से शादी की थी. दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की पहली बेटी का जन्म 8 सितंबर 2024 को हुआ था. दूसरी बेटी का जन्म 19 सितंबर को 2026 को हुआ.

दीपिका पादुकोण की अपकमिंग फिल्म 

दीपिका पादुकोण जल्द ही शाहरुख खान के साथ फिल्म किंग में नजर आएंगी. फिल्म का डायरेक्शन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं. फिल्म 24 दिसंबर को 2026 को रिलीज होने वाली है. इसके बाद वह अल्लू अर्जुन के साथ फिल्म राका में नजर आएंगी.

इसे भी पढ़ेंः  टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद सलमान खान की बढ़ाई गई सुरक्षा? बंदूकधारी जवानों के बीच दिखे भाईजान; वीडियो वायरल 

 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

मैं शिल्पा सिंह, पिछले 6 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं. मैं 4 साल से ज़ी न्यूज़ हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हूं. ज़ी न्यूज़ में मैं एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम कर रही हूं. मैंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंडिया न्यूज़ डिजिटल से की थी. इसके बाद वन इंडिया डिजिटल और जागरण न्यू मीडिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी काम किया है. इस दौरान मैंने एंटरटेनमेंट बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरी, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की है. मैंने जामिया मिलिया इस्लामिया से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. मेरा उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी देना है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES