भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /मनोरंजन
  • /फैंस के लिए बड़ा झटका: एक साल और आगे बढ़ी रणबीर कपूर की Ramayana Part 2, आखिर मेकर्स ने क्यों लिया ये फैसला?

फैंस के लिए बड़ा झटका: एक साल और आगे बढ़ी रणबीर कपूर की Ramayana Part 2, आखिर मेकर्स ने क्यों लिया ये फैसला?

रणबीर कपूर के करियर की सबसे बड़ी और मेगा बजट फिल्म ‘रामायण’ को लेकर बहुत बड़ा अपडेट सामने आया है, जिसने फैंस का दिल तोड़ दिया. जहां ‘रामायण पार्ट 1’ इस साल दिवाली के मौके रिलीज हो रही हैं, वहीं, ‘रामायण पार्ट 2’ की रिलीज डेट को एक साल और आगे बढ़ा दिया गया है, जिसके पीछे की वजह...

Written ByVandana Saini
Published: Oct 24, 2026, 09:38 AM IST|Updated: Oct 24, 2026, 10:19 AM IST
joinshare
फैंस के लिए बड़ा झटका: एक साल और आगे बढ़ी रणबीर कपूर की Ramayana Part 2, आखिर मेकर्स ने क्यों लिया ये फैसला?
Image Credit: ‘रामायण पार्ट 2’ की रिलीज डेट हुई पोस्टपोन

About the Author

Vandana Saini

Vandana Saini

वंदना सैनी जी न्यूज में सब ए़डिटर हैं और पिछले 11 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. कुछ समय तक उन्होंने नेशनल, इंटरनेशनल और पॉलिटिकल बीट पर काम किया. इसके बाद 2018 में उन्होंने इंडिया न्यूज में एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना शुरू किया और पिछले 8 साल से लगातार में एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं. इस दौरान उन्होंने स्मार्ट हिंदुस्तान, पत्रिका और न्यूज 24 जैसे संस्थान के साथ काम किया और पिछले 2 साल से जी न्यूज के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने दिल्ली से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद IGNOU से हिंदी में मास्टर्स किया. उन्हें पत्रकारिता के साथ कहानियां लिखने का भी शौक है. आप Vandana.saini@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. 
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
'ब्लैक डे' से 'जश्न के उत्सव' तक... BJP ने कैसे विलय की वर्षगांठ को 'नए कश्मीर' के जश्न में बदला?

'ब्लैक डे' से 'जश्न के उत्सव' तक... BJP ने कैसे विलय की वर्षगांठ को 'नए कश्मीर' के जश्न में बदला?

2

कल से बदल जाएगा रेलवे का नियम, लाइन में लगकर ट्रेप टिकट लेने वालों को मिलेगी यह खुशखबरी

3

कोटा में 16 साल के JEE स्टूडेंट ने किया सुसाइड, 6 महीने पहले करने आया था तैयारी

4

अनंत सिंह की भविष्यवाणी पर JDU का करारा पलटवार, श्याम रजक बोले, पहले अपना भविष्य तो देख लेते

5

राजस्थान मौसम अपडेट: फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 29-30 अक्टूबर को बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

फैंस कब से रणबीर कपूर को भगवान श्री राम के अवतार में बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेताब हैं. नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी ये  मेगा बजट फिल्म ‘रामायण’ इस साल दिवाली के खास मौके पर यानी 5 नंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली हैं, जिसको लेकर देश-विदेश में फैंस की एक्साइटमेंट चरम सीमा पर है. फिल्म के पहले पार्ट को लेकर लोगों के बीच काफी ज्यादा क्रेज देखने को मिल रहा है, जिसमें भगवान राम के जन्म, सीता से विवाह और फिर रावण हरण की कहानी दिखाई जाएगी, जिसके बाद इसका दूसरा पार्ट रिलीज होगा.

जिसको लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है, जिसने फैंस का दिल ही तोड़ दिया. खबरों की मानें तो ‘रामायण पार्ट 2’ पहले अगले साल 2027 में दिवाली के खास मौके पर रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा. जी हां, ‘रामायण पार्ट 2’ की रिलीज डेट का एक साल और आगे बढ़ा दिया गया है. 4000 करोड़ रुपये के भारी-भरकम बजट के साथ तैयार हो रही है. ये प्रोजेक्ट प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा का सबसे बड़ा सपना बताया जा रहा है. मेकर्स ने इस पूरी कहानी को दो अलग-अलग पार्ट्स में दर्शकों के सामने पेश करने का पूरा प्लान बना रखा है.

 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

‘रामायण पार्ट 2’ को लेकर क्यों बदला फैसला?

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘रामायण पार्ट 1’ के ट्रेलर को मिले जबरदस्त प्यार के बाद डायरेक्टर नितेश तिवारी इसके दूसरे पार्ट को लेकर बिल्कुल जल्दबाजी नहीं करना चाहते. वे चाहते हैं कि दूसरे पार्ट के काम के लिए टीम को कुछ और ज्यादा वक्त मिले. बताया जा रहा है कि फिल्म के VFX और बाकी बचे प्रोडक्शन वर्क में काफी समय लगने वाला है. मेकर्स इसे पर्दे पर एकदम बेहतरीन तरीके से उतारना चाहते हैं. इसी वजह से अब पूरी टीम इसकी रिलीज को पूरे एक साल आगे टालने का मन बना रही है, ताकि क्वालिटी के साथ कोई समझौता न हो.

 ‘तुम्हारे चेहरे दिख गए, निकलो वहां से’: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद शूटर्स को कोई कर रहा था अर्लट; टीवी से मिल रही थी पुलिस की लाइव अपडेट

अब दिवाली 2028 में दस्तक देगा दूसरा पार्ट

सामने आ रही नई जानकारियों के मुताबिक, प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा अब ‘रामायण पार्ट 2’ को दिवाली 2027 की जगह दिवाली 2028 में रिलीज करने का मन बना चुके हैं. हालांकि, अभी तक रिलीज डेट आगे बढ़ने की इस खबर पर फिल्म के प्रोड्यूसर्स या डायरेक्टर की ओर से कोई ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया है. इसके बावजूद फिल्म इंडस्ट्री के गलियारों में ये खबर बहुत तेजी से वायरल हो रही है. फैंस भी ये जानकर थोड़े निराश हैं कि उन्हें भगवान राम और रावण के महायुद्ध को देखने के लिए अब 2028 तक का लंबा इंतजार करना पड़ सकता है.

शूटिंग और स्पेशल इफेक्ट्स के लिए चाहिए बड़ा वक्त

एंटरटेनमेंट पोर्टल की एक रिपोर्ट बताती है कि ‘रामायण पार्ट 2’ की शूटिंग और बड़े स्केल पर होने वाले एक्शन सीन्स को फिल्माने के लिए मेकर्स को बहुत ज्यादा समय की दरकार है. इसी को ध्यान में रखते हुए टीम अब एक नया और प्रोडक्शन शेड्यूल तैयार करने में जुटी है. फिल्म से जुड़े सूत्रों का कहना है कि नमित मल्होत्रा के लिए ये केवल कोई ऑर्डिनरी सिनेमैटिक प्रोजेक्ट नहीं है, बल्कि ये उनके दिल से जुड़ा हुआ एक डीप इमोशन है. यही वजह है कि वो पर्दे पर दर्शकों को एक मैजिकल और कभी न भूलापाने वाला एक्सपीरियंस देना चाहते हैं, जिसमें कोई कमी न हो.

दिवाली 2026 पर रिलीज होगा पहला भाग

फिलहाल जहां पहला पार्ट कुछ ही दिनों के अंदर दर्शकों के सामने आने के लिए पूरी तरह से तैयार है, वहीं दूसरे पार्ट के बड़े सेट्स और मुश्किल सीन्स की शूटिंग में अभी काफी महीने लग जाएंगे. इसी वजह से दर्शकों को ‘रामायण पार्ट 2’ देखने के लिए दिवाली 2028 तक सब्र रखना होगा. दूसरी ओर, रणबीर कपूर के लीड रोल वाली ‘रामायण पार्ट 1’ इसी साल दिवाली के पावन पर्व पर 5 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. पहले पार्ट को लेकर बॉक्स ऑफिस पर बहुत भारी कमाई और ऐतिहासिक ओपनिंग मिलने की उम्मीद जताई जा रही है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
Ramayana
Ranbir Kapoor
Yash