App

Ramayana Part 1 का LA में हुआ वर्ल्ड प्रीमियर! सोशल मीडिया पर आने लगे रिव्यू; लोगों ने लगाए ‘रावण’ के नारे

रणबीर कपूर और नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘रामायण पार्ट 1’ अगले महीने दिवाली के खास मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. इससे पहले इसका वर्ल्ड प्रीमियर लॉस एंजेलिस में हुआ, जहां से ढेरों फोटो-वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं. साथ ही लोगों के रिव्यू भी सामने आने लगे हैं.

Ramayana Part 1 का LA में हुआ वर्ल्ड प्रीमियर! सोशल मीडिया पर आने लगे रिव्यू; लोगों ने लगाए ‘रावण’ के नारे
Image Credit: ‘रामायण पार्ट 1’ का लॉस एंजिल्स में वर्ल्ड प्रीमियर

जैसे-जैसे रणबीर कपूर और नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘रामायण पार्ट 1’ की रिलीज डेट पास आ रही है, फैंस की एक्साइटमेंट और क्रेज सातवें आसमान पर पहुंच चुका है. फिल्म के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा और सुपरस्टार यश भारत की इस पौराणिक महागाथा को सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में बहुत बड़े स्केल पर रिलीज करने की तैयारी कर रहे हैं. इस ग्रैंड रिलीज की एक बेहद खूबसूरत झलक हाल ही में देखने को मिली. इस फिल्म में भगवान श्री राम का किरदार निभा रहे रणबीर कपूर, माता सीता बनीं साई पल्लवी और रावण का रोल प्ले कर रहे यश लॉस एंजेलिस में वर्ल्ड प्रीमियर के लिए पहुंचे. जहां विदेशी फैंस ने दिल खोलकर उनका वेलकम किया.

लॉस एंजेलिस के रेड कार्पेट पर जब सितारे उतरे, तो उन्होंने इंटरनेशनल जमीन पर भी अपने देसी पहनावे से सबका दिल जीत लिया. इस खास मौके पर रणबीर कपूर आइवरी रंग की जैकेट और ब्लैक ट्राउजर में काफी रॉयल दिखे. वहीं, साई पल्लवी ने लाल रंग की खूबसूरत साड़ी और अपनी प्यारी मुस्कान से पूरी महफिल लूट ली. इन दोनों के साथ ‘रावण’ का किरदार निभा रहे कन्नड़ सुपरस्टार यश पूरे ब्लैक आउटफिट में पहुंचे, जिस पर दस सिर वाला सोने का खास ब्रोच लगा था. स्टारकास्ट के अलावा फिल्म के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा और डायरेक्टर नितेश तिवारी भी भारतीय पहनावे में नजर आए, जिसे फैंस ने खूब सराहा. हर किसी ने सभी पूरी टीम की जमकर तारीफ की. 

डेविड गेफेन थिएटर में हाउसफुल रहा वर्ल्ड प्रीमियर शो

फिल्म की पूरी टीम की ढेरों फोटो-वीडियो के साथ वर्ल्ड प्रीमियर शो के ढेरों रिव्यू भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं. X यूजर भार्गवी के मुताबिक, लॉस एंजेलिस के मशहूर डेविड गेफेन थिएटर में हुए इस वर्ल्ड प्रीमियर को ऑडियंस का  जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला. करीब एक हजार सीटों की कैपेसिटी वाले इस बड़े थिएटर में 95% से ज्यादा सीटें पूरी तरह भरी रहीं. इस खास मौके पर सिर्फ भारतीय कलाकार ही मौजूद नहीं थे, बल्कि हॉलीवुड और इंटरनेशनल सिनेमा से जुड़े कई जाने-माने नाम भी इस ग्रैंड स्क्रीनिंग का हिस्सा बने. हॉल में मौजूद ऑडियंस का जोश ये साफ बता रहा था कि भारतीय सिनेमा की ये सबसे बड़ी कहानी अब पूरी दुनिया के दिलों पर छाने को तैयार है. 

पहले रिव्यूज में दिखी भव्यता और क्लाइमेक्स का दम

सिनेहब के मुताबिक, ‘रामायण पार्ट 1’ का पहला रिएक्शन बेहद धमाकेदार रहा है. उन्होंने इसे बहुत ही ग्रैंड और एपिक जैसी फिल्म बताया, जिसमें श्री राम के रोल में रणबीर कपूर ने दिल जीतने वाला काम किया है. इसके साथ ही फिल्म का आखिरी सस्पेंस यानी क्लिफहैंगर ऐसा है, जिसकी हर तरफ जमकर तारीफ हो रही है. डायरेक्टर नितेश तिवारी ने इस विजुअल ट्रीट से एक बार फिर साबित कर दिया कि वो बड़े पर्दे पर जादू बिखेरना बखूबी जानते हैं. सोशल मीडिया पर ये रिव्यू सामने आते ही फिल्म को लेकर ऑडियंस की एक्साइटमेंट कई गुना बढ़ गई है.

विजुअल्स और म्यूजिक ने दिया खास सिनेमैटिक एक्सपीरियंस

रामाज स्क्रीन के मुताबिक, ‘रामायण: राइज ऑफ अ लेजेंड’ को बड़े पर्दे पर देखना एक बेहद मैजिकल और शानदार अहसास कराता है. फिल्म के विजुअल्स, डांस, म्यूजिक और एक्शन वाले सीन सच में बहुत बड़े स्केल पर तैयार किए गए हैं. कुलदीप गढ़वी ने बताया कि ऑस्कर विजेता संगीतकार हंस जिमर और ए.आर. रहमान की जुगलबंदी इस फिल्म की सबसे बड़ी ताकत बनकर उभरी है. वेस्टर्न ऑर्केस्ट्रा और भारतीय शास्त्रीय संगीत का मेल फिल्म के भव्य और भावुक सीन्स में जान फूंक देता है, जो दर्शकों को सीधे दिल से जोड़ता है.

कहानी की भव्यता और रिलीज की तैयारियां पूरी

वेंकी रिव्यूज का कहना है कि ये फिल्म बहुत बड़े कैनवास पर दिल से बनाई गई एक ईमानदार कोशिश है, जिसमें मेकर्स की कड़ी मेहनत साफ झलकती है. टीम ने ओरिजनल ‘रामायण’ की आत्मा को बनाए रखने पर पूरा ध्यान दिया है. हालांकि, इसमें एक्शन और VFX पर थोड़ा ज्यादा जोर देखने को मिलता है. अब हर किसी की निगाहें 5 नवंबर 2026 पर टिकी हैं जब ये फिल्म पूरी दुनिया के थिएटर्स में उतरेगी. इससे ठीक एक दिन पहले यानी 4 नवंबर को इसका स्पेशल प्रीव्यू शो रखा गया है, जिसके लिए टिकट खिड़की पर मारामारी तय मानी जा रही है.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Vandana Saini

Vandana Saini

वंदना सैनी जी न्यूज में सब ए़डिटर हैं और पिछले 11 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. कुछ समय तक उन्होंने नेशनल, इंटरनेशनल और पॉलिटिकल बीट पर काम किया. इसके बाद 2018 में उन्होंने इंडिया न्यूज में एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना शुरू किया और पिछले 8 साल से लगातार में एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं. इस दौरान उन्होंने स्मार्ट हिंदुस्तान, पत्रिका और न्यूज 24 जैसे संस्थान के साथ काम किया और पिछले 2 साल से जी न्यूज के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने दिल्ली से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद IGNOU से हिंदी में मास्टर्स किया. उन्हें पत्रकारिता के साथ कहानियां लिखने का भी शौक है. आप Vandana.saini@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. 
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो