App

रणबीर कपूर के लिए आज भी इन 2 लोगों की आंखों में आंखें डालकर बात करना मुश्किल, KBC में खोला दिल का राज

अमिताभ बच्चन के फेमस क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति 18' में हाल ही में अपकमिंग फिल्म 'रामायण' के प्रमोशन के लिए रणबीर कपूर नजर आएंगे. इस दौरान उन्होंने कुछ पुरानी यादें शेयर कीं. रणबीर ने बिग बी के स्टारडम को 'ऑरा फार्मिंग' बताते हुए कई खुलासे किए हैं.

रणबीर कपूर के लिए आज भी इन 2 लोगों की आंखों में आंखें डालकर बात करना मुश्किल, KBC में खोला दिल का राज
Image Credit: रणबीर कपूर

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'रामायण' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. इस फिल्म का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है. फिल्म के अब तक कई पोस्टर्स रिलीज हो चुके हैं, जिन्हें दर्शकों ने काफी पसंद किया है. इसी बीच रणबीर कपूर अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए 'कौन बनेगा करोड़पति 18' के दिवाली स्पेशल एपिसोड में नजर आएंगे. शो के दौरान रणबीर ने महानायक अमिताभ बच्चन के साथ अपनी पुरानी यादें ताजा कीं. शो के दौरान उन्होंने कुछ ऐसा भी कहा, जिसे सुनने के बाद बिग बी भी हंसने लगे.

किन 2 लोगों की आंखों में आंखें डालकर बात नहीं कर सकते रणबीर?

रणबीर कपूर ने बताया कि उनकी जिंदगी में सिर्फ दो लोग ऐसे हैं, जिनकी आंखों में आंखें डालकर वह बात नहीं कर सकते थे. इनमें एक उनके पिता ऋषि कपूर थे और दूसरे खुद अमिताभ बच्चन हैं. रणबीर की इस बात को सुनने के बाद तो अंदाजा लगाया जा सकता है कि वो बिग बी को कितना मानते हैं.

वहीं, अपने बचपन में फिल्म की शूटिंग के दौरान बिग बी से हुई मुलाकात को याद करते हुए रणबीर ने बताया, 'ये याद है, बचपन में जब मैं आपके सामने बड़ा हुआ हूं, लेकिन बचपन में जब मैं अजूबा की शूटिंग में आया था. वो फोटो आपने सोशल मीडिया पर पोस्ट भी किया था, तो मैंने देखा था ये लंबा सा इंसान, जो आज जेन Z बोलती है ना ऑरा फार्मिंग, वो उनसे शुरू हुई थी. जब वो कमरे में आते थे तो ऐसा लगता था कि कोई, मतलब पूरा ऑरा भर के ही आया है.'

कब और कहां देख पाएंगे दिवाली स्पेशल एपिसोड?

फेमस क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति' सीजन 18 का दिवाली स्पेशल एपिसोड 29 और 30 अक्टूबर को रात 9 बजे सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर प्रसारित किया जाएगा. इस एपिसोड में आपको रणबीर कपूर के साथ साई पल्लवी और रवि दुबे नजर आएंगे. ये तीनों सितारे अपनी अपकमिंग फिल्म 'रामायण' के प्रमोशन के लिए शो में पहुंचे हैं. इस खास एपिसोड में आपको रणबीर कपूर और अमिताभ बच्चन की पुरानी यादों की खास झलक देखने को मिलेगी.

अमिताभ बच्चन के साथ रणबीर का खास रिश्ता

रणबीर कपूर का अमिताभ बच्चन के साथ एक खास रिश्ता है, ठीक वैसा ही जैसा रणबीर के पिता दिवंगत ऋषि कपूर के साथ था. रणबीर ने अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन - शिवा' (2022) में अमिताभ के साथ काम किया था. इससे पहले, उन्होंने 2005 में आई फिल्म 'ब्लैक' में फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली को असिस्ट किया था, जिसमें अमिताभ ने मुख्य किरदार निभाया था.

अमिताभ बच्चन-ऋषि कपूर ने की कई फिल्मों में साथ काम

बता दें कि अमिताभ बच्चन और ऋषि कपूर ने कई यादगार फिल्मों में एक साथ काम किया था, जिनमें 1976 की 'कभी कभी', 1977 की 'अमर अकबर एंथनी', 1981 की 'नसीब', 1983 की 'कुली', 1991 की 'अजूबा' और 2018 की '102 नॉट आउट' शामिल हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Kajol Gupta

Kajol Gupta

काजोल गुप्ता जी न्यूज में सब एडिटर हैं और पिछले साढ़े 3 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. कुछ समय तक उन्होंने नेशनल, बिहार-झारखंड और पॉलिटिकल बीट पर काम किया. इसके बाद बीते 2 साल से उन्होंने जी न्यूज में एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना शुरू किया. अभी फिलहाल वह एंटरटेनमेंट बीट पर ही एक्टिव हैं. अपने करियर के दौरान काजोल ने बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने डायरेक्टर और म्यूजिक इंडस्ट्री की हस्तियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू भी किए हैं. जी न्यूज से पहले उन्होंने सुदर्शन चैनल, इनखबर वेबसाइट और फ्रीलांस काम किया है. पिछले साढ़े तीन साल से जी न्यूज के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने मास कम्युनिकेशन में सिंघानिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ही पोस्ट ग्रेजुएशन की है. पत्रकारिता के साथ उन्हें कहानियां लिखने का भी काफी शौक है. आप काजोल के साथ kajol.gupta@India.com पर या एक्स और इंस्टाग्राम हैंडल्स पर कनेक्ट कर सकते है. सीधे ईमेल पर इनसे जुड़ सकते हैं.     
Read More