App

'हनुमान अंश' के बाद अब बजरंगबली के भक्त बनेंगे रवि किशन, रणबीर कपूर-प्रभास से होगा महाक्लैश? पोस्टर रिलीज

फिल्म 'हनुमान अंश' को दर्शकों ने काफी पसंद किया था और बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने जबरदस्त कमाई कर इतिहास रच दिया है. अब इसकी सफलता के बाद एक्टर रवि किशन अपनी दमदार फिल्म लेकर आने वाले है, जिसमें भगवान हनुमान और भक्त की कहानी देखने को मिलेगी.

'हनुमान अंश' के बाद अब बजरंगबली के भक्त बनेंगे रवि किशन, रणबीर कपूर-प्रभास से होगा महाक्लैश? पोस्टर रिलीज
Image Credit: अब रवि किशन बनेंगे बजरंगबली के भक्त

फिल्म 'हनुमान अंश' ने तो बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था. अपनी कमाई से हर किसी के होश उड़ा दिए थे. इसी बीच अब महावीर जैन फिल्म्स ने अपनी नई अपमकिंग भक्ति फिल्म का ऐलान कर दिया है. यह फिल्म भक्ति पर आधारित ड्रामा फिल्म होगी, जिसका नाम 'मेरा यार बजरंगी: दोस्ती हो तो ऐसी' है. फिल्म की कहानी भगवान हनुमान और भक्त पर आधारित होगी. हीरो के किरदार में एक्टर रवि किशन नजर आएंगे. हालांकि अभी बाकी किरदारों के नाम का ऐलान नहीं हुआ है.  

वहीं, रवि किशन इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में बने हुए है. कभी रियलिटी शो तो कभी फिल्में और सीरीज को लेकर सुर्खियों में छाए रहते हैं. इन दिनों उनके पास लाइनअप में कई प्रोजेक्ट्स हैं, जिनमें अब 'मेरा यार बजरंगी' भी शामिल हो गया है. मेकर्स ने फिल्म रिलीज के लिए अगले साल की दिवाली को चुना है. जिस त्योहार पर पहले से दो बड़ी फिल्में रिलीज होने को तैयार बैठी है. अब इस बीच बॉक्स ऑफिस पर रवि किशन की एंट्री हो चुकी हैं.

मेकर्स ने जारी किया फिल्म का पहला पोस्टर

महावीर जैन फिल्म्स ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'मेरा यार बजरंगी: दोस्ती हो तो ऐसी' का पोस्टर रिलीज किया है. जिसमें एक हाथ रवि किशन का और दूसरा भगवान हनुमान का नजर आ रहा है. रवि किशन ने हाथ में रुद्राक्ष और रक्षा सूत्र बांधे हुए मुट्ठी बंद कर रखी है. दूसरे बजरंग बली के हाथ में श्रीराम का पटका और मोटे रुद्राक्ष की माला बंधी हई है. पोस्टर में दोनों हाथ काफी अट्रेक्टिव अंदाज में नजर आ रहे हैं.   

2027 की दिवाली पर बॉक्स ऑफिस पर होगा महाक्लैश?

दिवाली 2027 आने में अभी पूरा साल पड़ा है, लेकिन फिल्में रिलीज होने के लिए तारीखे पहले से ही तय हो गई है. हाल ही में संदीप रेड्डी वांगा और प्रभास की फिल्म 'स्पिरिट' के लिए भी मेकर्स ने दिवाली का दिन चुना है. रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' का दूसरा पार्ट भी दिवाली पर रिलीज होने की उम्मीद है. ऐसे में दिवाली 2027 पर बॉक्स ऑफिस पर तगड़ा क्लैश देखने को मिल सकता है.

किसने लिखी फिल्म की कहानी?

रवि किशन की अपकमिंग फिल्म 'मेरा यार बजरंगी: दोस्ती हो तो ऐसी' की कहानी अमित आर्यन ने लिखी है और प्रोड्यूस महावीर जैन फिल्म्स कर रही हैं. बॉलीवुड हंगामा ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि फिल्म भक्त और भगवान की कहानी पर आधारित होगी. यह एक इमोशनल कहानी होने वाली है. फिल्म में रवि किशन के अलावा भी कई सितारे नजर आने वाले हैं.

बता दें कि बीते कुछ वक्त में 'हनुमान अंश', 'ओह माय गॉड' और 'कांतारा' जैसी भक्ति फिल्मों को दर्शकों का बहुत प्यार मिला है. इन फिल्मों ने अपनी कमाई से बॉक्स ऑफिस हिला दिया था और इसी राह पर रणबीर कपूर और रवि किशन भी शामिल हैं.   

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Kajol Gupta

Kajol Gupta

काजोल गुप्ता जी न्यूज में सब एडिटर हैं और पिछले साढ़े 3 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. कुछ समय तक उन्होंने नेशनल, बिहार-झारखंड और पॉलिटिकल बीट पर काम किया. इसके बाद बीते 2 साल से उन्होंने जी न्यूज में एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना शुरू किया. अभी फिलहाल वह एंटरटेनमेंट बीट पर ही एक्टिव हैं. अपने करियर के दौरान काजोल ने बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने डायरेक्टर और म्यूजिक इंडस्ट्री की हस्तियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू भी किए हैं. जी न्यूज से पहले उन्होंने सुदर्शन चैनल, इनखबर वेबसाइट और फ्रीलांस काम किया है. पिछले साढ़े तीन साल से जी न्यूज के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने मास कम्युनिकेशन में सिंघानिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ही पोस्ट ग्रेजुएशन की है. पत्रकारिता के साथ उन्हें कहानियां लिखने का भी काफी शौक है. आप काजोल के साथ kajol.gupta@India.com पर या एक्स और इंस्टाग्राम हैंडल्स पर कनेक्ट कर सकते है. सीधे ईमेल पर इनसे जुड़ सकते हैं.     
Read More