रणबीर कपूर की रामायण की ऑफिशियल रिलीड डेट का हुआ ऐलान, इस दिन थिएटर में दस्तक देगी यश की फिल्म
रणबीर कपूर की फिल्म रामायण की ऑफिशियल रिलीड डेट का ऐलान हो गया है. नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी फिल्म रामायण दुनियाभर में 5 नवंबर को रिलीज होगी.
रणबीर कपूर स्टारर रामायण फिल्म का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. फिल्म रिलीज होने बहुत ही कम समय बचा है. नितेश तिवारी की फिल्म साल की सबसे बड़ी और सबसे महंगी फिल्म है. पहले फिल्म 8 नवंब को रिलीज होने वाली थी. लेकिन अब मेकर्स ने ऑडियंस को सरप्राइज करते हुए नई रिलीज डेट का ऐलान किया है. रामायण फिल्म दिवाली से पहले रिलीज होगी. मेकर्स ने फिल्म का नया पोस्टर शेयर करते हुए रिलीज डेट का ऐलान किया है.
रामायण की रिलीज का ऐलान
रामायण के ट्रेलर रिलीज के मौके पर मेकर्स ने बताया था कि 5 नवंबर को फिल्म इंटरनेशनल ऑडियंस के लिए रिलीज की जाएगी. बाद में 8 नवंबर को दिवाली के मौके पर देशभर में फिल्म रिलीज होगी. वहीं अब मेकर्स ने ऐलान किया है कि फिल्म इंडिया में भी 5 नवंबर को रिलीज होगी. ऐसे में लोग दिवाली से पहले थिएटर में फिल्म देख सकते हैं. वहीं मेकर्स ने यह फैसला इसलिए लिया क्योंकि दिवाली के मौके पर पूजा-पाठ की वजह से थिएटर में लोग कम आ सकते हैं. दिवाली के दिन अधिकतर लोग घर में पूजा-पाठ करना पसंद करते हैं.
रामायण को दिया मॉडर्न लुक
नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी रामायण फिल्म पर सालों मेहनत की गई है. फिल्म के डायलॉग को पंडितों की निगरानी में लिखवाया गया है. फिल्म की कहानी रामायण पर आधारित है. फिल्म के किरदार के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं की गई है. रामायण फिल्म को मॉडर्न लुक में रखा गया है, लेकिन फिल्म की कहानी राम की है.
दो पार्ट में बनी रामायण
रामायण फिल्म को दो पार्ट में बनाया है. रामायण का पहला पार्ट दिवाली के मौके पर रिलीज होगा. फिल्म 5 नवंबर 2026 को रिलीज होगी. फिल्म का अगला पार्ट साल 2027 में रिलीज होगा. फिल्म के पहले पार्ट में सीता हरण और हनुमान दर्शन तक का हिस्सा दिखाया जाएगा. बाकि हिस्सा अलगे साल रिलीज होगा.
यश की एक्टिंग की तारीफ
साउथ सुपरस्टार यश फिल्म में रावण के किरदार में नजर आएं हैं. फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने पर यश के किरदार को लोगों ने काफी पसंद किया. ट्रेलर में एक्शन सीन देख लग रहा है कि नितेश तिवारी की रामायण काफी खास होने वाली है. वहीं राम के किरदार में रणबीर कपूर को भी लोगों ने पसंद किया. फिल्म रिलीज होने के बाद भी पता चलेगा कि क्या लोगों को नितेश तिवारी की मॉडर्न रामायण पसंद आएगी या नहीं.