SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

रणबीर की 'रामायण' में सनी देओल का इंतजार खत्म? पोस्ट-क्रेडिट सीन में मिलेगा बड़ा सरप्राइज, मिला ये हिंट

मोस्ट अवेटेड पौराणिक महाकाव्य 'रामायण' सिनेमाघरों में अगले हफ्ते 5 नवंबर को दस्तक देने के लिए बिल्कुल तैयार है. रणबीर कपूर और यश की फिल्म रिलीज होने से पहले फिल्म का लॉस एंजिल्स में स्पेशनल स्क्रीनिंग की गई. जिसके बाद कुछ यूजर्स ने सोशल मीडिया पर दावा किया कि फिल्म के पोस्ट-क्रेडिट में दर्शकों को भगवान हनुमान की झलक देखने को मिलेगी.

Written By Kajol Gupta
Published: Oct 28, 2026, 04:10 PM IST | Updated: Oct 28, 2026, 04:21 PM IST
Image Credit: 'रामायण' के पोस्ट क्रेडिट सीन में फैन्स को मिलेगा सरप्राइज?
Join

रणबीर कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' कुछ ही दिनों में सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच काफी बज बना हुआ है. एडवांस बुकिंग में भी फिल्म जबरदस्त कमाई कर रही है. फिल्म 5 नवंबर को रिलीज होने जा रही है. बीते दिनों फिल्म का लॉस एंजिल्स के 'अकादमी म्यूजियम ऑफ मोशन पिक्चर्स' के 'डेविड गेफेन थिएटर' में प्रीमियर हुआ.

रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी स्टारर यह पौराणिक महाकाव्य सिनेमाघरों में रिलीज होने से पहले लॉस एंजिल्स में दिखाया गया. इस इवेंट में रणबीर और बाकी सितारों के साथ-साथ निर्देशक नितेश तिवारी और निर्माता नमित मल्होत्रा ​​भी मौजूद थे. स्क्रीनिंग खत्म होने के बाद सोशल मीडिया के कुछ यूजर्स ने इस पौराणिक फिल्म के बारे में अपनी ईमानदार राय शेयर की. स्पेशल प्रीमियर में फिल्में देखने वाले दो लोगों ने दावा करते हुए बताया कि फिल्म में एक 'पोस्ट-क्रेडिट सीन' शामिल किया गया है, जिसमें दर्शकों को सनी देओल का भगवान हनुमान का किरदार देखने को मिलेगा. इस सरप्राइज को देखने के बाद दर्शकों का फिल्म के दूसरे पार्ट का इंतजार करने बेहद मुश्किल हो जाएगा.

सोशल मीडिया पर यूजर ने किया दावा

दरअसल, एक्स यूजर 'रामाज स्क्रीन' के अनुसार, नितेश की 'रामायण' में एक पोस्ट-क्रेडिट सीन है. अपने ट्वीट में रामाज स्क्रीन ने दावा किया कि पोस्ट-क्रेडिट सीन में दर्शकों को एक ऐसा मशहूर किरदार नजर आएगा, जिसका हर किसी को बेसब्री से इंतजार था. दरअसल, उन्होंने यह भी दावा किया कि इस फिल्म का सीक्वल, यानी 'रामायण: पार्ट 2', 2028 में रिलीज हो सकता है. पहले इसे दिवाली 2027 में रिलीज किया जाना था.

वहीं एक्स पर मिमी नाम की एक अन्य यूजर से पूछा गया कि क्या रणबीर और यश की 'रामायण' में कोई पोस्ट-क्रेडिट सीन है तो इस पर उसने दावा किया कि इसमें भगवान हनुमान की एंट्री दिखाई गई है और सनी देओल फिल्म में इसी किरदार को निभा रहे हैं, जिसका हर किसी को इंतजार है. अभी तक मेकर्स ने 'रामायण' से उनका लुक सामने नहीं लाया है. लेकिन पोस्ट-क्रेडिट में फैंस को उन्हें देखने का मौका मिलेगा.

पौराणिक महाकाव्य का पहला रिव्यू शेयर किया

उसी यूजर ने इस पौराणिक महाकाव्य पर अपना रिव्यू भी शेयर किया. उन्होंने लिखा, 'मैंने फिल्म देखी सच में बहुत शानदार है. राम के किरदार में रणबीर कपूर! राम से जुड़े हर अहम सीन पर खूब सीटियां बजीं और लोग खुशी से झूम उठे. काश यह हिंदी में भी होती, क्योंकि मुझे लगता है कि तब इसका असर और बेहतर होता. 'जय जय राम' और वह चर्चित 'हल्दी वाला सीन' इसमें नहीं था. जरूर देखें. मैं इसे हिंदी में भी दोबारा देखूंगी.'

यश ने 'रामायण' को प्रोड्यूस क्यों किया?

इससे पहले, 'रामायण' के प्री-रिलीज इवेंट में यश ने बताया कि उन्होंने इस फिल्म के लिए प्रोड्यूसर बनने का फैसला क्यों किया. आईएएनएस के अनुसार, एक्टर ने कहा, 'मैं चाहता हूं कि हमारी इंडस्ट्री उस स्तर तक पहुंचे. जिस दिन ऐसा होगा, मैं खुश हो जाऊंगा.' उन्होंने सभी इंडस्ट्री के दर्शकों से इस पौराणिक महाकाव्य का समर्थन करने की अपील भी की.

 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

काजोल गुप्ता जी न्यूज में सब एडिटर हैं और पिछले साढ़े 3 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. कुछ समय तक उन्होंने नेशनल, बिहार-झारखंड और पॉलिटिकल बीट पर काम किया. इसके बाद बीते 2 साल से उन्होंने जी न्यूज में एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना शुरू किया. अभी फिलहाल वह एंटरटेनमेंट बीट पर ही एक्टिव हैं. अपने करियर के दौरान काजोल ने बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने डायरेक्टर और म्यूजिक इंडस्ट्री की हस्तियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू भी किए हैं. जी न्यूज से पहले उन्होंने सुदर्शन चैनल, इनखबर वेबसाइट और फ्रीलांस काम किया है. पिछले साढ़े तीन साल से जी न्यूज के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने मास कम्युनिकेशन में सिंघानिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ही पोस्ट ग्रेजुएशन की है. पत्रकारिता के साथ उन्हें कहानियां लिखने का भी काफी शौक है. आप काजोल के साथ kajol.gupta@India.com पर या एक्स और इंस्टाग्राम हैंडल्स पर कनेक्ट कर सकते है. सीधे ईमेल पर इनसे जुड़ सकते हैं.     
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES