SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

'रामायण' में सिर्फ युद्ध नहीं, दर्द की भी है कहानी! ये 5 सीन देख खुद को रोने से नहीं रोक पाएंगे दर्शक

रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी की दमदार फिल्म 'रामायण' का थिएटर में काफी धमाल मचा रही है. फिल्म के कई सीन्स को देख दर्शक भावुक हो गए, जिसके वीडियोज सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहे हैं. आइए नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' के दमदार सीन्स पर नजर डालते हैं-

Written By Kajol Gupta
Published: Nov 05, 2026, 05:43 PM IST | Updated: Nov 05, 2026, 05:59 PM IST
Image Credit: 'रामायण' के ये 5 सीन भुलाए नहीं भूलेंगे दर्शक
Join

Ranbir Kapoor Ramayana Best Scene: नितेश तिवारी की 'रामायण' आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है, जो सिर्फ भव्य विजुअल्स, विशाल सेट और दमदार एक्शन तक ही सीमित नहीं है, बल्कि फिल्म में कई ऐसे सीन भी हैं, जो कहानी के भावनात्मक पहलुओं को बेहद खूबसूरती से सामने लाते हैं. कहीं रावण के दस सिरों के जरिए उसके भीतर चल रहे अलग-अलग विचारों और अहंकार की झलक देखने को मिलती है. दर्शकों की आंखें जटायु ने नम कर दीं. राम और परशुराम का आमना-सामना हो या वनवास के दौरान अयोध्या से विदाई, फिल्म के कुछ सीन ऐसे हैं, जो दर्शकों के दिल को छू गए.

यश का दमदार रावण का किरदार

'रामायण' में यश ने रावण का किरदार निभाया है. उनके दस सिरों को दिखाने का सीन बेहद दिलचस्प और प्रभावशाली है. इस सीन को जब आप देखेंगे, तो बीच में रावण बैठा नजर आता है और उसके दस सिर एक के बाद एक अलग-अलग रूपों में सामने आते हैं. इतना ही नहीं, इसमें हर एक सिर की अपनी आवाज और अपनी सोच दिखाई देती है. कोई उसे एक तरफ की सलाह देता है, तो कोई दूसरी दिशा में उसे उकसाता है. ये सभी आवाजें मिलकर रावण के अंदर के विचारों से टकराती हैं और उसके अहंकार को दर्शाती हैं. इस सीन को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है.

जटायु वाला दमदार सीन

फिल्म में जटायु का सीन भी काफी दमदार नजर आया है. इस एक सीन ने लोगों को काफी भावुक भी किया है. रावण से युद्ध करते हुए जटायु बेहद बुरी तरह घायल हो जाता है और कुछ देर बाद गिर जाता है. इसके बाद राम उसके पास पहुंचते हैं. जटायु उन्हें सीता के अपहरण की पूरी घटना के बारे में बताता है और फिर अंतिम सांस लेता है. इसके बाद का सीन काफी भावुक हो जाता है. इसमें आगे देखने को मिलता है कि कई पक्षी लकड़ियां लेकर वहां पहुंचते हैं. राम जटायु को पिता समान मानते हुए खुद उसका अंतिम संस्कार करते हैं और मुखाग्नि देते हैं.

यह भी पढ़ें- 'रामायण' के मुरीद हुए बाहुबली के डायरेक्टर: रणबीर कपूर को बताया शानदार, यश और साई पल्लवी की भी की जमकर तारीफ

मां सीता को बचाने के लिए जटायु का आखिरी वक्त तक संघर्ष

फिल्म में जटायु और रावण के बीच युद्ध का सीन भी दर्शकों का दिल जीत रहा है. जब रावण सीता का हरण कर पुष्पक विमान से जा रहा होता है, उसी वक्त जटायु उसे रोकने के लिए पूरी ताकत लगा देता है. जटायु मां सीता को बचाने के लिए हर संभव प्रयास करता है. एक सीन में जटायु पुष्पक विमान पर पहुंचकर बैठ जाता है और अपना पंजा सीता की तरफ आगे बढ़ाता है, मानो उन्हें रावण के चंगुल से छुड़ाना चाहता हो, लेकिन इससे पहले ही रावण उस पर हमला कर देता है.

वनवास के वक्त राम की विदाई वाला सीन

फिल्म में राम के वनवास पर जाने का सीन भी लोगों को काफी भावुक कर रहा है. महल छोड़कर जाने से पहले राम कैकेयी से वादा लेते हैं कि जब वह लौटकर आएंगे, तो पहला निवाला उन्हीं के हाथों से खाएंगे. इसके बाद राम अयोध्या से निकलते हैं, तो जनता उन्हें रोकने के लिए रास्ते में खड़ी हो जाती है. जिसके बाद सीता आगे चलकर लोगों को समझाती हैं कि वह पत्नी धर्म निभाने के लिए राम के साथ जा रही हैं और लक्ष्मण धर्म के कारण उनके साथ जा रहे हैं. जिसके बाद धीरे-धीरे राम आगे रथ की तरफ बढ़ते हैं. इस सीन में पिता-पुत्र के रिश्ते की गहराई को दिखाया गया है.

यह भी पढ़ें- दिवाली की छुट्टियों पर टिकी 'रामायण' की कमाई! रणबीर कपूर की फिल्म के लिए मेकर्स ने खेला बड़ा दांव, 41 साल पुराना बॉक्स ऑफिस फॉर्मूला कितना होगा कारगर होगा?

नदी पार करते वक्त राम का पीछे मुड़कर देखने वाला सीन

दशरथ की मृत्यु वाला सीन हर किसी को अंदर से झकझोर कर रख देता है. एक तरफ दशरथ इस पीड़ा में होते हैं कि उनके पापों की सजा राम को भुगतनी पड़ रही है. उन्हें लगातार यह चिंता सताती है कि वन में उनका बेटा किस हाल में होगा. वहीं, राम नदी पार करते हुए इमोशनल हो जाते हैं. दशरथ अपनी आखिरी सांसें लेते हुए राम का ही नाम पुकारते हैं और उसी वक्त राम एक दम से पीछे मुड़कर देखने लग जाते हैं. मानो ऐसा लगता है जैसे उन्हें अयोध्या से पिता की आवाज सुनाई दे रही हो. 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

काजोल गुप्ता जी न्यूज में सब एडिटर हैं और पिछले साढ़े 3 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. कुछ समय तक उन्होंने नेशनल, बिहार-झारखंड और पॉलिटिकल बीट पर काम किया. इसके बाद बीते 2 साल से उन्होंने जी न्यूज में एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना शुरू किया. अभी फिलहाल वह एंटरटेनमेंट बीट पर ही एक्टिव हैं. अपने करियर के दौरान काजोल ने बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने डायरेक्टर और म्यूजिक इंडस्ट्री की हस्तियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू भी किए हैं. जी न्यूज से पहले उन्होंने सुदर्शन चैनल, इनखबर वेबसाइट और फ्रीलांस काम किया है. पिछले साढ़े तीन साल से जी न्यूज के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने मास कम्युनिकेशन में सिंघानिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ही पोस्ट ग्रेजुएशन की है. पत्रकारिता के साथ उन्हें कहानियां लिखने का भी काफी शौक है. आप काजोल के साथ kajol.gupta@India.com पर या एक्स और इंस्टाग्राम हैंडल्स पर कनेक्ट कर सकते है. सीधे ईमेल पर इनसे जुड़ सकते हैं.     
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES