भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /मनोरंजन
  • /घायल हाथ और विंटेज कार: Love And War से रणबीर कपूर का फर्स्ट लुक जारी; नया अवतार देख फैंस की बढ़ी एक्साइटमेंट

घायल हाथ और विंटेज कार: Love And War से रणबीर कपूर का फर्स्ट लुक जारी; नया अवतार देख फैंस की बढ़ी एक्साइटमेंट

Love And War Ranbir Kapoor First Look: संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘लव एंड वॉर’ से रणबीर कपूर का पहला लुक जारी हो गया है. विंटेज कार चलाते रणबीर का घायल हाथ देख फैंस के बीच सस्पेंस बढ़ गया है. विक्की कौशल और आलिया भट्ट के साथ आने वाली इस वॉर ड्रामा के रिलीज को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है.

Written ByVandana Saini
Published: Sep 24, 2026, 12:03 PM IST|Updated: Sep 24, 2026, 12:26 PM IST
joinshare
घायल हाथ और विंटेज कार: Love And War से रणबीर कपूर का फर्स्ट लुक जारी; नया अवतार देख फैंस की बढ़ी एक्साइटमेंट
Image Credit: Love And War Ranbir Kapoor First Look (Screengrab)

About the Author

Vandana Saini

Vandana Saini

वंदना सैनी जी न्यूज में सब ए़डिटर हैं और पिछले 11 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. कुछ समय तक उन्होंने नेशनल, इंटरनेशनल और पॉलिटिकल बीट पर काम किया. इसके बाद 2018 में उन्होंने इंडिया न्यूज में एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना शुरू किया और पिछले 8 साल से लगातार में एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं. इस दौरान उन्होंने स्मार्ट हिंदुस्तान, पत्रिका और न्यूज 24 जैसे संस्थान के साथ काम किया और पिछले 2 साल से जी न्यूज के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने दिल्ली से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद IGNOU से हिंदी में मास्टर्स किया. उन्हें पत्रकारिता के साथ कहानियां लिखने का भी शौक है. आप Vandana.saini@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. 
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
'दिल्ली चलो' मार्च में उमड़ी भीड़: यूथ कांग्रेस ने जयपुर शहीद स्मारक से PCC तक निकाला पैदल मार्च

'दिल्ली चलो' मार्च में उमड़ी भीड़: यूथ कांग्रेस ने जयपुर शहीद स्मारक से PCC तक निकाला पैदल मार्च

2

ID चेकिंग सख्त, पैपराजी की एंट्री कम: बॉलीवुड की दिवाली पार्टियों में बढ़ी सुरक्षा, टाइगर श्रॉफ फायरिंग का असर

3

चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का बिहार पर दिखेगा असर, 28 अक्टूबर से बारिश के आसार, 29 को पूरे राज्य में 'ऑरेंज अलर्ट'

4

PM मोदी के पिता पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: गजेंद्र सिंह शेखावत और अतुल भंसाली ने कांग्रेस को घेरा

5

SBI-PNB-HDFC में 16 दिन नहीं होगा काम! चेक करें नवंबर में कब-कब बंद रहेंगे बैंक?

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

संजय लीला भंसाली की मच अवेटेड फिल्म ‘लव एंड वॉर’ को लेकर फैंस का लंबा इंतजार अब खत्म हो चुका है. फिल्म के मेकर्स ने आखिरकार रणबीर कपूर का पहला लुक जारी कर दिया है, जिसे देखते ही फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर पहुंच गई है. भंसाली प्रोडक्शंस और विक्की कौशल के ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किए गए इस पोस्टर में रणबीर कपूर बिल्कुल अलग, नए और इंटेंस अवतार में नजर आ रहे हैं. वे एक विंटेज कार की ड्राइविंग सीट पर बैठे नजर आ रहे हैं. मेकर्स ने इस धांसू पोस्टर के साथ कैप्शन में लिखा, ‘वो रुतबा, वो रौब, वो जुनून!’.

पोस्टर में रणबीर कपूर व्हाइट टी-शर्ट, आंखों पर चश्मा और शॉर्ट बज कट हेयरस्टाइल में काफी सिंपल, लेकिन सीरियस दिखाई दे रहे हैं. हालांकि, उनके इस लुक के बीच एक डिटेल ने सभी का ध्यान तुरंत खींचा. गाड़ी के स्टीयरिंग पर टिका उनका एक हाथ पूरी तरह से जख्मी और खून से लथपथ दिखाई दे रहा है. फिल्म में उनके साथ नजर आने वाले विक्की कौशल और आलिया भट्ट ने भी अपने सोशल मीडिया पर ये पोस्टर शेयर किया है. विक्की कौशल ने लिखा, ‘रणबीर कपूर... संजय लीला भंसाली की लव एंड वॉर 21 जनवरी 2027 को थिएटर्स में आएगी, सिनेमाघरों में मिलते हैं’.

 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

स्टारकास्ट का जबर्दस्त रीयूनियन

‘लव एंड वॉर’ में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल पहली बार एक साथ स्क्रीन शेयर करने जा रहे हैं. ये फिल्म रणबीर के लिए बेहद खास है, क्योंकि वे करीब दो दशक बाद यानी साल 2007 में आई ‘सांवरिया’ के बाद दोबारा संजय लीला भंसाली के साथ काम कर रहे हैं. वहीं, ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ जैसी शानदार और सुपरहिट फिल्म देने के बाद आलिया भट्ट भी एक बार फिर भंसाली से काम करने जा रही हैं. दिलचस्प बात ये है कि इससे पहले रणबीर और विक्की फिल्म ‘संजू’ में साथ नजर आए थे, जबकि आलिया और विक्की मेघना गुलजार की ‘राजी’ में साथ नजर आए थे. साथ ही आलिया और रणबीर अयान मुखर्जी की ‘ब्रह्मास्त्र’ में साथ नजर आ चुके हैं. 

कांप जाएगी रूह: 657 दिनों से JioHotstar पर लोगों को डरा रही 2024 की ये 650 करोड़ी साइकोलॉजिकल हॉरर फिल्म; क्या आपने देखी?

‘लव एंड वॉर’ ट्रायंगल की कहानी

फिल्म की कहानी को लेकर मेकर्स ने अभी तक काफी सस्पेंस बनाकर रखा है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक ये एक पीरियड रोमांटिक वॉर ड्रामा फिल्म है. चर्चा है कि रणबीर कपूर और विक्की कौशल इसमें इंडियन एयरफोर्स के जांबाज ऑफिसर्स के रोल में नजर आएंगे, जिनकी जिंदगी आलिया के किरदार से जुड़ जाती है और जंग के बीच एक लव ट्रायंगल शुरू होता है. इस कहानी को खुद संजय लीला भंसाली और इला बेदी दत्ता ने लिखा है. फिल्म में सीनियर एक्ट्रेस सुप्रिया पाठक भी एक बेहद अहम किरदार में नजर आएंगी, जिससे फिल्म की कहानी और मजबूत मानी जा रही है.

 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

मिड-डे का बड़ा खुलासा

कई अलग-अलग शेड्यूल में शूट होने के बाद सितंबर 2026 में इस फिल्म की मेन शूटिंग पूरी कर ली गई थी. टीम ने नवंबर 2024 में शूटिंग शुरू की थी और इस साल प्रोडक्शन के आखिरी दौर में पहुंची थी. हालांकि, मेन शूट खत्म होने के बाद भी फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली कुछ सीन्स को लेकर संतुष्ट नहीं थे. मिड-डे की एक रिपोर्ट के मुताबिक, डायरेक्टर एडिशनल बैटल सीन्स शूट करने के लिए दोबारा सेट पर लौटे. डायरेक्टर का इरादा वॉर सीक्वेंस के कुछ और बड़े हिस्से फिल्माने का था, जिसमें रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल तीनों स्टार्स ने एक्टिवली हिस्सा लिया.

अगरे साल रिलीज होगी ये फिल्म 

फिल्म की कहानी लीक होने से बचाने के लिए मेकर्स ने कड़े कदम उठाए हैं. हिंदुस्तान टाइम्स को दिए बयान में एक सूत्र ने बताया कि मेकर्स ने फिल्म के सेट से जुड़ी किसी भी जानकारी को बाहर आने से रोकने के लिए क्रू मेंबर्स से कड़े एनडीए यानी नॉन-डिस्क्लोजर एग्रीमेंट साइन करवाए हैं. करीब 500 से ज्यादा लोगों से ये एग्रीमेंट साइन कराए जा रहे हैं, ताकि कोई फोटो या वीडियो लीक न हो. दो बार टलने के बाद अब ये फिल्म अगले साल की शुरुआत यानी 21 जनवरी 2027 को हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से रेडी है. 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
Love And War
Ranbir Kapoor
Alia Bhatt
Vicky Kaushal
Sanjay Leela Bhansali