OTT Trending Horror Movie: अगर आप रोंगटे खड़े कर देने वाले सस्पेंस और साइकोलॉजिकल डर के शौकीन हैं, तो एक बेहद चौंकाने वाली कहानी अब OTT पर 2024 से लोगों को डरा रही है. इस फिल्म में कोई काला जादू या भूत-प्रेत नहीं, बल्कि ऐसे डर का सामना करना होता है, जिसे देखकर आपकी रूह कांप जाएगी. इस फिल्म को देखने के बाद आप जब भी कहीं घूमने जाएंगे तो ये कहानी आपकी दिमाग में घूमती रहेगी.
लोगों में बढ़ता साइकोलॉजिकल हॉरर का क्रेज
पिछले कुछ सालों में लोगों के अंदर साइकोलॉजिकल हॉरर और सस्पेंस से भरा कंटेंट देखने की दीवानगी काफी बढ़ चुकी है. आज के लोग सिर्फ भूत-प्रेत या जंपस्केयर वाले सीन देखकर नहीं डरते, बल्कि उन्हें ऐसी कहानियां पसंद आ रही हैं, जो सीधे दिमाग पर असर डालें. जब किसी कहानी में लगातार टेंशन बढ़ती है और लोग ये अंदाजा नहीं लगा पाते कि अगले पल क्या होने वाला है, तो रोमांच अपने आप दोगुना हो जाता है. खासतौर पर ऐसी फिल्में लोगों को ज्यादा बांधकर रखती हैं, जिनकी शुरुआत तो बिल्कुल शांत और नॉर्मल माहौल में होता है, लेकिन धीरे-धीरे हालात इतने बिगड़ जाते हैं कि किरदारों का बचना मुश्किल दिखने लगता है.
1/5
बिना भूत-प्रेत के डराने वाली फिल्म
साइकोलॉजिकल हॉरर और सस्पेंस वाली कहानियों की सबसे बड़ी खासियत ये होती है कि इनमें किसी भूत-प्रेत या आत्मा की जरूरत नहीं पड़ती, बल्कि इंसानी फितरत और दिमागी डर ही माहौल को भारी बना देता है. जब इंसान का अजीब बर्ताव सामने वाले को अनकंफर्टेबल करने लगे, तो वो डर किसी भी भूतिया कहानी से ज्यादा खतरनाक लगने लगता है. OTT प्लेटफॉर्म्स के आने के बाद से ऐसी सस्पेंस भरी कहानियों की पहुंच पूरी दुनिया में बहुत आसान हो गई है. यही वजह है कि जो फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज के वक्त ज्यादा चर्चा नहीं बटोर पातीं, वे भी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आते ही नए दर्शकों के बीच तेजी से वायरल हो जाती हैं और अपनी मजबूत पकड़ बना लेती हैं.
2/5
सुनसान घर का डरावना बुलावा
साल 2024 में रिलीज हुई एक बेहद पॉपुलर साइकोलॉजिकल हॉरर थ्रिलर फिल्म ने बड़े पर्दे पर आते ही ऑडियंस और फिल्म क्रिटिक्स का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया था. इस फिल्म का डायरेक्शन जेम्स वॉटकिंस ने किया है और उन्होंने इस फिल्म की कहानी भी लिखी थी. साथ ही इसे मशहूर प्रोडक्शन हाउस ब्लमहाउस प्रोडक्शंस के बैनर तले तैयार किया गया है. ये 2022 की एक मशहूर डेनिश-डच कहानी का नया रूप है. फिल्म में जेम्स मैकअवाय, मैकेंजी डेविस, स्कूट मैकनेरी, एस्लिंग फ्रांसियोसी, एलिक्स वेस्ट लेफलर और डैन हॉफ जैसे शानदार कलाकारों ने अहम किरदार निभाए हैं. करीब 110 मिनट के रनटाइम वाली इस डरावनी फिल्म का नाम ‘स्पीक नो ईविल’ है.
3/5
दोस्ती के पीछे छिपा खतरनाक जाल
‘स्पीक नो ईविल’ की कहानी अपने आप में बेहद डरावनी और दिल दहला देने वाली है, जो बेन, लुईस डाल्टन और उनकी मासूम बेटी एग्नेस के इर्द-गिर्द घूमती है. छुट्टियों के दौरान इस परिवार की मुलाकात पैडी, उसकी पत्नी सियारा और उनके बेटे एंट से होती है. कुछ ही मुलाकातों में दोनों परिवारों के बीच अच्छी दोस्ती हो जाती है. इसके बाद पैडी अपने नए दोस्तों को शहर के शोरगुल से दूर अपने सुनसान फार्महाउस पर कुछ दिन बिताने का न्योता देता है. डाल्टन परिवार खुशी-खुशी वहां पहुंच तो जाता है, लेकिन कुछ ही घंटों में पैडी, सियारा और एंट का अजीब और डरावना रवैया सामने आने लगता है. धीरे-धीरे ये सुकून भरा वीकेंड एक भयानक और जानलेवा सपने में बदल जाता है.
4/5
रेटिंग्स और बॉक्स ऑफिस पर भारी कमाई
इस फिल्म को क्रिटिक्स और ऑडियंस की ओर से काफी सराहना मिली थी. सबसे ज्यादा तारीफ लीड रोल प्ले करने वाले जेम्स मैकअवाय की खौफनाक अदाकारी और पर्दे पर बने जबरदस्त खिंचाव की हुई. बड़े रेटिंग प्लेटफॉर्म IMDb पर इसे 6.8/10 की बढ़िया रेटिंग मिली है, जबकि मेटाक्रिटिक पर 66/100 का स्कोर मिला है, जो इसे बेहतरीन फिल्मों की लिस्ट में रखता है. अगर बजट की बात करें तो ये फिल्म करीब $15 मिलियन यानी लगभग 125 से 126 करोड़ रुपये की लागत में बनी थी. इसके मुकाबले फिल्म ने दुनियाभर के थिएटर्स से करीब $77 मिलियन यानी भारतीय मुद्रा में लगभग 640 से 650 करोड़ रुपये का तगड़ा कलेक्शन किया था, जो अपने आप में बड़ी बात है.
5/5
अब OTT पर हिंदी में लें मजा
सिनेमाघरों में शानदार सफर पूरा करने के बाद इस फिल्म को उसी साल OTT प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम कर दिया गया था. जहां इसे लोगों का खूब प्यार मिला. जहां लोग इसे अपनी पसंदीदा भाषा में देख सकते हैं. ये फिल्म आपको जियोहॉटस्टार पर हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषा में देखने को मिल जाएगी. अगर आपक इस तरह की साइकोलॉजिकल हॉरर और सस्पेंस-थ्रिलर फिल्में देखना पसंद हैं तो ये आपके लिए बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकती है. जियोहॉटस्टार के अलावा ये फिल्म आपको जी5 पर मिल जाएगी. इस फिल्म की कहानी इतनी सीरियस है कि इसको देखने के आप जब भी कभी वेकेशन पर जाएंगे तो किसी से भी दोस्ती करते हुए 10 बार सोचेंग. शायद दोस्ती करे ही न.