SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

सिर्फ एक्टिंग नहीं, चेहरे के भाव और आंखों की भाषा... 'रामायण' के इन सीन्स में रणबीर कपूर ने दिखाई श्री राम के किरदार की गहराई

पर्दे पर किसी भी एक्टर के लिए भगवान राम का किरदार निभाना आसान नहीं है. श्री राम का किरदार केवल शानदार लुक या डायलॉग से नहीं, बल्कि चेहरे पर शांति, व्यवहार में विनम्रता का दिखाना बेहद जरूरी है. आइए जानते हैं पर्दे पर भगवान राम के किरदार में रणबीर कपूर कितने खरे उतरे हैं.

Written By Shilpa Singh
Published: Nov 05, 2026, 09:44 PM IST | Updated: Nov 05, 2026, 09:48 PM IST
Image Credit: क्यों रणबीर कपूर हैं भगवान राम के किरदार के लिए सही पसंद?
Join

हिंदी सिनेमा से लेकर टीवी सीरियल तक, कई बार रामायण पर फिल्म और सीरियल बन चुके हैं. पर्दे पर भगवान राम का किरदार निभाना किसी भी एक्टर के आसान नहीं है. श्री राम के किरदार को कोई भी एक्टर केवल शानदार लुक,  डायलॉग से नहीं निभा सकता है. किरदार को निभाने के लिए चेहरे पर शांति, हर परिस्थिति में संयम दिखना और विनम्रता बेहद जरूरी है. ऐसे में दर्शकों के जहन में सवाल आया है कि क्या श्री राम के किरदार पर्दे पर रणबीर कपूर निभा पाएंगे? आइए जानते हैं रणबीर कपूर राम के किरदार में कितना खरे उतरे हैं.

संयम

रणबीर कपूर ने भगवान राम का रोल निभाते समय शांत और सौम्य व्यक्तित्व पर ध्यान दिया है. फिल्म में उनके चेहरे के भाव और आंखों में दिखने वाला भाव उनके किरदार को खास बना रहा है. उनके हावभाव में ठहराव जो उनके किरदार को श्रीराम के किरदार की गरिमा को बनाए रखता है. रणबीर ने अपने किरदार में दया और विनम्रता को दिखाया है.

वीरता

ताड़का वध में रणबीर कपूर के किरदार में वीरता दिखी है. रामायण महाकाव्य में ताड़का वध एक अहम प्रसंग है. इस सीन में उनके क्षत्रिय धर्म और उनका साहस दिखाता है. ताड़का वध सीन में रणबीर का अंदाज शांत और सौम्य रूप से बिल्कुल अलग है. उनकी बॉडी लैंग्वेज में आत्मविश्वास है.

दयालु रूप

फिल्म में अहिल्या को मुक्ति देने वाला सीन काफी संवेदनशील है. इस घटना में श्री राम की शक्ति से ज्यादा उनकी करुणा और दयालुता को दिखाया गया है. इस सीन में रणबीर के चेहरे के भाव ने इस सीन को काफी सहज बनाया है. इस सीन को देख पता चलता है कि श्री राम दूसरों के दुख को समझते हैं और उनका सम्मान करते हैं. रणबीर कपूर ने इस सीन को बहुत ही खूबसूरती से निभाया है.

सादगी और आत्मविश्वास

मिथिला में सीता स्वयंवर का सीन श्री राम के व्यक्तिव में आत्मविश्वास, गरिमा और सादी को दिखाता है. रणबीर कपूर यहां शांत दिखते हैं, उनके चेहरे के हावभाव भी काफी सहज हैं. साई पल्लवी के साथ उनके सीन काफी इमोशनल है. इस सीन में रणबीर कपूर ने भगवान राम के किरदार में विनम्रता और सादगी को दिखाया है. 

रणबीर कपूर की फिल्म रामायण रिलीज हो चुकी है. सोशल मीडिया पर फिल्म रामायण को पसंद किया जा रहा है. लोगों को पर्दे पर रणबीर कपूर भगवान राम के किरदार में जच रहे हैं. फिल्म को लेकर अच्छे रिव्यू मिले है. अब देखना होगा कि क्या फिल्म 2000 करोड़ की कमाई कर पाएगी या नहीं.

इसे भी पढ़ें- 47 की उम्र में दुनिया छोड़ गए 'शोले' के ये एक्टर, मगर मौत के बाद भी पर्दे पर जारी रहा सफर; रिलीज हुई थीं 10 फिल्में 

 

 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

मैं शिल्पा सिंह, पिछले 6 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं. मैं 4 साल से ज़ी न्यूज़ हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हूं. ज़ी न्यूज़ में मैं एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम कर रही हूं. मैंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंडिया न्यूज़ डिजिटल से की थी. इसके बाद वन इंडिया डिजिटल और जागरण न्यू मीडिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी काम किया है. इस दौरान मैंने एंटरटेनमेंट बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरी, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की है. मैंने जामिया मिलिया इस्लामिया से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. मेरा उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी देना है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES