SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

भाई के लिए नहीं... ‘लक्ष्मण’ के लिए Ramayana देखेंगे रणबीर कपूर के कजिन, बोले- ‘उसके आगे कोई नहीं टिकता...’

नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ का इंतजार हर किसी को है. जहां लोग रणबीर कपूर को भगवान राम के किरदार में देखने के लिए बेताब हैं, वहीं उनके कजिन और फिल्म डायरेक्टर सिद्धार्थ पी मल्होत्रा ने एक चौंकाने वाला बयान दिया है. सिद्धार्थ ने साफ कहा कि वो ये फिल्म रणबीर के लिए नहीं, बल्कि अपने भाई जैसे रवि दुबे के लिए पहले देखेंगे.

Written By Vandana Saini
Published: Oct 30, 2026, 12:42 PM IST | Updated: Oct 30, 2026, 02:17 PM IST
Image Credit: ‘राम’ के लिए नहीं, ‘लक्ष्मण’ के लिए देखें ये फिल्म
Join

हिंदी सिनेमा के मशहूर डायरेक्टर नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी ‘रामायण’ इस साल की मच अवेटेड फिल्मों से एक है, जो इसी साल दिवाली के खास मौके यानी 5 नवंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. इस फिल्म को बड़े पर्दे पर देखने के लिए लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. फिल्म को लेकर चारों तरफ जबरदस्त बज बना हुआ है. इस मेगा बजट फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम के किरदार में, साई पल्लवी माता सीता के किरदार में और यश लंकापति रावण के किरदार में नजर आने वाले हैं, जिनको देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं.

इसी बीच मशहूर फिल्म डायरेक्टर और रणबीर कपूर के रिश्तेदार सिद्धार्थ पी मल्होत्रा ने एक ऐसा बयान दिया है, जिसने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. हाल ही में एक मीडिया हाउस के साथ खास बातचीत में सिद्धार्थ ने खुलासा किया कि वे फिल्म ‘रामायण’ देखने के लिए मरे जा रहे हैं, लेकिन उनके फिल्म देखने की सबसे बड़ी वजह रणबीर कपूर नहीं हैं. उन्होंने खुलकर बताया कि वे ये फिल्म सबसे पहले ‘लक्ष्मण’ बने रवि दुबे के लिए देखना चाहते हैं. सिद्धार्थ के इस बयान के बाद सिनेमा प्रेमियों और फैंस के बीच हलचल तेज हो गई है कि आखिर उन्होंने ऐसा क्यों कहा.

रवि दुबे को मानते हैं सगे भाई जैसा

जाने-माने फिल्ममेकर सिद्धार्थ पी मल्होत्रा ने बातचीत में अपने इमोशन बयां करते हुए कहा कि वे इस फिल्म को देखने के लिए मरे जा रहे हैं. उन्होंने कहा, ‘मुझे फिल्म का पूरा लुक बहुत पसंद आया, लेकिन मुझे इसमें रवि दुबे सबसे ज्यादा पसंद हैं. रवि वो शख्स हैं, जिन्हें मैंने इंडस्ट्री में लॉन्च किया था. उसके आगे कोई नहीं टिकता. वे मेरे लिए बिल्कुल एक छोटे भाई की तरह हैं. इस फिल्म में वो लक्ष्मण का रोल निभा रहे हैं और मैं उनके लिए पूरी तरह से चीयर कर रहा हूं. सच कहूं तो मैं रणबीर से पहले रवि के लिए ये फिल्म देख रहा हूं, क्योंकि मैं उनसे एक इंसान के तौर पर बहुत प्यार करता हूं’.

माता सीता पर छिड़ी नई बहस! इन 15 अदाकारों ने पर्दे पर निभाया मां जानकी का रोल; फिर क्यों साई पल्लवी को लेकर बंट गई लोगों की राय?

कपूर खानदान से रिश्ता, रणबीर संग काम की इच्छा

सिद्धार्थ पी मल्होत्रा का रणबीर कपूर से भी फैमिसी रिलेशन है. सिद्धार्थ के नाना दिग्गज एक्टर प्रेम नाथ थे, जो राज कपूर की पत्नी कृष्णा मल्होत्रा के सगे भाई थे. इस रिश्ते से सिद्धार्थ और रणबीर दूर के कजिन लगते हैं. सिद्धार्थ ने बताया कि वे कपूर फैमिली की पुरानी पीढ़ी के ज्यादा करीब रहे हैं, जबकि रणबीर और करीना से उनका रिश्ता कजिन के तौर पर ही रहा है. सिद्धार्थ ने रणबीर के साथ काम करने की दिली इच्छा जताते हुए कहा कि रणबीर देश के सबसे बेहतरीन एक्टर हैं और उनके साथ काम करना किसी भी डायरेक्टर के लिए एक बड़े सपने जैसा होता है.

रणबीर और आलिया के टैलेंट की तारीफ

रणबीर कपूर के साथ काम करने के चैलेंज पर बात करते हुए सिद्धार्थ ने कहा, ‘रणबीर के पास देश के सबसे बड़े डायरेक्टर्स के ऑफर होते हैं. ऐसे में वे मेरे साथ काम क्यों करेंगे जब तक कि मैं उन्हें बाकी लोगों से कुछ अलग और बहुत बड़ा न दूं. मुझे उनके साथ काम करने का मौका अपनी मेहनत से हासिल करना होगा’. सिद्धार्थ ने आगे ये भी कहा कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट आज इंडस्ट्री के सबसे शानदार कलाकार हैं. उन्हें जो मुकाम मिला है, वे उनके खानदान की वजह से नहीं बल्कि उनके खुद के टैलेंट और कड़ी मेहनत के दम पर मिला है.

मेगा बजट और शानदार स्टार कास्ट

नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ में सितारों की लंबी फौज है. रणबीर कपूर भगवान राम, रवि दुबे लक्ष्मण, साई पल्लवी माता सीता, यश रावण और सनी देओल भगवान हनुमान के अहम रोल में दिखाई देंगे. नमित मल्होत्रा और यश के प्रोडक्शन में बनी ये फिल्म लगभग 4000 करोड़ रुपये के भारी-भरकम बजट के साथ दो पार्ट्स में बनाई जा रही है. इसका पहला पार्ट 5 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है. लॉस एंजेलिस में 28 अक्टूबर को हुए वर्ल्ड प्रीमियर में भी विदेशी दर्शकों ने फिल्म की जमकर तारीफ की है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

वंदना सैनी जी न्यूज में सब ए़डिटर हैं और पिछले 11 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. कुछ समय तक उन्होंने नेशनल, इंटरनेशनल और पॉलिटिकल बीट पर काम किया. इसके बाद 2018 में उन्होंने इंडिया न्यूज में एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना शुरू किया और पिछले 8 साल से लगातार में एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं. इस दौरान उन्होंने स्मार्ट हिंदुस्तान, पत्रिका और न्यूज 24 जैसे संस्थान के साथ काम किया और पिछले 2 साल से जी न्यूज के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने दिल्ली से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद IGNOU से हिंदी में मास्टर्स किया. उन्हें पत्रकारिता के साथ कहानियां लिखने का भी शौक है. आप Vandana.saini@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES