SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

थिएटर के बाद JioHotstar पर आएगी 'रामायण', ओटीटी पर अलग से पैसे देकर देख पाएंगे फिल्म

रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश की फिल्म 'रामायण' इन दिनों सुर्खियों में हैं. फिल्म अपने बड़े बजट को लेकर काफी चर्चा में हैं. फिल्म का बजट 4000 हजार करोड़ रुपये है.

Written By Shilpa Singh
Published: Oct 21, 2026, 10:16 PM IST | Updated: Oct 21, 2026, 10:20 PM IST
Image Credit: फिल्म पोस्टर
Join

नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी फिल्म रामायण अपने बजट और बड़ी स्टार कास्ट को लेकर चर्चा में है. फिल्म का बजट, शानदार VFX और दमदार स्टारकास्ट के बाद फिल्म की ओटीटी रिलीज को लेकर खबर सामने आई है. थिएटर के बाद फिल्म जियो हॉट स्टार पर रिलीज होगी, लेकिन फिल्म ओटीटी सब्सक्रिप्शन की बजाये Pay-Per-View मॉडल के तहत रिलीज होगी. मतलब ओटीटी पर फिल्म को देखने के लिए लोगों को अलग से पैसे देने होंगे.

जियो हॉट स्टार पर रिलीज होगी फिल्म

HT की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म  Prime Focus Studios और JioHotstar के बीच फिल्म की डील को लेकर साझेदारी हुई है. फिल्म थिएटर रिलीज के बाद ओटीटी जियो हॉटस्टार पर रिलीज होगी. लेकिन फिल्म देखने के लिए दर्शकों को अलग से पैसे खर्च करने होंगे. फिलहाल फिल्म की रिलीज डेट को लेकर कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है.

Pay-Per-View मॉडल क्या होता है?

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर लोग मासिक या सालाना सब्सक्रिप्शन लेते हैं. जिसके बाद वह उस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर वेब सीरीज और फिल्म देखते हैं. Pay-Per-View  मॉडल किसी खास फिल्म या सीरीज को देखने के लिए अलग से पैसे देने होते हैं. अगर किसी दर्शक के पास जियो हॉट स्टार का सब्सक्रिप्शन भी है, इसके बाद भी रामायण फिल्म को देखने के लिए अलग से पैसे देने पड़ सकते हैं.

3 डी में रिलीज होगी रामायण

रामायण को बिग स्क्रीन पर भव्य अंदाज में दिखाया जाएगा. फिल्म 5 नवंबर को दुनियाभर में रिलीज होगी. फिल्म IMAX 3D भी रिलीज किया जाएगा. नमित मल्होत्रा का कहना है कि दर्शक इस भव्य फिल्म को बड़े पर्दे पर देखें. वहीं जो लोग थिएटर में फिल्म नहीं देख पाते हैं वह फिल्म को ओटीटी पर देख सकते हैं.

दो भागो में रिलीज होगी रामायण

नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी रामायण फिल्म को दो पार्ट में रिलीज किया जाएगा. फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता और यश रावण की भूमिका में है. फिल्म सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण के रोल में हैं. फिल्म का पहला पार्ट 5 नवंबर 2026 को रिलीज होगा. वहीं दूसरा पार्ट 2027 को रिलीज होगा.

फिल्म का हिंदी और इंग्लिश ट्रेलर हो चुका है रिलीज

रामायण फिल्म का हिंदी और इंग्लिश दोनों भाषा में ट्रेलर रिलीज हो चुका है. दोनों ही ट्रेलर में रावण के किरदार में यश की एक्टिंग की तारीफ हुई है. वहीं राम के किरदार में रणबीर कपूर जच रहे हैं. फिल्म के सीन काफी भव्या है. फिल्म मेकर्स ने रामायण को मॉर्डन और भव्य अंदाज में बनाया है.

 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

मैं शिल्पा सिंह, पिछले 6 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं. मैं 4 साल से ज़ी न्यूज़ हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हूं. ज़ी न्यूज़ में मैं एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम कर रही हूं. मैंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंडिया न्यूज़ डिजिटल से की थी. इसके बाद वन इंडिया डिजिटल और जागरण न्यू मीडिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी काम किया है. इस दौरान मैंने एंटरटेनमेंट बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरी, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की है. मैंने जामिया मिलिया इस्लामिया से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. मेरा उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी देना है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES