250 करोड़ के बंगले में रहते हैं रणबीर कपूर और आलिया भट्ट, देखें तस्वीरें
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने 250 करोड़ के बंगले में गणपति पूजा की है. रणबीर कपूर के घर का नाम उनके दादा-दादी के नाम पर कृष्णा राज रखा गया है. आइए दखते हैं कृष्णा राज बंगले की अंदर की तस्वीरें.
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर साल 2025 नवंबर में मुंबई में अपने नए घर में शिफ्ट हो गए थे. एक्टर ने अपने नए घर कृष्णा राज में बप्पा का स्वागत किया है. आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया पर घर की फोटो शेयर की है. आलिया और रणबीर का घर बेहद खूबसूरत और आलीशान है. आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने नए घर में नवंबर के महीने में गृह प्रवेश किया था. एक्ट्रेस के लिए नवंबर का महीना बेहद खास रहा है. इस महीने उनकी बेटी का भी जन्म हुआ है.
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर का बंगला
पाली हिल में बना आलिया भट्ट और रणबीर कपूर का बंगला लगभग 250 करोड़ रुपये का है. 6 मंजिला बंगले में आलिया भट्ट ने गणपति का स्वागत किया. आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया पर घर की फोटो शेयर की है. बता दें कि पाली हिल मुंबई का महंगा इलाका है. इस इलाके में बंगले और फ्लेट की कीमत काफी ज्यादा है. आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के घर का डिजाइन मॉर्डन और ट्रेडिशनल अंदाज से किया गया है.
दादा-दादी के नाम पर रखा बंगला का नाम
रणबीर और आलिया का घर का नाम कृष्णा राज है. उनके घर का नाम दादा-दादी के नाम पर रखा है. दादी का नाम कृष्णा और दादा का नाम राज पर रखा गया है. क्योंकि उनका ये घर दादा-दादी की जमीन पर बना है. 1980 के दशक में ऋषि कपूर और नीतू कपूर को विरासत में ये जमीन मिली थी. अब ये जमीन आलिया और रणबीर कपूर को मिली है.
ग्रे कलर का बंगला
कृष्णा राज बंगले के निर्माण ऋषि कपूर ने शुरू हुआ था. उनके निधन के बाद रणबीर कपूर, नीतू कपूर और आलिया भट्ट ने घर के निर्माण का काम संभाला था. बंगले का बाहरी हिस्सा ग्रे कलर है. हर मंजिल पर लंबी बालकनियां हैं. बालकनी को हरे-भरे पौधें से सजाया गया है. ग्रे कलर की बालकनी पर ग्रीन कलर के पौधे खूबसूरती को बढ़ा रहे हैं.
आलीशान घर
घर की एंट्री पर ऋषि कपूर की तस्वीर और फूलों का बड़ा फूलदान रखा गया है, जो कि घर को शाही लुक देता है. डार्क ब्राउन कलर के दरवाजे और मार्बल की फिनिश वाला फर्श घर को रॉयल लुक दे रहा है. इसके अलावा उनके घर में गणपति जी की बड़ी मूर्ति भी है. आलिया अक्सर सोशल मीडिया पर अपने घर की फोटो शेयर करती रहती हैं. उनका घर मॉडर्न और ट्रेडिशनल दोनों का बेहद खूबसूरत कॉम्बिनेशन है.