भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /मनोरंजन
  • /'एक्टिंग छोड़ देनी चाहिए ...', Ranabaali छोड़ देखना पसंद करेंगे रजनीकांत की Jailer 2? ट्रोलर्स के दावे पर विजय देवरकोंडा ने तोड़ी चुप्पी

'एक्टिंग छोड़ देनी चाहिए ...', Ranabaali छोड़ देखना पसंद करेंगे रजनीकांत की Jailer 2? ट्रोलर्स के दावे पर विजय देवरकोंडा ने तोड़ी चुप्पी

Ranabaali Trailer 2: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की अपकमिंग फिल्म 'रणबाली' 16 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने को तैयार है. बड़ी बात ये है कि इसी दिन रजनीकांत की 'जेलर 2' भी रिलीज हो रही है, जिससे बॉक्स ऑफिस पर दोनों फिल्मों की जोरदार टक्कर देखने को मिलेगी, जिसको लेकर सोशल मीडिया पर मौजूद ट्रोलर्स ने विजय की फिल्म पर निशाना साधा है.

Written ByJyoti Rajput
Published: Oct 09, 2026, 07:05 AM IST|Updated: Oct 09, 2026, 07:46 AM IST
joinshare
'एक्टिंग छोड़ देनी चाहिए ...', Ranabaali छोड़ देखना पसंद करेंगे रजनीकांत की Jailer 2? ट्रोलर्स के दावे पर विजय देवरकोंडा ने तोड़ी चुप्पी
Image Credit: 'रणबाली' ट्रेलर का इवेंट

About the Author

Jyoti Rajput

Jyoti Rajput

ज्योति सिंह राजपूत जी न्यूज में सब एडिटर हैं और पिछले 1 साल से ज्यादा से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. दैनिक जागरण प्रिंट और सहारा न्यूज नेटवर्क में ट्रेनिंग लेने के बाद अब Zee News में काम कर रही हैं. कुछ समय तक लाइफस्टाइल की खबरों में काम करने के बाद अब एंटरटेनमेंट में काम कर रही हैं. वहीं हॉलीवुड की खबरों और फिल्मों पर पैनी नजर रखती हैं. उन्होंने पंडित माखनलाल चतुर्वेदी नेशनल यूनिवर्सिटी (MCU) से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री हासिल की है. आप Jyoti.Rajput@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
हरियाणा में धान के गेट पास नहीं कटे तो भड़के किसान, करनाल-कैथल रोड किया जाम

हरियाणा में धान के गेट पास नहीं कटे तो भड़के किसान, करनाल-कैथल रोड किया जाम

2

अतीक अहमद के अवैध साम्राज्य पर फिर चला पुलिस का डंडा; मदनलाल के नाम दर्ज 30 करोड़ की 14 बेनामी संपत्तियां कुर्क

3

जान से खिलवाड़? घंटों इंतजार के बाद भी नहीं मिली 108 एंबुलेंस, मालवाहक में ऑक्सीजन सिलेंडर बांधकर मरीज पहुंचे अस्पताल

4

'गुस्सा और बेबसी महसूस हुई', शिल्पा राव का शो बीच में रोके जाने पर भड़के पति; बोले-हम नहीं भूलेंगे

5

'मौत को छूकर टक से वापस आ गया': UK में तूफान बोएलो का खौफनाक मंजर; प्लेन की ऐसी लैंडिंग देख कांप उठी रूह

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

विजय देवरकोंडा की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रणबाली' का ट्रेलर हाल ही में गुरुवार 8 अक्टूबर, 2026 की दोपहर रिलीज कर दिया गया है. निर्देशक राहुल सांकृत्यायन के साथ विजय की ये दूसरी फिल्म है, जिसमें उनके साथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिका में नजर आ रही हैं. हैदराबाद में होस्ट हुए फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान विजय ने मीडिया से खुलकर बातचीत की. उन्होंने फिल्म के प्रमोशन के साथ-साथ इंटरनेट पर लगातार हो रही ऑनलाइन ट्रोलिंग और 16 अक्टूबर को रजनीकांत की 'जेलर 2' के साथ बॉक्स ऑफिस पर होने वाली बड़ी टक्कर पर बिना किसी झिझक के अपनी बात को रखा है.

सोशल मीडिया पर मिलने वाली नफरत और ट्रोलिंग के सवाल पर विजय देवरकोंडा काफी भड़के हुए नजर आए. उन्होंने ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब देते हुए कहा, 'क्या मुझे इसलिए एक्टिंग छोड़ देनी चाहिए, क्योंकि किसी को लगता है कि मेरे सपने और मेहनत बेकार हैं? क्या मेरी ईमानदारी को अहंकार मानकर मुझे पीछे हट जाना चाहिए?'

'90% पैड हैं' 

इस इवेंट के दौरान विजय देवरकोंडा ने साफ किया कि वो दूसरों की सोच की वजह से खुद को नहीं बदलेंगे. उनका कहना है कि जो लोग उनकी सक्सेस को पचा नहीं पा रहे हैं, उन्हें बदलाव की जरूरत है, न कि विजय को. 'रणबाली' के बजाए रजनीकांत की तमिल फिल्म 'जेलर 2' को ज्यादा तव्वजो देने वाली सोशल मीडिया रील्स पर विजय ने बड़ा रिएक्ट किया. उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ इंटरनेट पर जो भी माहौल बनाया जा रहा है, उसे वो असली नफरत नहीं मानते क्योंकि इसका 90% हिस्सा पूरी तरह से स्पॉन्सर्ड और फेक है.

सोशल मीडिया के गलत इस्तेमाल पर भड़के विजय

विजय के मुताबिक, जब हर जगह एक जैसी नेगेटिव सोच अचानक दिखने लगे, तो समझ जाना चाहिए कि ट्रोलर्स को इस खास एजेंडे के लिए पैसे दिए गए हैं, जिससे सामने वाले को नीचा दिखा सकें. इस बातचीत के दौरान विजय ने सोशल मीडिया के गिरते लेवल पर अफसोस जाहिर किया. उन्होंने कहा कि जिस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल लोगों के बीच पॉजिटिविटी और अच्छी चीजों को बढ़ावा देने के लिए होना चाहिए था, उसका इस्तेमाल आज किसी के करियर और मेहनत बर्बाद करने के लिए किया जा रहा है.


'रणबाली' वर्सेस 'जेलर 2'

विजय ने आगे कहा कि किसी को बेवजह नीचा दिखाने से आपका या किसी और का कोई भला नहीं होने वाला, लेकिन आज की डिजिटल दुनिया का कड़वा सच यही बन चुका है. 15 और 16 अक्टूबर को साउथ इंडियन सिनेमा का सबसे बड़ा बॉक्स ऑफिस क्लैश देखने को मिलने वाला है. नेल्सन दिलीपकुमार के निर्देशन में बनी रजनीकांत की 'जेलर 2' जहां 15 अक्टूबर को आ रही है, तो वहीं दूसरे ही दिन यानी 16 अक्टूबर को विजय और रश्मिका की 'रणबाली' सिनेमाघरों में दस्तक देगी. दोनों ही फिल्में तेलुगु, तमिल और हिंदी के साथ-साथ कई लैंग्वेज में बड़े लेवल पर रिलीज हो रही हैं, जिससे ऑडियंस के बीच दोनों फिल्मों को लेकर जबरदस्त एक्साइटमेंट बनी हुई है. 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
Vijay Deverakonda
Rajinikanth