)
नितेश तिवारी की मोस्टपॉपुलर और मोस्टअवेटेड फिल्म 'रामायण: पार्ट 1' 5 नवंबर, 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है. जैसे-जैसे रिलीज की तारीख करीब आती जा रही है. फिल्म को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर पहुंच चुकी है. इसी बीच, मेकर्स के एक कथित 'मास्टरप्लान' ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है. खबरों के मुताबिक, ये महाकाव्य सिर्फ दो हिस्सों में नहीं, बल्कि तीन पार्ट में ऑडियंस के सामने पेश किया जा सकता है. दरअसल, हाल ही में फिल्म के प्रमोशन और बातचीत के दौरान रणबीर कपूर ने कुछ ऐसा कह दिया, जिसने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया.
रणबीर ने बताया कि वो इस प्रोजेक्ट को लेकर बेहद एक्साइटेड हैं और उन्होंने 'पार्ट 2' की लगभग 50% शूटिंग पूरी कर ली है. लेकिन असली ट्विस्ट तब आया जब बातों-बातों में रणबीर की ज़ुबान से निकला कि 'अगर पार्ट 3 आता है तो...'. बस फिर क्या था, उनके इस एक शब्द ने फैंस को सोचने पर मजबूर कर दिया. रणबीर कपूर द्वारा स्पॉइलर देते ही को-प्रोड्यूसर और 'रावण' का किरदार निभा रहे स्टार यश का रिएक्शन भी देखने लायक था, जिससे फैंस का शक और पक्का हो गया.
Ranbir officially Confirmed there is #Ramayana Part 3 🔥 #RanbirKapoor | #Yash | #SaiPallavi https://t.co/W4A3RL9SXe
— Abhi (@Rocking_Tweetss) November 2, 2026
ऋषि वाल्मीकि के महाकाव्य पर आधारित इस फिल्म को दो भागों की फ्रेंचाइजी के रूप में प्रमोट किया जा रहा है. प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने भी पहले ये इशारा दिया था कि अगर 'पार्ट 1' को ऑडियंस से जबरदस्त प्यार मिलता है, तो तीसरे भाग को बनाने से इंकार नहीं किया जा सकता है. वहीं इस इंटरव्यू में भी उन्होंने इस बात को दोहराया और कहा कि पहले वो तीन पार्ट में ही इसे रिलीज करने जा रहे थे. मगर शूटिंग समय हमने दो भाग की प्लानिंग की. लेकिन अगर दोनों पार्ट को अच्छा रिस्पॉन्स मिलता है, तो वो तीसरा भाग बना सकते हैं.
#Ramayana Part 3🔥 So there is still a chance of 3rd Part confirm by Namit Malhotra🛐 Just look at the smile of Nitesh Tiwari 😭 #RanbirKapoor #Yash #SaiPallavi https://t.co/KwvKx7NbJt
— Prof DK2 (@who_are_u07) November 3, 2026
इस विजन को पर्दे पर उतारने के लिए नमित मल्होत्रा के 'प्राइम फोकस स्टूडियोज', 'DNEG' और यश के 'मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस' ने हाथ मिलाया है. फिल्म में रणबीर कपूर (भगवान राम), साई पल्लवी (माता सीता), यश (रावण), सनी देओल (हनुमान) और रवि दुबे (लक्ष्मण) जैसे दिग्गज कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं. इनके अलावा अरुण गोविल, लारा दत्ता और रकुल प्रीत सिंह भी अहम किरदारों में नजर आएंगे.
सोशल मीडिया पर आई रिएक्शंस की बाढ़रणबीर कपूर के इस हिंट के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर फैंस के कमेंट्स की लाइन लग गई है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स और इंस्टाग्राम पर #Ramayana3rdPart ट्रेंड करने लगा. एक यूजर ने लिखा, 'अगर नितेश तिवारी सच में पार्ट 3 ला रहे हैं, तो ये इंडियन सिनेमा का सबसे बड़ा सिनेमैटिक यूनिवर्स बन जाएगा!'. वहीं एक दूसरे फैन ने कमेंट किया कि 'रणबीर की एक्टिंग और यश का स्वैग देखने के लिए 2 पार्ट तो कम ही पड़ते, पार्ट 3 का ऐलान जल्द होना चाहिए.' हालांकि कुछ यूजर्स थोड़े संभलकर अपनी राय रख रहे हैं, 'पहले पार्ट 1 का Visual Magic देखते हैं, अगर कहानी में दम हुआ तो पार्ट 3 का स्वागत है!'
प्रीमियर और शुरुआती स्क्रीनिंग से फिल्म को लेकर मिले-जुले रिएक्शन सामने आ रहे हैं. जहां कुछ लोग मेकर्स के इस हिम्मत और विजन की तारीफ कर रहे हैं, वहीं कुछ लोग VFX और तकनीकी पहलुओं को लेकर थोड़े सतर्क दिख रहे हैं. हालांकि, इन सब के बावजूद एडवांस्ड बॉक्स ऑफ़िस बुकिंग्स ने पुराने सारे रिकॉर्ड हिलाकर रख दिए हैं. पहला पार्ट इसी दिवाली 5 नवंबर, 2026 को आ रहा है, जबकि पार्ट 2 दिवाली 2027 में रिलीज होने की उम्मीद है.