App

खजूरी खास में ट्रक ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवकों की मौत, ड्राइवर फरार

दिल्ली के खजूरी खास इलाके में देर रात एक सड़क हादसा हो गया. पुराने पुलिस स्टेशन के पास एक ट्रक और स्कूटी की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई. हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया. पुलिस के मुताबिक, रात करीब 11:55 बजे हादसे की सूचना मिली थी

खजूरी खास में ट्रक ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवकों की मौत, ड्राइवर फरार
Image Credit: AI Image

दिल्ली के खजूरी खास इलाके में  देर रात पुराने पुलिस स्टेशन के पास एक ट्रक और स्कूटी की टक्कर हो गई. इस टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई. वहीं फरार ट्रक ड्राइवर को खोजने और पकड़ने की कोशिश चल रही है. पुलिस को इस बात की सूचना रात 11:55 बजे मिली. बिना समय गवाएं पुलिस वहां पहुंची, तो देखा दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं.

दोनों की मौत? 

मृतक की पहचान 30 वर्षीय संतोष के रूप में हुई है. संतोष पक्की खजूरी का रहने वाला है. वहीं दूसरे व्यक्ति पहचना  गली नंबर 24 के रहने वाले 33 वर्षीय पवन के रूप में हुई है. घायल दोनों व्यक्तियों के परिवार वालों में से एक को उसके परिजन JPC अस्पताल ले गए, जबकि दूसरे को पुलिसकर्मी अस्पताल ले गए. अस्पताल पहुंचने के लिए डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया.  

मामला दर्ज कर लिया गया है

इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए GTB अस्पताल भेज दिया गया. इस बीच, फोरेंसिक टीम ने दुर्घटना वाली जगह का मुआयना किया और घटनाक्रम का पता लगाने के लिए सबूत जुटाए. पुलिस ने मौके से कंक्रीट मिक्सर ट्रक को बरामद कर लिया है. पुलिस ने कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच चल रही है.

पहले भी सामने आ चूकी है ऐसी घटना सामने? 

इससे पहले 17 अक्टूबर को दिल्ली के आनंद पर्वत इलाके में DBG रोड पर दिल्ली परिवहन निगम (DTC) की एक बस की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और कई अन्य लोग घायल हो गए थे. वहीं बस एक महिला चला रही थी. 2-3 लोग बस की चपेट में आकर घायल हो गए. एक की मौके पर ही मौत हो गई. एक स्कूटी अभी भी बस के नीचे फंसी हुई है. वहीं दूसरे व्यक्ति ने कहा कि बस एक महिला चला रही थी. डेढ़ महीने पहले भी ऐसी ही एक घटना हुई थी, लेकिन तब भी कोई कार्रवाई नहीं की गई.

Input- ANI

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Akanchha Singh

Akanchha Singh

जी-न्यूज में ट्रेनी सब एडिटर. वर्तमान में दिल्ली-एनसीआर हरियाणा डिजिटल टीम में दिल्ली-एनसीआर-हरियाणा की राजनीति, हाइपर लोकल, क्राइम की खबरों पर नजर. यूटिलीटी की खबरों में दिलचस्पी है. 2023 में संस्थान से जुड़े. माखन लाल चतुर्वेदी भोपाल से पत्रकारिता में डिग्री हासिल की.
Read More