SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

श्रीराम vs रावण: क्यों अलग-अलग है हिंदी और इंग्लिश Ramayana ट्रेलर? वो 5 प्वाइंट्स, जिसे आपने नोटिस भी नहीं किया होगा

नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' के हिंदी और इंटरनेशनल ट्रेलर में पांच बड़े अंतर सामने आए हैं. जानिए कैसे ग्लोबल वर्जन में एक्शन और नए सीन्स पर फोकस किया गया है. सीन्स को देखने के बाद आप भी सोच में पड़ जाएंगे.

Written By Alkesh Kushwaha
Published: Oct 16, 2026, 07:51 AM IST | Updated: Oct 16, 2026, 08:21 AM IST
Image Credit: रामायण के हिंदी ट्रेलर और ग्लोबल ट्रेलर में जमीन आसमान का फर्क क्यों? (AI Image)
Join

नितेश तिवारी की मेगा बजट फिल्म 'रामायण' की अनाउंसमेंट के बाद लोगों में दिवाली के लिए अलग ही उत्साह देखने को मिल रहा है. लोग न सिर्फ रणबीर कपूर को श्रीराम के अवतार में देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं बल्कि माता सीता के रूप में साउथ की सुपरस्टार एक्ट्रेस साई पल्लवी को भी देखना चाह रहे हैं. इस मेगा बजट फिल्म का इंटरनेशनल ट्रेलर रिलीज किया गया है, जिसे देखने के बाद फैंस के बीच चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है. मजे की बात यह है कि जुलाई में रिलीज हुए हिंदी ट्रेलर और इस नए ग्लोबल ट्रेलर में जमीन आसमान का फर्क नजर आ रहा है. डायरेक्टर नितेश तिवारी ने दोनों ट्रेलर्स में अलग-अलग पहलुओं को दिखाया है, जहां एक तरफ हिंदी वर्जन में कहानी और किरदारों पर जोर दिया गया था, वहीं इंटरनेशनल वर्जन पूरी तरह से एक्शन और धमाकेदार विजुअल्स पर टिका हुआ है.

1. कुणाल कपूर की एंट्री और इंद्र देव का लुक

इंटरनेट पर छाए रामायण के इंटरनेशनल ट्रेलर में सबसे बड़ा सरप्राइज कुणाल कपूर का लुक है. हिंदी वाले ट्रेलर में उनका कहीं भी नाम या अता-पता नहीं था, लेकिन ग्लोबल वर्जन में उनकी एक झलक ने फैंस का ध्यान खींच लिया है. इस छोटे से फ्रेम में कुणाल कपूर देवराज इंद्र के अवतार में दिख रहे हैं और उनके साथ उनका शाही सफेद ऐरावत हाथी भी नजर आता है. स्क्रीन पर पल भर की यह झलक भले ही बहुत लंबी न हो, लेकिन पौराणिक कथाओं से जुड़े इस खास किरदार को इस तरह बड़े पर्दे पर देखना वाकई एक अलग ही रोमांच पैदा करता है.


2. विशाल शिव मूर्ति के सामने रावण की प्रार्थना

दूसरा बड़ा बदलाव जो इस नए ट्रेलर में देखने को मिला है, वह यश के किरदार यानी रावण से जुड़ा हुआ है. इंटरनेशनल ट्रेलर में एक ऐसा सीन है जो हिंदी वाले वर्जन में बिल्कुल नहीं था. इस सीन में तो रावण भगवान शिव की बहुत बड़ी मूर्ति के आगे हाथ जोड़े खड़ा नजर आता है. जैसे ही वह दुआ के लिए अपने हाथ ऊपर उठाता है, जमीन चीरकर आग की तेज लपटें निकलती हैं और उसे चारों तरफ से घेर लेती हैं. यह नजारा सचमुच रोंगटे खड़े कर देने वाला है और सिनेमाघरों में जब यह सीन बड़े पर्दे पर आएगा, तो इसे देखने का मजा ही अलग होगा.

 

3. जटायु और रावण के बीच लंबी फाइट

सीता हरण के दौरान जटायु द्वारा रावण को रोकने की कोशिश वाला सीक्वेंस दोनों ही ट्रेलर्स का हिस्सा है, लेकिन फर्क सिर्फ स्क्रीन टाइम का है. हिंदी ट्रेलर में यह आमना-सामना बहुत छोटा और पल भर का था. वहीं दूसरी तरफ, इंटरनेशनल ट्रेलर में इस एक्शन सीक्वेंस को काफी बड़ा और डिटेल में दिखाया गया है. इसमें जटायु रावण के पुष्पक विमान पर जोरदार हमला करता है और सीता मां को बचाने के लिए हवा में ही रावण से भिड़ जाता है. यह एक्सटेंडेड फाइट सीक्वेंस फिल्म के वीएफएक्स और एक्शन डायरेक्टर की तारीफ करने पर मजबूर कर देता है.

 

4. नितेश ने एक्शन पर रखा पूरा फोकस

डायरेक्टर नितेश तिवारी ने इंटरनेशनल ट्रेलर में कहानी के बजाय एक्शन पर ध्यान दिया है. हिंदी ट्रेलर ने अपना सारा समय किरदारों का परिचय देने और बैकग्राउंड सेट करने में लगाया था. उसमें अयोध्या में राम का जीवन, उनका विवाह, चौदह साल का वनवास और सीता हरण की पूरी पृष्ठभूमि दिखाई गई थी. इसके अलावा राजा दशरथ, कैकेयी, शूर्पणखा और स्वयंवर के सीन्स भी थे. इसके विपरीत इंटरनेशनल ट्रेलर ने इन सभी ड्रामेबाजी को लगभग स्किप कर दिया है. इसमें न तो कैकेयी दिखती हैं और न ही शूर्पणखा, बल्कि सारा फोकस सिर्फ और सिर्फ जबरदस्त एक्शन और भगवान राम के मूव्स पर रखा गया है. अंत में रावण कई योद्धाओं से घिरे होने के बावजूद खतरनाक अंदाज में पलटवार करता है, जो पुराने ट्रेलर में नहीं था.

 

5. राम और सीता के कुछ नए और अनसीन मोमेंट्स

इस नए ग्लोबल कट में रणबीर कपूर के राम और साई पल्लवी की सीता के बीच कुछ ऐसे प्यारे मोमेंट्स भी जोड़े गए हैं जो जुलाई वाले हिंदी ट्रेलर में नहीं थे. हालांकि पिछला ट्रेलर उनकी शादी और जुदाई के पलों पर फोकस्ड था, लेकिन यह नया वर्जन उनकी केमिस्ट्री की एक छोटी सी और खूबसूरत झलक पेश करता है. इसके अलावा दोनों ट्रेलर्स के रनटाइम में भी बड़ा अंतर है. हिंदी ट्रेलर चार मिनट नौ सेकंड का था, जबकि इंटरनेशनल ट्रेलर सिर्फ ढाई मिनट का है. कम समय में ज्यादा मसाला देने का यह फॉर्मूला फैंस को बहुत पसंद आ रहा है.

 

इंग्लिश ट्रेलर-

 

हिंदी ट्रेलर-

 

नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बन रही इस मेगा फिल्म का पहला पार्ट आगामी पांच नवंबर को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है, जबकि इसका दूसरा पार्ट साल 2027 की दिवाली पर आएगा. इन फिल्मों को हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम जैसी कई भाषाओं में बड़े पैमाने पर रिलीज किया जाएगा.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

अल्केश कुशवाहा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 14 वर्षों से अधिक का गहन अनुभव है. वर्तमान में वे जी न्यूज हिंदी में चीफ सब-एडिटर के रूप में बॉलीवुड-वायरल सेक्शन संभाल रहे हैं. अल्केश की मुख्य विशेषज्ञता बॉलीवुड, एंटरटेनमेंट, वायरल सिनेमा ट्रेंड्स और सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव्स में है. साल 2012 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत करने वाले अल्केश ने दैनिक भास्कर, हिन्दुस्तान टाइम्स, राजस्थान पत्रिका और NDTV जैसे देश के अग्रिम मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं. अल्केश ने अपने करियर में अर्जुन रामपाल, ऋचा चड्ढा और राजपाल यादव जैसी कई दिग्गज बॉलीवुड हस्तियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यूज किए हैं. फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, सेलिब्रिटी गॉसिप्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स का इन-डेप्थ डेटा एनालिसिस करना उनका मजबूत पक्ष है. वे पाठकों तक बॉलीवुड जगत की हर छोटी-बड़ी खबर सटीक, निष्पक्ष और विश्लेषणात्मक तरीके से पहुंचाते हैं. आप अल्केश कुशवाहा से सीधे alkesh.kushwaha@zeemedia.com पर संपर्क कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES