App

सीता बनना आसान नहीं था! 'रामायण' के सेट पर ऐसा क्या हुआ कि रो पड़ीं साई पल्लवी?

रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी स्टारर फिल्म 'रामायण' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. फिल्म कमाई में 1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है. इसी बीच साई पल्लवी ने बताया कि 'रामायण' के एक सीन के दौरान सेट पर ही वह रोने लग गई थीं.

सीता बनना आसान नहीं था! 'रामायण' के सेट पर ऐसा क्या हुआ कि रो पड़ीं साई पल्लवी?

इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी स्टारर फिल्म 'रामायण' धमाल मचा रही है. फिल्म में सितारों की भरमार है, लेकिन बड़े पर्दे पर पौराणिक किरदारों को निभाना अपने आप में एक चुनौती है, खासकर तब जब वह किरदार बहुत अधिक पूजनीय हो. हाल ही में साई पल्लवी ने बताया कि जब वह 'रामायण' में देवी सीता का किरदार निभा रही थीं, उस वक्त फिल्म के सेट पर एक भावुक पल घटा था. एक्ट्रेस ने याद करते हुए बताया कि एक सीन में सीता का किरदार निभाने के बाद जब उनकी डायलेक्ट कोच ने उनके पैर छुए, तो वह भावुक होकर रो पड़ी थीं.

हाल ही में साई पल्लवी ने कंटेंट क्रिएटर पल्लवी राज के साथ बातचीत में एक ऐसे पल के बारे में खुलासा किया, जिसने उन्हें 'रामायण' फिल्म के सेट पर भावुक कर दिया और वह रोने लगी थीं. आइए जानते हैं कि ऐसा क्या हुआ कि साई पल्लवी सेट पर ही रोने लगी थीं.

मैं सेट पर हैरान रह गई- साई पल्लवी

साई पल्लवी ने बताया कि 'एक पल ऐसा आया जब मैं बहुत भावुक हो गई थी. एक सीन के बाद मेरी डायलेक्ट कोच ने मेरे पैर छू लिए. मैं हैरान रह गई, क्योंकि उन्होंने मुझे फोन पर बात करते, तैयार होते और बाकी सब चीजें करते हुए देखा था. डायलेक्ट कोच को पता है कि मैं साई पल्लवी हूं, लेकिन कभी-कभी जब आप किसी ऐसे किरदार को निभाते हैं, जिसे आप हर दिन पूजते हैं, जिससे आपका अपनी मां जैसा गहरा जुड़ाव होता है और जब कोई उस किरदार को पूरी तरह से जी लेता है, तो आपको इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि वह कोई एक्टर है या कोई और इंसान. आपको बस वह प्यार चाहिए होता है.'

राम-सिया के प्रेम में डूबा 'जुड़ी जोड़ी', करवा चौथ पर रणबीर-साई की जोड़ी ने  बांधा समां, 'रामायण' के नए गाने में दिखे खूबसूरत रंग - India TV Hindi

'मैं सेट पर ही रो पड़ी थी'

साई पल्लवी ने आगे कहा, 'तो जब उसने ऐसा किया, तो उसके रोने से पहले ही मैं रोने लगी. मैंने कहा, "तुम आखिर कर क्या रही हो?" उस पल मुझे महसूस हुआ कि यह किरदार बहुत सारे लोगों के दिलों को छूता है. इतना सारा प्यार पाकर मैं बहुत विनम्र और भावविभोर हो गई.'

रामायण में सीता को योद्धा दिखाने पर मुकेश खन्ना ने जताई आपत्ति, मेकर्स पर  उठाए सवाल | Zoom TV

सीता का किरदार निभाने पर साई पल्लवी

इससे पहले, रवि दुबे और रणबीर कपूर के साथ 'कौन बनेगा करोड़पति' में शामिल होने के दौरान, साई ने माता सीता का किरदार निभाने के बारे में बात की थी. उन्होंने कहा, 'इस बार मैं अपना दिमाग नहीं लगाना चाहती थी. जब भी मैं कोई किरदार निभाती हूं, तो सोचती हूं कि मैं उस किरदार को क्या दे सकती हूं, लेकिन यह पहली बार था जब मैंने सोचा, "मां सीता जैसा किरदार निभाने से मुझे क्या मिल सकता है? इससे मुझे क्या ज्ञान प्राप्त होगा?" इसलिए, मैं इस पूरी प्रक्रिया को एकदम पारदर्शी रखना चाहती थी. मैं इसके बारे में कुछ भी सोच-विचार नहीं करना चाहती थी. मैंने माता सीता से प्रार्थना की और आगे बढ़ गई.'

बॉक्स ऑफिस पर किया 1000 करोड़ का आंकड़ा पार

नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित 'रामायण' में रणबीर कपूर भगवान राम के रूप में, साई पल्लवी सीता के रूप में और यश रावण के रूप में नजर आ रहे हैं. नमित मल्होत्रा ​​और यश द्वारा निर्मित इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर दुनियाभर में 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Kajol Gupta

Kajol Gupta

काजोल गुप्ता जी न्यूज में सब एडिटर हैं और पिछले साढ़े 3 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. कुछ समय तक उन्होंने नेशनल, बिहार-झारखंड और पॉलिटिकल बीट पर काम किया. इसके बाद बीते 2 साल से उन्होंने जी न्यूज में एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना शुरू किया. अभी फिलहाल वह एंटरटेनमेंट बीट पर ही एक्टिव हैं. अपने करियर के दौरान काजोल ने बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने डायरेक्टर और म्यूजिक इंडस्ट्री की हस्तियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू भी किए हैं. जी न्यूज से पहले उन्होंने सुदर्शन चैनल, इनखबर वेबसाइट और फ्रीलांस काम किया है. पिछले साढ़े तीन साल से जी न्यूज के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने मास कम्युनिकेशन में सिंघानिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ही पोस्ट ग्रेजुएशन की है. पत्रकारिता के साथ उन्हें कहानियां लिखने का भी काफी शौक है. आप काजोल के साथ kajol.gupta@India.com पर या एक्स और इंस्टाग्राम हैंडल्स पर कनेक्ट कर सकते है. सीधे ईमेल पर इनसे जुड़ सकते हैं.     
Read More