SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

बॉक्स ऑफिस पर गूंजा ‘राम नाम’! 10 दिन में रणबीर-यश की Ramayana ने रचा इतिहास, तोड़ डाले कमाई के सारे पुराने रिकॉर्ड

नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘रामायण’ सिनेमाघरों में धूम मचा रही है. रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश की इस मेगा बदट भव्य फिल्म ने ऑडियंस का दिल जीत लिया है. रिलीज के महज कुछ ही दिनों में फिल्म ने टिकट काउंटर पर ऐसे ऐतिहासिक कारनामे किए हैं, जिससे देखकर पूरी इंडस्ट्री हैरान है.

Written By Vandana Saini
Published: Nov 14, 2026, 16:32 IST | Updated: Nov 14, 2026, 17:07 IST
Image Credit: फिल्म ‘रामायण’ के एक दृश्य में रणबीर कपूर और साई पल्लवी
Join

नितेश तिवारी के डायरेक्शन और नमित मल्होत्रा के प्रोडक्शन में बनी फिल्म ‘रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड’ (Ramayana Part 1) का क्रेज इस वक्त हर तरफ देखने को मिल रहा है. भारतीय सिनेमा की इस सबसे बड़ी फिल्म को देखने के लिए लोगों में जबरदस्त दीवानगी है. थिएटर्स के बाहर लगी लंबी-लंबी लाइनें इस बात का सबूत हैं कि ऑडियंस को ये फिल्म काफी पसंद आ रही है. हर कोई इसकी कहानी, बेहतरीन विजुअल्स और शानदार बैकग्राउंड म्यूजिक की जमकर तारीफ कर रहा है. खास बात ये है कि लोग अकेले नहीं, बल्कि अपने पूरे परिवार के साथ इस ऐतिहासिक कहानी को बड़े पर्दे पर देखने के लिए थिएटर्स पहुंच रहे हैं.

इस फिल्म के सभी कलाकारों ने अपने रोल को बहुत ही बेहतरीन तरीके से निभाया है. भगवान ‘राम’ के रोल में रणबीर कपूर की सादगी और शांत स्वभाव लोगों को काफी पसंद आ रहा है. वहीं, माता ‘सीता’ के किरदार में साई पल्लवी ने अपनी मासूमियत से सबका दिल जीत लिया. दूसरी तरफ, लंकापति ‘रावण’ बने यश की दमदार एक्टिंग देखकर थिएटर में बैठे लोग तालियां बजाने से खुद को रोक नहीं पा रहे. इन तीनों के अलावा फिल्म में सनी देओल, रवि दुबे, लारा दत्ता और अरुण गोविल जैसे शानदार एक्टर्स भी बेहद खास किरदार निभा रहे हैं. सभी की जबरदस्त परफॉर्मेंस ने मिलकर इस पुरानी कहानी को बड़े पर्दे पर बिल्कुल असली बना दिया.

दूसरे हफ्ते में भी जारी है फिल्म की तूफानी रफ्तार

‘रामायण: पार्ट 1’ ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर ऐसा तूफान मचाया है कि हर कोई हैरान है. सैकनिल्क की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, गुरुवार 12 नवंबर को अपना पहला हफ्ता पूरा होने तक इस फिल्म ने अकेले भारत में 564 करोड़ रुपये का धमाकेदार कलेक्शन कर लिया है. कमाल की बात तो ये है कि वीकेंड के बाद भी फिल्म की रफ्तार जरा भी कम नहीं हुई. इस फिल्म ने हिंदी सिनेमा के इतिहास में सोमवार, मंगलवार और बुधवार को सबसे ज्यादा नोट छापने का एक बड़ा और नया रिकॉर्ड बना दिया है. सिंगल स्क्रीन थिएटर हों या फिर आईमैक्स, हर जगह ‘रामायण’ ने पुरानी फिल्मों के सभी रिकॉर्ड्स को पूरी तरह से पीछे छोड़ दिया है.

अमिताभ बच्चन के ‘जलसा’ पर छिड़ी जंग! आमने-सामने आईं बच्चन परिवार की देवरानी-जेठानी; 33 साल पुराने डीड पर खड़ा हुआ बवाल

दुनियाभर में 1100 करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा

पहले हफ्ते में बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई करने के बाद, फिल्म का जादू दूसरे हफ्ते में भी लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है. 8वें दिन फिल्म ने 53.50 करोड़ की शानदार कमाई की. इसके बाद 9वें दिन शुक्रवार को कमाई में थोड़ी सी गिरावट देखने को मिली, लेकिन फिर भी इसने 48 करोड़ अपने खाते में जोड़े. वहीं, 10वें दिन शनिवार की दोपहर तक ही फिल्म ने 26.49 करोड़ कमा लिए हैं. वीकेंड होने की वजह से आज शाम और रात के शोज में सिनेमाघरों के अंदर भारी भीड़ जुटने की पूरी उम्मीद है. इस तरह भारत में अब तक फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 639.19 करोड़ और ग्रॉस कलेक्शन 759.72 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है.

सबसे तेज 1000 करोड़ कमाने वाली तीसरी भारतीय फिल्म

रणबीर और यश की इस फिल्म का जादू सिर्फ देश में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी खूब कमाई कर रही है. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कमाई रुकने का नाम नहीं ले रही है. फिल्म ने रिलीज के सिर्फ 8वें दिन ही दुनियाभर में 1,000 करोड़ रुपये  की कमाई का बड़ा आंकड़ा पार कर लिया था. इतनी रफ्तार से इस खास क्लब में एंट्री लेने वाली ये भारत की तीसरी फिल्म बन गई है. ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन अब 1,111.00 करोड़ रुपये से भी ऊपर निकल चुका है, जिस तरह से लोग सिनेमाघरों में उमड़ रहे हैं, उसे देखकर साफ लगता है कि आने वाले दिनों में ये फिल्म कमाई के कई और पुराने रिकॉर्ड तोड़ देगी.

10 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई

बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की शुरुआत बेहद शानदार रही है और पहले ही दिन गुरुवार को इसने 64.85 करोड़ रुपये का बिजनेस किया. इसके बाद शुक्रवार को कमाई 48.05 करोड़ रही, लेकिन वीकेंड आते ही शनिवार को 69.80 करोड़ और रविवार को 56.15 करोड़ रुपये की कमाई के साथ फिल्म ने जबरदस्त रफ्तार पकड़ ली. असली कमाल तो सोमवार को दिखा, जब फिल्म ने 107.50 करोड़ रुपये का बंपर कलेक्शन कर हर किसी को हैरान कर दिया. मंगलवार को भी ये सिलसिला जारी रहा और खाते में 94.10 करोड़ रुपये आए, वहीं बुधवार को 70.65 करोड़ का कारोबार हुआ. 8वें दिन 53.50 करोड़ और 9वें दिन 48.10 करोड़ कमाने के बाद, 10वें दिन शनिवार के शुरुआती आंकड़ों में फिल्म 26.49 करोड़ रुपये जोड़कर मजबूती से आगे बढ़ रही है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

वंदना सैनी जी न्यूज में सब ए़डिटर हैं और पिछले 11 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. कुछ समय तक उन्होंने नेशनल, इंटरनेशनल और पॉलिटिकल बीट पर काम किया. इसके बाद 2018 में उन्होंने इंडिया न्यूज में एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना शुरू किया और पिछले 8 साल से लगातार में एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं. इस दौरान उन्होंने स्मार्ट हिंदुस्तान, पत्रिका और न्यूज 24 जैसे संस्थान के साथ काम किया और पिछले 2 साल से जी न्यूज के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने दिल्ली से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद IGNOU से हिंदी में मास्टर्स किया. उन्हें पत्रकारिता के साथ कहानियां लिखने का भी शौक है. आप Vandana.saini@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES