App

अमिताभ बच्चन के ‘जलसा’ पर छिड़ी जंग! आमने-सामने आईं बच्चन परिवार की देवरानी-जेठानी; 33 साल पुराने डीड पर खड़ा हुआ बवाल

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के आलीशान बंगले ‘जलसा’ को लेकर परिवार में ही नया विवाद खड़ा हो गया है. अमिताभ के छोटे भाई अजिताभ की पत्नी रमोला बच्चन ने 1993 के उस गिफ्ट डीड को चुनौती दी है, जिसके जरिए यह बंगला जया बच्चन के नाम हुआ था. आखिर क्या है पूरा मामला और क्यों गरमाई है सियासत, चलिए बताते हैं पूरी खबर.

अमिताभ बच्चन के ‘जलसा’ पर छिड़ी जंग! आमने-सामने आईं बच्चन परिवार की देवरानी-जेठानी; 33 साल पुराने डीड पर खड़ा हुआ बवाल
Image Credit: अमिताभ बच्चन के बंगले ‘जलसा’ के मालिकाना हक पर छिड़ा विवाद

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के बंगले ‘जलसा’ को लेकर अब उन्हीं के घर में कानूनी लड़ाई शुरू हो गई है. अमिताभ के छोटे भाई अजिताभ बच्चन की पत्नी रमोला बच्चन ने साल 1993 के एक पुराने गिफ्ट डीड पर सवाल उठाते हुए उसे कोर्ट में चुनौती दे दी है. दरअसल, इसी कागज के जरिए जलसा का मालिकाना हक जया बच्चन के नाम पर ट्रांसफर किया गया था. रमोला का कहना है कि प्रॉपर्टी का ये पूरा लेन-देन उनकी जानकारी और रजामंदी के बिना गुपचुप तरीके से किया गया था. फिलहाल ये मामला अंधेरी के को-ऑपरेटिव सोसाइटी के डिप्टी रजिस्ट्रार ऑफिस पहुंच चुका है, जहां इस पर सुनवाई शुरू हो गई है.

एक नई रिपोर्ट के मुताबिक, रमोला बच्चन ने बीते सात महीनों में रजिस्ट्रेशन अधिकारियों से कई बार शिकायत की है. उनका कहना है कि जया बच्चन के नाम पर ट्रांसफर होने से पहले ‘जलसा’ बंगला असली तौर पर उन्हीं के नाम पर रजिस्टर्ड था. दिलचस्प बात ये है कि कापोल हाउसिंग सोसाइटी के कागजों में तो जया बच्चन का नाम मालिक के रूप में लिखा है, लेकिन महाराष्ट्र सरकार के प्रॉपर्टी कार्ड में आज भी रमोला का ही नाम चल रहा है. ये पुराना मामला तब फिर से गरमा गया जब सरकारी रिकॉर्ड से रमोला बच्चन का नाम हटाकर वहां जया बच्चन का नाम जोड़ने की कोशिश की गई. इसी वजह से अब यह विवाद बढ़ गया है.

Amitabh Bachchan And Jaya Bachchan’s Luxurious Family Home

गिफ्ट डीड के कागजात, गवाहों पर उठे सवाल

रमोला बच्चन ने साल 1993 में बने उस गिफ्ट डीड के कानूनी सही होने और उसे तैयार करने के तरीके पर कई बड़े सवाल खड़े किए हैं. अपनी शिकायत में उन्होंने सीधा आरोप लगाया है कि उस वक्त इस गिफ्ट डीड को बिना कोई स्टाम्प ड्यूटी चुकाए बस एक सिंपल डॉक्यूमेंट पर बना लिया गया था. बात यहीं खत्म नहीं होती, रमोला का ये भी कहना है कि इतने जरूरी कागज पर किसी भी गवाह के दस्तखत तक नहीं हैं. इसके साथ ही, उन्होंने महाराष्ट्र सरकार की ‘अभय योजना’ के तहत बाद में इस कागज का रजिस्ट्रेशन कराने और इसे कानूनी तौर पर पक्का करने की पूरे प्रोसेस पर भी अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया है.

बच्चन फैमिली के विवाद पर जांच शुरू, नोटिस जारी

इस पूरे विवाद को लेकर डिप्टी रजिस्ट्रार फैयाज मुलानी ने ये बात कन्फर्म की है कि उन्हें इस मामले की शिकायत मिल चुकी है और इस पर सुनवाई भी शुरू हो गई है. डिपार्टमेंट ने इस केस से जुड़े सभी लोगों को नोटिस भेजकर उनसे अपना ऑफिशियल जवाब देने को कहा है. दूसरी ओर, घर के इस मामले पर अमिताभ बच्चन की तरफ से अभी तक कोई बयान नहीं आया है और जया बच्चन से भी बात नहीं हो पाई है. इस बीच, अभिषेक बच्चन के स्पोक्सपर्सन ने इस मुद्दे पर कुछ भी बोलने से मना करते हुए इसे ‘परिवार का अंदरूनी मामला’ बताया है. फिलहाल, अधिकारी इस केस से जुड़े सभी कागजातों की जांच कर रहे हैं.

Amitabh Bachchan's Jalsa Bungalow Property Dispute Ramola Bachchan

बिना बुलेटप्रूफ ग्लास के फैंस से मिले अमिताभ बच्चन

घर के विवादों की तमाम खबरों के बीच 84 साल के अमिताभ बच्चन ने 8 नवंबर को अपनी पुरानी परंपरा ‘संडे दर्शन’ को निभाया. उन्होंने अपने घर ‘जलसा’ के बाहर जमा हुए हजारों चाहने वालों से मिलकर सबको दिवाली की बधाई दी. इस बार सबसे खास बात ये रही कि अमिताभ ने अपने आसपास वह बुलेटप्रूफ कांच नहीं लगवाया था, जिसे पिछले रविवार को सिक्योरिटी की वजह से लगाया गया था. इस दौरान उनके बेटे अभिषेक बच्चन और फिल्म मेकर बंटी वालिया भी वहीं मौजूद रहे. दोनों ने खुद वहां खड़े होकर भीड़ और सिक्योरिटी के इंतजामों का पूरा ध्यान रखा ताकि फैंस आराम से अपने पसंदीदा स्टार की झलक देख सकें.

सुरक्षा हटने पर गरमाई सियासत, कांग्रेस ने उठाए सवाल

मुंबई के मेयर को भेजे गए एक धमकी भरे पत्र में अमिताभ बच्चन और दूसरे सितारों का नाम आने के बाद ये उनका दूसरा ‘संडे दर्शन’ था. बुलेटप्रूफ ग्लास हटाए जाने पर अब सियासत भी शुरू हो गई है. कांग्रेस प्रवक्ता सचिन सावंत ने तंज कसते हुए कहा, ‘बुलेटप्रूफ ग्लास इसलिए हटाया गया, क्योंकि इससे सरकार की इमेज खराब हो रही थी या फिर खतरा टल गया है, इसका जवाब तो सिर्फ अमिताभ जी ही दे सकते हैं, लेकिन बॉलीवुड सितारे आज साबरमती जेल में बंद अपराधियों के डर में जी रहे हैं’. सावंत का इशारा गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की ओर था, जिसके गिरोह ने हाल ही में अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग की जिम्मेदारी ली थी.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Vandana Saini

Vandana Saini

वंदना सैनी जी न्यूज में सब ए़डिटर हैं और पिछले 11 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. कुछ समय तक उन्होंने नेशनल, इंटरनेशनल और पॉलिटिकल बीट पर काम किया. इसके बाद 2018 में उन्होंने इंडिया न्यूज में एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना शुरू किया और पिछले 8 साल से लगातार में एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं. इस दौरान उन्होंने स्मार्ट हिंदुस्तान, पत्रिका और न्यूज 24 जैसे संस्थान के साथ काम किया और पिछले 2 साल से जी न्यूज के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने दिल्ली से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद IGNOU से हिंदी में मास्टर्स किया. उन्हें पत्रकारिता के साथ कहानियां लिखने का भी शौक है. आप Vandana.saini@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. 
Read More