)
Chhath Puja in Dream: हिंदू धर्म के पवित्र और कठिन व्रतों में से एक छठ पूजा पर सूर्य देव और छठी मैया की उपासना करने का विधान है. चार दिनों तक चलने वाले इस महापर्व पर श्रद्धा, भक्ति, संयम और अनुशासन की पराकाष्ठा देखने को मिलती है. इस पर उगते व डूबते सूर्य को अर्घ्य देने का नियम है. इस पर्व के दौरान अगर आपको कुछ विशेष सपने दिखते हैं तो समझ लें आपके परिवार की सुख-समृद्धि बढ़ने वाली है और आप पर साक्षात सूर्य देव और छठी मैया की कृपा है. सपने में छठ पूजा देखना जीवन में आने वाले अच्छे दिनों का संकेत देता है. आइए जानें छठ पूजा से जुड़े सपनों के क्या संकेत हो सकते हैं.
स्वप्न शास्त्र के अनुसार, अगर सपने में छठ पूजा होते देख रहे हैं या खुद छठी मैया और सूर्य देव की पूजा में लीन हैं तो इसे एक शुभ सपना कहा जाएगा. ऐसा सपना छठी मैया और सूर्य देव की विशेष कृपा प्राप्ति का संकेत देता है. संकेत मिल रहा है कि जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली जल्दी ही आने वाली है.
स्वप्न शास्त्र के मुताबिक, सपने में अगर छठ पूजा होते देख रहे हैं तो इसका अर्थ है कि जल्दी ही आपकी कोई पुरानी मनोकामना की पूर्ति होने वाली है. बहुत समय से अटका हुआ काम पूरा हो सकता है.
ऐसी महिला जिसकी संतान प्राप्ति की इच्छा बहुत समय से पूरी नहीं हो पा रही है और उसे सपने में छठ पूजा होते दिख जाए तो यह एक अति शुभ संकेत है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ऐसे सपने को देखने के बाद जल्द ही संतान प्राप्ति हो सकती है या संतान की आयु बढ़ेगी, उसकी सेहत अच्छी रहेगी.
अगर आपको सपने में दिख रहा है कि छठी मैया की भव्य पूजा की जा रही है तो यह सपना अति शुभ है. ऐसे सपने संकेत देते हैं कि परिवार की आर्थिक परेशानियां जल्द ही दूर होने वाली है. परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम और लगाव बढ़ने वाला है. घर का माहौल सकारात्मक होने वाला है.
स्वप्न शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार, अगर छठ पूजा के दौरान सपने में छठ पूजा करते हुए किसी अपने को देखते हैं तो शुभ संकेत मिलता है. ऐसे सपने आने पर संभावना बढ़ जाती है कि जल्द ही किसी पुरानी समस्या, पुरानी बीमारी या पुराने विवाद का अंत होने वाला है. जीवन में सकारात्मक बदलाव हो सकता है.
सपने में छठ पूजा देखना संकेत देता है कि व्यक्ति के करियर और नौकरी में जल्द ही तरक्की होने वाली है. नौकरी की तलाश पूरी होगी और व्यापार में लाभ प्राप्त होंगे. लंबे समय से घाटा झेल रहे हैं तो जल्द ही राहत मिल सकती है. ऐसे सपने का एक अर्थ है कि कोई अच्छी खबर जल्द ही मिल सकती है.
(डिस्क्लेमर- यह लेख केवल सामान्य जानकारी और स्वप्न शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है. सपनों का अर्थ व्यक्ति के अनुभव पर निर्भर करता है। इसे अंतिम सत्य न मानें. सावधानी रखें.)