SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

Ramayana के बाद रिलीज होंगी ये 5 धांसू फिल्में, एक्शन-हॉरर-ड्रामा का लगेगा जबरदस्त तड़का; नोट कर लें ‘तारीख पर तारीख’

सिनेमा प्रेमियों के लिए ये महीना बेहद खास होने वाला है. रणबीर कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘रामायण’ के साथ-साथ सनी देओल, धनुष, रश्मिका मंदाना और जैसी श्रॉफ की जबरदस्त फिल्में भी सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. एक्शन, ड्रामा और हॉरर से भरपूर इन फिल्मों की पूरी लिस्ट देखकर आप भी अपनी टिकट बुक किए बिना रह नहीं पाएंगे.

Written By Vandana Saini
Published: Nov 04, 2026, 08:06 AM IST | Updated: Nov 04, 2026, 09:07 AM IST
Image Credit: नंबर में मिलेगा एक्शन-हॉरर-ड्रामा का जबरदस्त तड़का
Join

भारतीय सिनेमा के इतिहास में इस समय सबसे बड़ी हलचल देखने को मिल रही है. दर्शक लंबे समय से जिस घड़ी का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, वो अब बेहद करीब आ चुकी है. रणबीर कपूर और साई पल्लवी की मेगा बजट और मोस्ट अलेटेड फिल्म ‘रामायण: पार्ट 1’ को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज बना हुआ है. ये फिल्म हमारी क्लासिक ‘रामायण’ की पावन गाथा को मॉर्डन टेक्निक के साथ बड़े पर्दे पर जीवंत करने जा रही है. फिल्म को देखने के लिए हर उम्र की ऑडि.ंस के अंदर गजब की एक्साइटमेंट दिख रही है. ये फिल्म 5 नवंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में दस्तक देगी.

इस महीने बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ ‘रामायण’ ही नहीं, बल्कि कई अलग-अलग जॉनर और फ्लेवर की फिल्में भी रिलीज होने जा रही हैं. अगर आप एक्शन, सस्पेंस और हॉरर के शौकीन हैं तो ये महीना आपके लिए किसी बड़े फेस्टिवल से कम नहीं होने वाला. बॉलीवुड के कई मंझे हुए सितारे और साउथ सिनेमा के बड़े चेहरे एक साथ ऑडियंस का भरपूर एंटरटेनमेंट करने के लिए तैयारी हैं. थिएटर में सीटी और तालियों का माहौल बनने जा रहा है, क्योंकि एक के बाद एक बड़ी कहानियों का धमाका होने वाला है. ऑडियंस को स्क्रीन पर बिल्कुल नया एक्सपीरियंस मिलने की पूरी उम्मीद है.

रामायण

‘रामायण: पार्ट 1’ को लेकर देश-विदेश में माहौल बना हुआ है. करीब 4000 करोड़ के बड़े बजट में तैयार इस महागाथा की टिकटों की सेल रिकॉर्डतोड़ कमाई कर रही है. फिल्म में रणबीर कपूर के साथ यश नजर आएंगे, जबकि सनी देओल भगवान हनुमान के रोल में दिखाई देंगे. 5 नवंबर को रिलीज होने जा रही इस फिल्म का दूसरा पार्ट अगले साल 2027 में दिवाली के पावन मौके पर दर्शकों के सामने आएगा. दोनों ही पार्ट्स को लेकर लोगों की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर है. बड़े पर्दे पर ये सिनेमैटिक एक्सपीरियंस देखने लायक होगा, जिसका असर लंबे समय तक रहने वाला है.

Ramayana की स्क्रीनिंग में लगा सितारों का मेला: सास नीतू कपूर संग आलिया भट्ट ने जमकर दिए पोज, राम-लक्ष्मण-हनुमान रहे मौजूद; गायब दिखे सीता और रावण!

सूर्या: अंत से आरंभ तक

‘रामायण’ के अलावा सनी देओल एक और एक्शन-थ्रिलर फिल्म लेकर आ रहे हैं. उनकी ये नई फिल्म 'सूर्या: अंत से आरंभ तक' 20 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. इस फिल्म में उनके साथ प्रज्ञा जायसवाल और रवि किशन लीड रोल में नजर आएंगे. ये फिल्म साल 2018 की मशहूर साउथ फिल्म 'जोसेफ' की ऑफिशियल हिंदी रीमेक है. कहानी असल जिंदगी की मेडिकल घटनाओं पर आधारित है. इसमें सनी देओल एक पूर्व पुलिस अफसर बने हैं, जो अपनी जिंदगी के गहरे दर्द को दिल में छुपाए हुए एक बड़े और पेचीदा क्राइम केस की गहराई तक जांच करते दिखेंगे.

मैसा

अगर आपको युद्ध के मैदान की धूल और रोंगटे खड़े कर देने वाला एक्शन पसंद है, तो ‘मैसा’ आपके लिए बनी है. डायरेक्टर रविंद्र पुल्ले के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म 27 नवंबर को पर्दे पर आ रही है. इस बार साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना का बिल्कुल अलग, यूनिक और खूंखार अवतार में ऑडियंस के सामने आ रही हैं. वे फिल्म में एक बेहद निडर और मजबूत आदिवासी योद्धा का किरदार निभा रही हैं. फिल्म के अंदर पानी के अंदर लड़े जाने वाले सीन और खुले मैदान की भीषण लड़ाई को बहुत शानदार तरीके से शूट किया गया है, जो दर्शकों को अपनी कुर्सी से बांधकर रखेगा.

ओएम चैप्टर 1: उधिरम – द ब्लड वुड

साउथ के बड़े सुपरस्टार धनुष और ममूटी की फिल्म ‘ओएम चैप्टर 1: उधिरम – द ब्लड वुड’ 20 नवंबर को रिलीज होगी. ये एक ऐसी फिल्म है, जिसमें अलग-अलग फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकार एक साथ बड़े पर्दे पर स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे. इस मोस्ट अवेटेड प्रोजेक्ट में धनुष और ममूटी के साथ साई पल्लवी, श्रीलीला, नसीरुद्दीन शाह और इंद्रन्स जैसे बेहतरीन कलाकार भी लीड रोल में नजर आएंगे. फिल्म की कहानी और इसका भारी-भरकम स्टार कास्ट ऑडियंस को सिनेमाघरों तक खींच लाने का पूरा दम रखता है, जिसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है.

काली खेती

हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता जैकी श्रॉफ और शरद केलकर की हॉरर फिल्म ‘काली खेती’ भी 20 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. ये पूरी तरह से गांव के बैकग्राउंड और वहां के सीधे-सादे माहौल को बयां करती एक बेहद खौफनाक हॉरर थ्रिलर फिल्म है. फिल्म की कहानी में ऐसा गहरी मिस्ट्री और डर बुना गया है, जो ऑडियंस को शुरू से लेकर आखिर तक अपनी सीट से हिलने नहीं देगा. शरद केलकर की दमदार आवाज और जैकी श्रॉफ का संजीदा अभिनय इस डरावनी कहानी में जान फूंकने का काम करेगा, जो हॉरर पसंद दर्शकों के लिए बेहतरीन एक्सपीरियंस साबित होगा.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

वंदना सैनी जी न्यूज में सब ए़डिटर हैं और पिछले 11 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. कुछ समय तक उन्होंने नेशनल, इंटरनेशनल और पॉलिटिकल बीट पर काम किया. इसके बाद 2018 में उन्होंने इंडिया न्यूज में एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना शुरू किया और पिछले 8 साल से लगातार में एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं. इस दौरान उन्होंने स्मार्ट हिंदुस्तान, पत्रिका और न्यूज 24 जैसे संस्थान के साथ काम किया और पिछले 2 साल से जी न्यूज के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने दिल्ली से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद IGNOU से हिंदी में मास्टर्स किया. उन्हें पत्रकारिता के साथ कहानियां लिखने का भी शौक है. आप Vandana.saini@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES