SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

दो नहीं, पांच पार्ट में बननी चाहिए Ramayana! रणबीर कपूर की फिल्म के ‘विश्वामित्र’ ने बताई अपनी ख्वाहिश, सनी देओल को लेकर खोला बड़ा राज

नितेश तिवारी की सुपरहिट फिल्म ‘रामायण’ के पहले पार्ट की शानदार सक्सेस के बाद अब इसके अगले पार्ट्स को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है. फिल्म में महर्षि विश्वामित्र का किरदार निभाने वाले एक्टर ने फिल्म के तीसरे पार्ट को लेकर चल रहे रुमर्स पर बड़ी बात कही है. साथ ही उन्होंने दूसरे पार्ट में सनी देओल के रोल को लेकर भी बड़ा खुलासा किया है.

Written By Vandana Saini
Published: Nov 20, 2026, 09:45 IST | Updated: Nov 20, 2026, 09:58 IST
Image Credit: नितेश तिवारी की ‘रामायण’ में महर्षि विश्वामित्र बने अजिंक्य देव
Join

नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘रामायण’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर जमकर धूम मचा रही है. रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश की इस शानदार फिल्म ने कमाई के कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. फिल्म में महर्षि विश्वामित्र का दमदार किरदार निभाने वाले मशहूर अभिनेता अजिंक्य देव ने अब इस महाकाव्य के अगले पार्ट्स को लेकर अपनी बात रखी है. अपने हालिया इंटरव्यू में उन्होंने फिल्म के दो से ज्यादा पार्ट बनने की खबरों के बारे में खुलकर बात की. अजिंक्य ने कहा कि अगर मेकर्स इस कहानी को दो की जगह पांच पार्ट में बनाते हैं, तो उन्हें बहुत खुशी होगी.

अजिंक्य देव ने हाल ही में एक मीडिया हाउस के साथ खास बातचीत में फिल्म के तीसरे पार्ट को लेकर उठ रहे सवालों का खुलकर जवाब दिया. जब उनसे पूछा गया कि क्या ‘रामायण’ का तीसरा भाग भी बनने जा रहा है? तो उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि उन्हें अभी ऐसी कोई जानकारी नहीं मिली है. अजिंक्य ने कहा, ‘रामैंने अभी ऐसा कुछ भी नहीं सुना है, इसलिए मैं इस बात पर कोई पक्का बयान नहीं दे सकता’. हालांकि, उन्होंने ये भी कहा कि अगर फिल्म बनाने वालों की तरफ से ऐसी कोई प्लानिंग की जा रही है, तो ये ऑडियंस और स्टार कास्ट के लिए बहुत अच्छी बात है.

पांच पार्ट में बनने से बड़ा होगा किरदार

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए अजिंक्य देव ने इस बड़े प्रोजेक्ट से लंबे समय तक जुड़े रहने की इच्छा जताई. अपने इंटरव्यू में उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि आखिर इसे सिर्फ तीन पार्ट में ही क्यों बनाया जाए, मेकर्स को तो इसे पांच पार्ट में बनाना चाहिए. एक्टर का मानना है कि अगर ये फ्रेंचाइजी आगे बढ़ती है तो कहानी को और गहराई से दिखाया जा सकेगा. इससे फिल्म में उनका महर्षि विश्वामित्र वाला किरदार भी पहले से कहीं ज्यादा बड़ा और असरदार हो जाएगा. वे इस ऐतिहासिक सफर का हिस्सा बनकर बेहद खुश हैं और आगे भी टीम के साथ काम करना चाहते हैं.

OPINION: Bigg Boss 20 का वो कंटेस्टेंट... जिसके बिना अधूरा रहता सलमान खान का ये रियलिटी शो; 21 साल बाद की TV पर वापसी

सनी देओल के किरदार पर दिया बड़ा अपडेट

फिल्म के दूसरे पार्ट की तैयारियों को लेकर भी अजिंक्य ने कई दिलचस्प बातें शेयर कीं. उन्होंने बताया कि ‘रामायण’ के दूसरे पार्ट का एक बहुत बड़ा हिस्सा पहले ही शूट किया जा चुका है और बाकी काम अभी तेजी से चल रहा है. दूसरे पार्ट में ऑडियंस के लिए सबसे खास क्या होगा? इस सवाल के जवाब में उन्होंने सनी देओल का जिक्र किया. अजिंक्य ने कहा कि अगले पार्ट में सबसे बड़ा आकर्षण भगवान हनुमान जी होंगे, जिनका रोल सनी देओल निभा रहे हैं. उनके मुताबिक दूसरे पार्ट में सनी देओल का अंदाज ऑडियंस का दिल जीत लेगा और थिएटर में जबरदस्त माहौल बनाएगा.

पहले पार्ट से ज्यादा शानदार होगा दूसरा पार्ट

अजिंक्य देव ने इस बात का भी पूरा भरोसा दिलाया है कि आने वाला सीक्वल पहले पार्ट की तुलना में कई गुना ज्यादा शानदार और बड़ा होगा. उन्होंने कहा कि अगर ऑडियंस को पहला पार्ट इतना बड़ा और शानदार लगा है, तो दूसरा पार्ट उससे भी कहीं ज्यादा बड़ा होने वाला है. मेकर्स इसे एक ऐसे सिनेमैटिक एक्सपीरियंस के तौर पर तैयार कर रहे हैं, जिसे लोग लंबे समय तक याद रखेंगे. फिल्म के सेट, वीएफएक्स और कहानी को और भी हाई स्केल पर ले जाया जा रहा है. अजिंक्य देव के इस बयान के बाद से ही फैंस के बीच दूसरे पार्ट को लेकर बेसब्री और ज्यादा बढ़ गई है.

बॉक्स ऑफिस पर 1500 करोड़ के पार पहुंची फिल्म

नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा की इस मेगा बजट फिल्म ‘रामायण’ का पहला पार्ट इसी साल दिवाली से ठीक पहले यानी 5 नवंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुआ था. फिल्म में भगवान राम के किरदार में रणबीर कपूर, माता सीता के किरदार में साई पल्लवी और रावण के किरदार में यश नजर आ रहे हैं. रिलीज के बाद से ही फिल्म को ऑडियंस और क्रिटिक्स का भरपूर प्यार मिल रहा है और खबरों के मुताबिक इसने 1500 करोड़ रुपये से ज्यादा का बिजनेस कर लिया है. अब इस फिल्म का दूसरा पार्ट साल 2028 में सिनेमाघरों में दस्तक देने की तैयारी में है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

वंदना सैनी जी न्यूज में सब ए़डिटर हैं और पिछले 11 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. कुछ समय तक उन्होंने नेशनल, इंटरनेशनल और पॉलिटिकल बीट पर काम किया. इसके बाद 2018 में उन्होंने इंडिया न्यूज में एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना शुरू किया और पिछले 8 साल से लगातार में एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं. इस दौरान उन्होंने स्मार्ट हिंदुस्तान, पत्रिका और न्यूज 24 जैसे संस्थान के साथ काम किया और पिछले 2 साल से जी न्यूज के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने दिल्ली से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद IGNOU से हिंदी में मास्टर्स किया. उन्हें पत्रकारिता के साथ कहानियां लिखने का भी शौक है. आप Vandana.saini@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES