)
रियलिटी शो की दुनिया में कुछ चेहरे ऐसे होते हैं, जो ट्रॉफी जीतने के बाद धीरे-धीरे लोगों की यादों से धुंधले पड़ जाते हैं, लेकिन कुछ ऐसे भी होते हैं, जिनकी मौजूदगी सालों बाद भी चर्चा में बनी रहती है. इन दिनों सलमान खान के रियलिटी शो में भी एक ऐसा ही कंटेस्टेंट नजर आ रहा है, जो अपने एंटरटेनिंग बिहेवियर की वजह से धीरे-धीरे लोगों का फेवरेट कंटेस्टेंट बन गया. हम यहां काजी तौकिर की बात कर रहे हैं, जो उन्हीं चुनिंदा नामों में शामिल हैं. Bigg Boss 20 में उनकी एंट्री की खबर ने सिर्फ पुरानी ऑडियंस को ही नहीं, बल्कि नई पीढ़ी की ऑडियंस को भी एक्साइटेड कर दिया है. इसकी वजह सिर्फ उनकी सिंगिंग नहीं, बल्कि उनकी एंटरटेनिंग पर्सनैलिटी है.
Bigg Boss का पुराना रिकॉर्ड उठाकर देख लें तो जनता ने हमेशा उन्हीं कंटेस्टेंट्स को सिर आंखों पर बिठाया है, जो बिना किसी दिखावे के बिल्कुल वैसे ही रहते हैं, जैसे वे असल जिंदगी में हैं. काजी की सबसे बड़ी खासियत यही है कि उनमें जरा भी बनावटीपन नहीं है. वे उन लोगों में बिल्कुल नहीं हैं, जो बेवजह का झगड़ा मोल लेकर या छोटी-छोटी बातों पर तमाशा खड़ा करके कैमरे का ध्यान खींचने की कोशिश करते हैं. इसके उलट उनकी एंटरटेनिंग पर्सनैलिटी, लोगों से आसानी से घुल-मिल जाने का तरीका और हर बात को सहजता से लेने की आदत उन्हें बाकी कंटेस्टेंट्स से काफी अलग बनाती है. यही वजह है कि इस बार सोशल मीडिया पर उनकी ज्यादा चर्चा है.
काजी तौकिर को ज्यादातर लोग बस एक सिंगर के तौर पर ही जानते हैं, लेकिन उनकी असली पहचान इससे कहीं बढ़कर है. वे एक ऐसे आर्टिस्ट हैं, जिन्होंने रियलिटी शोज के शुरुआती दौर में अपनी एक बिल्कुल अलग जगह बनाई. उस समय आज की तरह सोशल मीडिया का इतना बोलबाला नहीं था और न ही किसी को रातोंरात वायरल होने का मौका मिलता था. तब कंटेस्टेंट की किस्मत का फैसला सीधे टीवी पर ऑडियंस की वोटिंग से होता था. बिना किसी ऑनलाइन प्रमोशन के लोगों के दिलों में उतरना और उनका प्यार जीतना वाकई बहुत मुश्किल काम था. यही वजह है कि ‘फेम गुरुकुल’ जैसे मंच पर मिली उनकी सक्सेस को आज भी एक बड़ी मिसाल माना जाता है.
Bigg Boss सिर्फ लड़ाई-झगड़ों या विवादों के दम पर हिट नहीं हो सकता. हर सीजन में घर के अंदर कुछ ऐसे लोगों का होना भी बहुत जरूरी है, जो माहौल को थोड़ा मजेदार बनाए रखें. जब घर में टेंशन बढ़ती है, तो दर्शक भी कुछ ऐसा देखना चाहते हैं, जिससे उनके चेहरे पर मुस्कान आ जाए और एंटरटेनमेंट का बैलेंस बना रहे. काजी तौकीर का नेचर इस रोल के लिए एकदम परफेक्ट है. उनमें अपनी बातों से लोगों का दिल जीतने, हंसी-मजाक करने और माहौल को खुशनुमा बनाने का हुनर है. इसके साथ ही, जब बात अपने स्टैंड लेने की आती है, तो वे पीछे नहीं हटते और अपनी बात को दमदार तरीके से सामने रखते हैं. यही खासियत उन्हें इस शो के लिए बेहद खास बनाती है.
अक्सर रियलिटी शोज में देखने को मिलता है कि कई कंटेस्टेंट्स कैमरे पर दिखने और अपनी अलग पहचान बनाने के लिए फालतू के झगड़े या विवाद खड़े करने की कोशिश करते हैं, लेकिन काजी तौकिर की पॉपुलैरिटी कभी भी इन सब चीजों पर टिकी नहीं रही है. उन्होंने हमेशा अपने टैलेंट, सिंपलिसिटी और लोगों के दिलों से जुड़ने के अंदाज से ही अपनी खास जगह बनाई है. Bigg Boss जैसे बड़े शो में जहां घर के अंदर लोगों का दिखावा और नकलीपन बहुत जल्दी सबके सामने आ जाता है, वहां काजी का ये नेचुरल और सुलझा हुआ बिहेवियर फैंस को काफी पसंद आ सकता है. दर्शक आजकल बनावटीपन के बजाय ऐसे असली और जमीन से जुड़े चेहरों को देखना ज्यादा पसंद करते हैं.
Bigg Boss के घर में अक्सर ऐसा देखने को मिलता है कि जिस कंटेस्टेंट को शुरुआत में लोग हल्के में लेते हैं, वही आगे चलकर सबसे दमदार खिलाड़ी बन जाता है. काजी तौकिर भी इस सीजन में कुछ ऐसा ही कमाल दिखाते नजर आ रहे हैं. हालांकि, बीच-बीच में वे थोड़े शांत हो जाते हैं. अपनी उम्र और जिंदगी के उतार-चढ़ाव से मिले तजुर्बे की वजह से उन्हें इंसानों को परखने की अच्छी समझ है. इस शो में वे सिर्फ अपना गेम ही नहीं खेलते, बल्कि घर के बाकी सदस्यों के बीच बनते-बिगड़ते रिश्तों और ‘गेम प्लान’ पर भी गहरा असर डालते हैं. कई बार शांत रहकर चीजों को समझने वाले खिलाड़ी ही धीरे-धीरे पूरे खेल की बाजी पलट देते हैं और शो के सबसे मजबूत दावेदार बन जाते हैं.
आज सोशल मीडिया के जमाने में रातों-रात फेमस होना तो बहुत आसान है, लेकिन सालों तक लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाए रखना काफी मुश्किल काम है. काजी तौकिर का नाम इसीलिए भी खास है, क्योंकि उन्होंने ये मुकाम अपने दम पर हासिल किया है. सालों पहले ‘फेम गुरुकुल’ जैसे बड़े शो का खिताब जीतकर उन्होंने अपनी काबिलियत साबित की थी. उनके पास शोबिज का वो तजुर्बा है, जो शायद आज के कई नए कंटेस्टेंट्स के पास नहीं होगा. इसके साथ ही उनका नेचुरल और बेबाक अंदाज ऑडियंस को टीवी स्क्रीन से जोड़े रखने का दम रखती है. Bigg Boss 20 में उनकी एंट्री महज एक कंटेस्टेंट के तौर पर नहीं, बल्कि एक ऐसे असली एंटरटेनर की असली वापसी मानी जा रही है.
काजी तौकिर के लिए ये कहना भी गलत नहीं होगा कि वे अच्छे से जानते हैं कि ऑडियंस का दिल कैसे जीता जाता है और कैसे उनको एंटरटेन किया जा सकता है. शो के हर सीजन को कुछ ऐसे चेहरों की जरूरत होती है, जो सिर्फ कंटेस्टेंट नहीं, बल्कि कंटेंट क्रिएटर भी बन सकें और काजी में ये क्षमता मौजूद है. वे घर में दोस्ती, मस्ती, इमोशन, म्यूजिक और हल्के-फुल्के एंटरटेनमेंट का ऐसा तगड़ा डोज देते हैं, जो किसी भी रियलिटी शो की जान बन सकता है. शायद यही वजह है कि अभी या आने वाले दिनों में जब भी Bigg Boss 20 की बात होगी तो उनका नाम जरूर लिया जाएगा. अब देखना ये है कि आने वाले दिनों में काजी सिर्फ लोगों को एंटरटेनमेंट करते हैं या शो की टॉफी भी अपने नाम करते हैं.