एडवांस बुकिंग में 'रामायण' ने मारी बाजी, थिएटर रिलीज से पहले रणबीर की फिल्म ने कमाए 20 करोड़ रुपये
रणबीर कपूर की फिल्म रामायण को लेकर बज बना हुआ है. फिल्म स्टार और मेकर्स जमकर फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं. वहीं फिल्म ने एंडवांस बुकिंग में 20 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. फिल्म 5 नवंबर को थिएटर में रिलीज होगी.
यश और रणबीर कपूर स्टारर फिल्म रामायण सुर्खियों में है. फिल्म स्टार्स जमकर फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं. फिल्म मेकर्स ने 20 अक्टूबर को एडवांस बुकिंग शुरू की थी. फिल्म की रिलीज डेट से लगभग 15 दिन पहले एडवांस बुकिंग शुरू हुई थी. एडवांस बुकिंग लोगों का जबरदस्त रिस्पॉन्स देखने को मिला है. फिल्म ने एडवांस बुकिंग में 20 करोड़ रुपये की कमाई की है.
एडवांस बुकिंग में फिल्म ने कमाए 20 करोड़ रुपये
रामायण फिल्म की एडवांस बुकिंग में भारत में 10 करोड़ का बिजनेस किया है. शुरुआत में एडवांस बुकिंग में हिंदी वर्जन था, लेकिन अभी दो दिनों में कन्नड़ और तेलुगु भाषा के भी शो की एडवांस बुकिंग शुरू हुई.फिल्म की एडवांस बुकिंग में सबसे ज्यादा हिंदी वर्जन ने कमाई की है.
फिल्म मेकर्स रामायण की कहानी को दुनियाभर में दिखाना चाहते हैं. ऐसे में मेकर्स विदेशों में भी जमकर फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं. जिसका फायदा मेकर्स को मिल रहा है. सैकनिल्क के मुताबिक पेड प्रिव्यू में फिल्म के 550,000 डॉलर के टिकट बिक चुके हैं. विदेशों में रिलीज से पहले फिल्म ने 400,000 डॉलर की कमाई कर ली है. इस तरह फिल्म ने रिलीज से पहले वर्ल्डवाइड 20 करोड़ रुपये की कमाई की है.
5 नवंबर को रिलीज होगी फिल्म
नितेश तिवारी द्वारा डायरेक्ट फिल्म को 2 पार्ट में रिलीज किया जाएगा. 5 नवंबर को फिल्म का पहला पार्ट रिलीज होगा. फिल्म का दूसरा पार्ट साल 2027 में रिलीज होगा. फिल्म को दुनियाभर में रिलीज किया जाएगा. विदेशों में फिल्म को लेकर बज बना हुआ है. रामायण फिल्म को भव्य अंदाज में बनाया गया है. फिल्म का बजट 4000 करोड़ रुपये है.
स्टार कास्ट
फिल्म रामायण में रणबीर कपूर भगवान राम के किरदार में नजर आएंगे. रावण के किरदार में यश, रवि दुबे लक्ष्मण, सनी देओल हनुमान के किरदार में नजर आएंगे. साई पल्लवी मां सीता के रोल में दिखेंगी.
वहीं सोशल मीडिया पर फिल्म की स्टार कास्ट, ट्रेलर और गाने पर लोग चर्चा कर रहे हैं. हाल ही में फिल्म का नया सॉन्ग रिलीज हुआ है. इस सॉन्ग के कुछ सीन को इंटरनेट पर ट्रोल किया जा रहा है. इससे पहले ट्रेलर रिलीज पर मां सीता की साड़ी को लेकर भी लोगों को ट्रोलिंग की थी. लोगों ने रावण के किरदार में यश की जमकर तारीफ की थी. अब देखना होगा कि फिल्म लोगों को पसंद आएगी या नहीं, इसका खुलासा फिल्म रिलीज के बाद ही होगा.
इसे भी पढ़ें- अक्षय कुमार से मनीष मल्होत्रा तक... बॉलीवुड की दिवाली पार्टियों पर रहेगी नजर, जानें कहां सजेगी सितारों की महफिल