SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

रामानंद सागर के ‘लक्ष्मण’ को नहीं पसंद आया नई Ramayana का म्यूजिक और गाने, रवि दुबे के किरदार को लेकर कही ये बात

रामानंद सागर की ‘रामायण’ में लक्ष्मण का किरदार निभाकर घर-घर में अपनी पहचान बनाने वाले सुनील लहरी ने नितेश तिवारी की नई फिल्म ‘रामायण’ पर बेबाक राय रखी है. उन्होंने फिल्म के म्यूजिक पर थोड़ी निराशा जताई, वहीं नए लक्ष्मण रवि दुबे के साथ अपने कैरेक्टर की तुलना करते हुए कुछ ऐसा कहा, जो तेजी से वायरल हो रहा है.

Written By Vandana Saini
Published: Nov 05, 2026, 10:43 AM IST | Updated: Nov 05, 2026, 11:47 AM IST
Image Credit: पुराने लक्ष्मण को नहीं भाया नई ‘रामायण’ का संगीत
Join

रामानंद सागर के टीवी शो ‘रामायण’ में लक्ष्मण का किरदार निभाकर घर-घर में अपनी दमदार पहचान बनाने वाले सुनील लहरी अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं. वे सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं और हपर जरूरी मुद्दे पर अपनी बात रखने से भी हिचकिचाते. आज जब नितेश तिवारी की मेगा बजट फिल्म ‘रामायण: पार्ट 1’ दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और फिल्म को सोशल मीडिया पर लोगों के पॉजिटिव रिएक्शन मिल रहे हैं. इस बीच  सुनील लहरी ने भी फिल्म को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने साफ कहा कि उन्होंने अभी तक पूरी फिल्म नहीं देखी है, लेकिन उन्हें डायरेक्टर नितेश तिवारी की समझ और उनकी पूरी टीम के काम पर पूरा भरोसा है.

उनका मानना है कि मेकर्स ने ऑडियंस के लिए एक बेहतरीन और असरदार फिल्म बनाई है. सुनील लहरी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वे इस फिल्म को लेकर अपने मन की बात करते नजर आ रहे हैं. उन्होंने बताया कि फिल्म के ट्रेलर में उन्होंने जो म्यूजिक सुना, उससे उन्हें थोड़ी निराशा हुई. संगीत के महत्व पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि किसी भी बड़ी कहानी में गाने और धुनें उसकी रीढ़ की हड्डी की तरह काम करती हैं. उनके मुताबिक, ट्रेलर में सुने गए कुछ गानों ने उनको निराश किया. उन्हें लगा कि गानों में जिस तरह का असर और ठहराव होना चाहिए था, वो कहीं न कहीं उनको मिसिंग नजर आए.

संगीत में मिट्टी की खुशबू गायब होने की बात कही

सुनील लहरी का मानना है कि ‘रामायण’ की असली पहचान अयोध्या और मिथिला से जुड़ी है. इसलिए इस नई फिल्म के गानों में वहां की मिट्टी, पुरानी परंपरा और देसी लोक संगीत की खुशबू आनी चाहिए थी, जो उन्हें इसमें बिल्कुल सुनाई नहीं दी. साथ ही उन्होंने साफ कहा कि वे म्यूजिक के कोई बहुत बड़े उस्ताद नहीं हैं, बल्कि एक आम इंसान और एक ऑडियंस की हैसियत से अपनी राय रख रहे हैं. उनका सोचना बस इतना था कि गाने बजते ही लोगों के दिल में उन पवित्र जगहों का अपनापन उतर जाना चाहिए था, ताकि ऑडियंस खुद को उस पावन माहौल से सीधा जुड़ा हुआ महसूस कर सकें.

RJ महवश का चौंकाने वाला दावा, युजवेंद्र चहल ने प्रेग्नेंट धनश्री को दिया धोखा? आखिर क्या है वायरल VIDEO का सच

हजारों परिवारों की रोजी-रोटी से जुड़ी है फिल्म की सक्सेस

वीडियो में सुनील लहरी ने फिल्म के सुपरहिट होने की दिल से दुआ मांगी. उन्होंने काफी इमोशनल होकर कहा कि इतने भारी बजट पर तैयार हुई इस फिल्म का सिनेमाघरों में चलना बहुत जरूरी है. उनका कहना था कि ऐसी किसी भी फिल्म के साथ सिर्फ लीड स्टार्स ही नहीं, बल्कि परदे के पीछे दिन-रात मेहनत करने वाले हजारों छोटे कलाकारों और बाकी कामगारों के घर का खर्च भी बंधा होता है. अगर लोग थिएटर में जाकर टिकट खरीदेंगे, तो इससे फिल्म इंडस्ट्री में काम करने वाले अनगिनत परिवारों को बहुत सहारा मिलेगा. उनकामानना है कि जब भी कोई टीम पूरी लगन से इतना काम करे, तो जनता को भी आगे आकर अपना ‘पूरा प्यार’ और समर्थन देना चाहिए.

हंस जिमर और रहमान की ऐतिहासिक जुगलबंदी

इस फिल्म के म्यूजिक को लेकर सबसे खास बात ये है कि दुनिया के दो सबसे बड़े महारथी इसमें एक साथ आए हैं. पहली बार हॉलीवुड के ऑस्कर विनर हंस जिमर और हमारे अपने लेजेंडरी संगीतकार एआर रहमान ने मिलकर फिल्म के गाने और बैकग्राउंड स्कोर तैयार किए हैं. दुनियाभर के दर्शक काफी समय से इन दोनों दिग्गजों को एक साथ काम करते देखने का इंतजार कर रहे थे. ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही हर तरफ इस म्यूजिक की खूब चर्चा हो रही है. सोशल मीडिया पर लोग इसे बेहद ग्रैंड और कमाल का बता रहे हैं, तो वहीं कुछ लोग सुनील लहरी की कही बात का भी समर्थन कर रहे हैं.

सुनील लहरी ने की नए लक्ष्मण की जमकर तारीफ

साथ ही सुनील लहरी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक और वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो नए लक्ष्मण बने रवि दुबे की खुलकर तारीफ करते दिख रहे हैं. उन्होंने अपने पुराने रोल और रवि के नए लुक की तुलना करते हुए कहा कि लक्ष्मण के किरदार में जो गुस्सा, ठहराव, भोलापन और सच्चाई दिखनी चाहिए, वो सब रवि के चेहरे पर साफ नजर आ रहा है. सुनील ने रवि दुबे और उनकी पूरी टीम को दिल से बधाई दी और आगे के लिए शुभकामनाएं भी भेजीं. पुराने और नए लक्ष्मण की ये खूबसूरत बॉन्डिंग लोगों को बहुत पसंद आ रही है और उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

वंदना सैनी जी न्यूज में सब ए़डिटर हैं और पिछले 11 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. कुछ समय तक उन्होंने नेशनल, इंटरनेशनल और पॉलिटिकल बीट पर काम किया. इसके बाद 2018 में उन्होंने इंडिया न्यूज में एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना शुरू किया और पिछले 8 साल से लगातार में एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं. इस दौरान उन्होंने स्मार्ट हिंदुस्तान, पत्रिका और न्यूज 24 जैसे संस्थान के साथ काम किया और पिछले 2 साल से जी न्यूज के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने दिल्ली से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद IGNOU से हिंदी में मास्टर्स किया. उन्हें पत्रकारिता के साथ कहानियां लिखने का भी शौक है. आप Vandana.saini@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES