)
फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा को नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी फिल्म रामायण पसंद आई है. उन्होंने रणबीर कपूर, यश और अनुपम खेर की फिल्म रामायण पार्ट 1 की तारीफ की है. इसके अलावा उन्होंने ट्रोलर्स को भी जवाब दिया है. आइए जानते हैं फिल्म मेकर ने फिल्म को लेकर क्या कहा
राम गोपाल वर्मा ने एक्स पर पोस्ट करते हुए फिल्म को भक्ति पर आधारित आम फिल्म मानने से मना किया. फिल्ममेकर के अनुसार रामायण पार्ट 1 भक्ति की ताकत को दिखाती है. उन्होंने कहा कि फिल्म में राम एक ऐसा किरदार है जिसे आने वाली समस्या के बारे में पता है इसके बाद भी वह अपने रास्ते से पीछे नहीं हटता है.
फिल्म मेकर ने कहा कि फिल्म में दिखाया गया हिंसा सीन केवल लोगों को रोमांचित करने या बड़े पर्दे पर बड़ा दिखाने के लिए नहीं है, बल्कि कहानी में होने वाली घटनाओं और उसके परिणाम को दिखाया है. यही चीज फिल्म को दूसरी फिल्मों से अलग बनाती है.
राम गोपाल वर्मा को रणबीर कपूर की फिल्म में सीता हरण वाला सीन काफी पसंद आया है. जब राम खाली आश्रम में जाते हैं, देखते हैं कि कुछ समय पहले सीता वहां पर थी. ये सीन बिना कुछ बोले काफी कुछ कह जाता है. फिल्म मेकर के अनुसार इस पल में राम का दुख एक बड़े फैसले में बदलता है.
राम गोपाल वर्मा ने रावण के किरदार को लेकर अपनी राय रखी है. यश ने रावण के किरदार को केवल विलेन के तौर पर पेश नहीं किया है, बल्कि उसके इरादे, दिमाग और ताकत को पर्दे पर उतारा है.
अनुपम खेर के जटायु वाला सीन फिल्म मेकर को काफी पसंद आया. फिल्म में पु्ष्पक विमान को रोकने के लिए जटायु रावण से लड़ता है. घायल होने के बाद भी वह हार नहीं मानता है. इस सीन को बहुत ही गहराई के साथ दिखाया गया है. इसके अलावा उन्होंने रकुल प्रीत सिंह की भी तारीफ की है.
रणबीर कपूर की फिल्म रामायण 5 नवंबर को रिलीज हो गई है. फिल्म के वीएफएक्स की जमकर तारीफ हो रही है. खासकर फिल्म में जटायु सीन की जमकर तारीफ हो रही है. इंटरनेट पर भी फिल्म को लेकर अच्छे रिस्पॉन्स मिल रहे हैं.