'जेलर 2' में तमन्ना भाटिया संग डांस करना चाहते थे रजनीकांत, डायरेक्टर ने ठुकराया ऑफर, बोले- आपको पसंद...
सुपरस्टार रजनीकांत इन दिनों अपनी फिल्म जेलर 2 को लेकर सुर्खियों में बने हैं. रजनीकांत फिल्म में तमन्ना भाटिया का डांस सॉन्ग चाहते थे. लेकिन डायरेक्टर ने उनकी इस मांग को मना कर दिया. उन्होंने बोला सर आपको पसंद है, इसलिए मैं इसे फिल्म में नहीं रख सकता.
रजनीकांत की फिल्म जेलर 2 को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है. एक्टर फिल्म को लेकर सुर्खियों में हैं. स्क्रीन पर एक बार फिर रजनीकांत का एक्शन अवतार देखने को मिलेगा. फिल्म रिलीज से पहले प्रमोशन के दौरान रजीनकात ने बताया है कि उन्हें फिल्म में एक चीज की कमी लग रही हैं. दरअसल एक्टर फिल्म में तमन्ना भाटिया का स्पेशल डांस नंबर जाते थे लेकिन डायरेक्टर नेल्सन दिलीपकुमार ने उनकी इस गुजारिश को मना कर दिया था.
रजनीकांत चाहते थे तमन्ना का गाना
इवेंट में रजनीकांत ने बताया उन्होंने जेलर 2 के डायरेक्टर नेल्सन दिलीपकुमार से तमन्ना भाटिया का गाना रखने की बात की थी. फिल्म जेलर में तमन्ना भाटिया का गाना कावाला को काफी पसंद किया गया था. रजनीकांत चाहते थे कि जेलर 2 में तमन्ना का गाना होना चाहिए.
जेलर 2 में क्यों नहीं तमन्ना भाटिया
रजनीकांत ने कहा कि जेलर 2 में तमन्ना की कमी है. मैंने नेल्सन से बोला था कि तमन्ना के लिए एक गाना रख लें. इस पर नेल्सन ने बोला कि बस इसलिए गाना नहीं रख सकता क्योंकि आपको पसंद है सर, नेल्सन के इस जवाब में दिया मैंने ये नहीं बोला कि मुझे पसंद है. अगर हमेशा अपनी मर्जी करता तो मेरा फिल्मी करियर कब का खत्म हो गया होता. मैं बेंगलुरु वापस चला गया होता. मैं फिल्मों में काम कर रहा हूं, मैं वही करता हूं जो लोगों को पसंद आता है.
कब रिलीज होगी जेलर 2
रजनीकांत की फिल्म जेलर 2 को सन पिक्चर्स ने बनाया है. फिल्म 15 अक्टूबर 2026 को रिलीज होगी. फिल्म साल 2023 की हिट जेलर का सीक्वल है. फिल्म में रजनीकांत के अलावा राम्या कृष्णन, योगी बाबू और मिर्ना शामिल है.
बस कंडक्टर से बनें सुपरस्टार
एक्टर ने अपनी पुराने समय को याद करते हुए बोला कि आज इतने बड़े स्टार बनने के बाद भी उन्हें बस कंडक्टर की नौकरी याद आती है. उनके लिए नौकरी केवल पुरानी याद नहीं, बल्कि उनकी लाइफ का सबसे अहम हिस्सा है. रजनीकांत ने बोला मुझे एक्टिंग करना पसंद है, लेकिन बस कंडक्टर का काम करने में भी मेरी दिलचस्पी है. मैंने 5 साल तक बस कंडक्टर की नौकरी की थी. मुझे उस का काम की याद आती है. मेरे लिए दिल में उस नौकरी की आज भी खास जगह है. सच बोलूं तो मैंने खुद को बड़ा सुपरस्टार नहीं माना.