भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /मनोरंजन
  • /'जेलर 2' की हिंदी रिलीज पर लगा विराम हटा? रजनीकांत की फिल्म का रिलीज डेट कन्फर्म; OTT विवाद के बीच इस दिन देगी दस्तक

'जेलर 2' की हिंदी रिलीज पर लगा विराम हटा? रजनीकांत की फिल्म का रिलीज डेट कन्फर्म; OTT विवाद के बीच इस दिन देगी दस्तक

रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' की हिंदी रिलीज को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. OTT रिलीज विंडो को लेकर विवाद की खबरों के बीच फिल्म की हिंदी रिलीज डेट 15 अक्टूबर बताई जा रही है. ऐसे में हिंदी दर्शकों को फिल्म का बेसब्री से इंतजार है.

Written BySwati Singh
Published: Oct 12, 2026, 06:50 PM IST|Updated: Oct 12, 2026, 07:37 PM IST
joinshare
'जेलर 2' की हिंदी रिलीज पर लगा विराम हटा? रजनीकांत की फिल्म का रिलीज डेट कन्फर्म; OTT विवाद के बीच इस दिन देगी दस्तक
Image Credit: हिंदी में रिलीज होगी रजनीकांत की ‘जेलर 2'

About the Author

Swati Singh

Swati Singh

स्वाति सिंह एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह Zee News Hindi की डिजिटल टीम के एंटरटेनमेंट (मनोरंजन) सेक्शन में काम कर रही हैं. स्वाति की एक्सपर्टीज बॉलीवुड न्यूज़, सिनेमा, एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स और सेलेब्स की इन-डेप्थ रिपोर्टिंग में है.अपने करियर के दौरान स्वाति ने आयुष्मान खुराना, नीना गुप्ता, गजराज राव और ध्वनि भानुशाली जैसी कई जानी-मानी बॉलीवुड और म्यूजिक इंडस्ट्री की हस्तियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. Zee News से पहले उन्होंने अमर उजाला, लाइव हिंदुस्तान और लोकमत जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी अहम जिम्मेदारियां निभाई हैं, जहां काम के लिए उन्हें सम्मानित भी किया गया है.माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से मास कम्युनिकेशन और सुरेश ज्ञान विहार यूनिवर्सिटी से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (MBA) की डिग्री हासिल करने वाली स्वाति, मनोरंजन जगत की खबरों को पाठकों तक रोचक और सटीक ढंग से पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं.आप स्वाति सिंह से swati.kumari@india.com पर सीधे ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप उनसे एक्स (ट्विटर), इंस्टाग्राम और लिंक्डइन पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
हरियाणा में धान के गेट पास नहीं कटे तो भड़के किसान, करनाल-कैथल रोड किया जाम

हरियाणा में धान के गेट पास नहीं कटे तो भड़के किसान, करनाल-कैथल रोड किया जाम

2

अतीक अहमद के अवैध साम्राज्य पर फिर चला पुलिस का डंडा; मदनलाल के नाम दर्ज 30 करोड़ की 14 बेनामी संपत्तियां कुर्क

3

जान से खिलवाड़? घंटों इंतजार के बाद भी नहीं मिली 108 एंबुलेंस, मालवाहक में ऑक्सीजन सिलेंडर बांधकर मरीज पहुंचे अस्पताल

4

'गुस्सा और बेबसी महसूस हुई', शिल्पा राव का शो बीच में रोके जाने पर भड़के पति; बोले-हम नहीं भूलेंगे

5

'मौत को छूकर टक से वापस आ गया': UK में तूफान बोएलो का खौफनाक मंजर; प्लेन की ऐसी लैंडिंग देख कांप उठी रूह

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

साउथ सुपरस्टार रजनीकांत के हिंदी फैंस के लिए अच्छी खबर है. दरअसल, इससे पहले एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि नेल्सन दिलीपकुमार के निर्देशन में बनी फिल्म 'जेलर 2' 15 अक्टूबर को हिंदी डब वर्जन में रिलीज नहीं होगी. हालांकि, अब मेकर्स ने इस रिपोर्ट को खारिज किया है. फिल्म के आधिकारिक पीआर प्रतिनिधियों ने साफ किया है कि रजनीकांत की 'जेलर 2' 15 अक्टूबर को हिंदी के साथ-साथ अन्य भाषाओं में भी रिलीज होगी. मेकर्स ने यह स्पष्टीकरण तब जारी किया जब ऐसी खबरें आईं कि OTT रिलीज विंडो को लेकर हुए विवाद का असर हिंदी बेल्ट में फिल्म की थिएटर रिलीज पर पड़ सकता है.

रजनीकांत की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'जेलर 2' की हिंदी थिएट्रिकल रिलीज को लेकर चल रही अटकलों के बीच मेकर्स ने साफ किया है कि इसका हिंदी वर्जन 15 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगा. यह बयान उन रिपोर्ट्स के बाद आया है जिनमें कहा गया था कि थिएट्रिकल और डिजिटल रिलीज के बीच के अंतर को लेकर असहमति के चलते फिल्म को उत्तर भारत में डिस्ट्रीब्यूशन से जुड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, OTT रिलीज विंडो को लेकर मतभेदों के कारण देश की बड़ी मल्टीप्लेक्स चेन फिल्म के हिंदी वर्जन को रिलीज करने से इनकार कर सकती हैं. हालांकि, मेकर्स का कहना है कि थिएटर में रिलीज के शेड्यूल में कोई बदलाव नहीं हुआ है.

रजनीकांत की ‘जेलर 2’ को लेकर ऐलान 

बयान में कहा गया, 'हाल ही में खबरें आईं है कि 'जेलर 2' हिंदी में रिलीज नहीं होगी. हम आधिकारिक तौर पर यह साफ करना चाहते हैं कि फिल्म का हिंदी वर्जन सहित अन्य भाषाओं के साथ ही 15 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. उत्तर भारत में फिल्म का डिस्ट्रीब्यूटर 'पेन मारुधर एंटरटेनमेंट' द्वारा किया जाएगा. हिंदी में सिनेमाघरों में रिलीज की तारीख में कोई बदलाव नहीं हुआ है. हम सभी मीडिया पब्लिकेशन और प्लेटफॉर्म्स से अनुरोध करते हैं कि वे इस स्पष्टीकरण पर ध्यान दें और फिल्म की रिलीज के मामले में किसी भी अपुष्ट जानकारी को प्रसारित करने से बचें. हम मीडिया के निरंतर समर्थन और सहयोग की सराहना करते हैं.'

खबरों के मुताबिक, चार हफ्ते की OTT विंडो से डिस्ट्रीब्यूशन में दिक्कतें आ रही हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, विवाद फिल्म की थिएटर और OTT रिलीज के बीच के अंतर को लेकर है. बताया जा रहा है कि मेकर्स थिएटर में रिलीज के सिर्फ चार हफ्ते बाद ही डिजिटल प्रीमियर की योजना बना रहे हैं. जबकि PVR INOX और सिनेपोलिस जैसी बड़ी नेशनल मल्टीप्लेक्स चेन आमतौर पर हिंदी फिल्मों के लिए आठ हफ्ते की विंडो चाहती हैं.

खबरों के मुताबिक, इस मतभेद की वजह से यह चिंता पैदा हो गई है कि क्या हिंदी-डब वर्जन को उत्तर भारत में मल्टीप्लेक्स में बड़े पैमाने पर रिलीज किया जा सकेगा. रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि अगर यह मसला हल नहीं हुआ, तो फिल्म को सिंगल-स्क्रीन थिएटरों पर ज्यादा निर्भर रहना पड़ सकता है.

विवाद का असर 'जेलर 2' के बॉक्स-ऑफिस पर?

डिस्ट्रिब्यूशन से जुड़ी यह मुश्किल 'जेलर 2' को लेकर बनी भारी उम्मीदों के बीच सामने आई है. इस फिल्म में पहले पार्ट की सफलता के बाद रजनीकांत और डायरेक्टर नेल्सन दिलीपकुमार फिर से साथ आ रहे हैं. ट्रेड रिपोर्ट्स में सवाल उठाए गए हैं कि क्या हिंदी मल्टीप्लेक्स में सीमित रिलीज से फिल्म के लिए दुनिया भर में 1,000 करोड़ रुपये के बॉक्स-ऑफिस माइलस्टोन तक पहुंचने की संभावनाओं पर असर पड़ सकता है. हालांकि, हिंदी रिलीज की आधिकारिक तौर पर पुष्टि हो चुकी है, लेकिन उत्तर भारत में इसके मल्टीप्लेक्स डिस्ट्रिब्यूशन का दायरा अभी भी साफ नहीं है.

रजनीकांत 'जेलर 2' में मुथुवेल पांडियन के तौर पर वापसी

नेल्सन दिलीपकुमार के निर्देशन और सन पिक्चर्स के प्रोडक्शन में बन रही 'जेलर 2' में रजनीकांत मुथुवेल पांडियन के किरदार में लौट रहे हैं. फिल्म के लिए अनिरुद्ध रविचंदर एक बार फिर म्यूजिक कंपोजर के तौर पर काम करेंगे, जबकि इस सीक्वल में मोहनलाल, शिवराजकुमार और ऋतिक रोशन के भी नजर आने की उम्मीद है. आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, यह फिल्म 15 अक्टूबर 2026 को दुनिया भर में रिलीज होगी और इसी दिन इसका हिंदी वर्जन भी रिलीज किया जाएगा.
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
Rajinikanth