SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

पत्नी का हाथ थामे, पोते-पोतियों के संग घूमते दिखे रजनीकांत, 'जेलर 2' की सफलता के बाद मना रहे छुट्टियां; खूबसूरत तस्वीरें वायरल

सुपरस्टार रजनीकांत इन दिनों परिवार के साथ ग्रीस ट्रिप पर निकले हुए हैं. हाल ही में फिल्ममेकर सौंदर्या रजनीकांत ने ग्रीस के वेकेशन की कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें रजनीकांत अपनी पत्नी, बेटियों और पोते-पोतियों के साथ नजर आ रहे हैं.

Written By Kajol Gupta
Published: Nov 18, 2026, 09:27 IST | Updated: Nov 18, 2026, 09:34 IST
Image Credit: वेकेशन पर रजनीकांत
Join

सुपरस्टार रजनीकांत 'जेलर 2' की जबरदस्त सफलता के बीच अपने परिवार के साथ छुट्टियां मना रहे हैं. हाल ही में एक्टर ग्रीस में अपने भतीजे, संगीतकार अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन की शादी में शामिल हुए. शादी के बाद एक्टर अपने परिवार के साथ कुछ अच्छा समय बिता रहे हैं और मजे कर रहे हैं. इस खास पल को बिताते हुए एक्टर की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं.

हाल ही में सौंदर्या रजनीकांत ने इस खास पल की तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें रजनीकांत अपनी बेटी और पोते समेत पूरे परिवार के साथ एंजॉय कर रहे हैं. इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'एथेंस में हमने कितनी शानदार यादें बनाई हैं.' तस्वीरों में रजनीकांत को ग्रीस के एथेंस में टहलते हुए देखा जा सकता है.

परिवार के साथ ग्रीस में रजनीकांत की छुट्टियां

सौंदर्या ने इंस्टाग्राम पर ग्रीस में बिताई गई अपनी पारिवारिक छुट्टियों की कुछ तस्वीरें शेयर कीं. पहली तस्वीर में रजनीकांत एक हाथ से अपनी पत्नी लता रजनीकांत का हाथ पकड़े हुए हैं, जबकि दूसरे हाथ से उन्होंने अपने पोते-नातियों का हाथ थाम रखा है. साथ चलते हुए एक्टर और उनका पूरा परिवार बेहद खुश नजर आ रहा है. इस तस्वीर में उनकी बेटियां, सौंदर्या और ऐश्वर्या रजनीकांत और उनके पोते-नाती, यात्रा राजा, लिंगा राजा, वेद कृष्णा और वीर भी दिखाई दे रहे हैं.

तस्वीरें शेयर करते हुए सौंदर्या ने कैप्शन में लिखा, 'एथेंस में हमने कितनी शानदार यादें बनाई हैं. इस प्यारी पारिवारिक ट्रिप के हर पल का भरपूर आनंद ले रहे हैं.' रजनीकांत कैजुअल कपड़ों में काफी स्टाइलिश लग रहे थे. उन्होंने भूरे रंग की स्वेटशर्ट, काले ट्रैक पैंट, सफेद स्कार्फ और नीली टोपी पहनी हुई थी.

यह भी पढ़ें- 1000 करोड़ कमाने की रेस में कौन आगे? 'पुष्पा 2' से 'रामायण' तक, इन फिल्मों ने बनाया बॉक्स ऑफिस पर खास रिकॉर्ड

सोशल मीडिया पर हर कोई कर रहा तारीफ

सोशल मीडिया यूजर्स इन प्यारी पारिवारिक तस्वीरों की तारीफ किए बिना नहीं रह सके. राशि खन्ना ने कमेंट किया, 'कितने प्यारे हैं!' एक और यूजर ने लिखा, 'अगर धनुष सर भी वहां होते... तो यह और भी प्यारा लगता.' एक कमेंट में लिखा था, 'उन्होंने तो जिंदगी जीत ली. कितना खूबसूरत परिवार है.'

बता दें कि रजनीकांत और उनका परिवार हाल ही में ग्रीस गए थे, जहां वे अपने रिश्तेदार और मशहूर म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर और सनराइजर्स हैदराबाद की को-ओनर काव्या मारन की शादी के जश्न में शामिल हुए. सोशल मीडिया पर रजनीकांत का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वे अपनी ही फिल्म 'वेट्टैयन' के गाने 'मनसिलायो' पर डांस करते नजर आ रहे थे. इस गाने को अनिरुद्ध ने ही कंपोज किया था. वीडियो में नए कपल को भी उनका उत्साह बढ़ाते हुए देखा जा सकता है. अनिरुद्ध द्वारा कंपोज किया गया यह जोशीला गाना रिलीज होते ही सुपरहिट हो गया था.

यह भी पढ़ें- 'जैकेट पर चिपका लिया था मरा हुआ चमगादड़...' जुबीन गर्ग की इस हरकत से दंग रह गए थे कॉलेज के दोस्त

सुपरस्टार रजनीकांत का वर्कफ्रंट

गौरतलब है कि रजनीकांत को आखिरी बार 'जेलर 2' में देखा गया था. नेल्सन दिलीपकुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म में राम्या कृष्णन, योगी बाबू, मिर्ना और ऋत्विक अहम भूमिकाओं में थे, जबकि एसजे सूर्या, मिथुन चक्रवर्ती, विद्या बालन और अन्य कलाकार भी इसमें शामिल थे. फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों, दोनों से ही सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली. इसने बॉक्स ऑफिस पर दुनिया भर में 835 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की और अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तमिल फिल्म बन गई.

इसके बाद वे एक्शन थ्रिलर फिल्म 'धर्मन' में नजर आएंगे. अश्वथ मारिमुथु के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में राम पोथिनेनी, सिमरन, नयनतारा, राशि खन्ना, श्रीलीला और योगी बाबू मुख्य भूमिकाओं में हैं. कमल हासन की 'राज कमल फिल्म्स इंटरनेशनल' और 'टर्मरिक मीडिया' द्वारा निर्मित इस फिल्म का संगीत अनिरुद्ध रविचंदर ने दिया है. यह फिल्म 2027 में रिलीज होने वाली है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

काजोल गुप्ता जी न्यूज में सब एडिटर हैं और पिछले साढ़े 3 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. कुछ समय तक उन्होंने नेशनल, बिहार-झारखंड और पॉलिटिकल बीट पर काम किया. इसके बाद बीते 2 साल से उन्होंने जी न्यूज में एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना शुरू किया. अभी फिलहाल वह एंटरटेनमेंट बीट पर ही एक्टिव हैं. अपने करियर के दौरान काजोल ने बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने डायरेक्टर और म्यूजिक इंडस्ट्री की हस्तियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू भी किए हैं. जी न्यूज से पहले उन्होंने सुदर्शन चैनल, इनखबर वेबसाइट और फ्रीलांस काम किया है. पिछले साढ़े तीन साल से जी न्यूज के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने मास कम्युनिकेशन में सिंघानिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ही पोस्ट ग्रेजुएशन की है. पत्रकारिता के साथ उन्हें कहानियां लिखने का भी काफी शौक है. आप काजोल के साथ kajol.gupta@India.com पर या एक्स और इंस्टाग्राम हैंडल्स पर कनेक्ट कर सकते है. सीधे ईमेल पर इनसे जुड़ सकते हैं.     
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES