SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

मुश्किल वक्त में साथ आए 90s के हीरो: आर्थिक तंगी से जूझ रहे शरद कपूर से मिले राहुल रॉय, लोगों से की अपील

आर्थिक तंगी और बीमारी से जूझ रहे एक्टर शरद कपूर से मिलने अब राहुल रॉय पहुंचे हैं. इससे पहले सोनू सूद और सलमान खान भी मदद के लिए आगे आ चुके हैं. जानिए इस मुलाकात में क्या खास हुआ.

Written By Alkesh Kushwaha
Published: Nov 17, 2026, 13:24 IST | Updated: Nov 17, 2026, 13:36 IST
Image Credit: शरद कपूर से मिलने पहुंचे 'आशिकी' फेम राहुल रॉय, बोले- जल्द करेंगे वापसी (x/@ItsFilmyKraze, AI Image)
Join

आर्थिक तंगी और बीमारी से जूझ रहे एक्टर शरद कपूर की मदद के लिए अब बॉलीवुड के सितारे आगे आने लगे हैं, सोनू सूद और सलमान खान के बाद अब 'आशिकी' फेम राहुल रॉय ने उनसे मुलाकात की है.

फिल्म 'जोश' में शाहरुख खान को टक्कर देने वाले विलेन प्रकाश यानी एक्टर शरद कपूर इन दिनों काफी मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं. उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें उन्होंने इंडस्ट्री से काम और आर्थिक मदद की गुहार लगाई थी. इस वीडियो के सामने आने के बाद अब बॉलीवुड के कई लोग उनके सपोर्ट में खड़े हो गए हैं. सोनू सूद के बाद सोमवार को 90 के दशक के मशहूर एक्टर राहुल रॉय ने मुंबई में शरद कपूर से मुलाकात की, जिसका वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है.

90s के हीरोज की वापसी पर बोले शरद कपूर

सोशल मीडिया पर सामने आए इस वीडियो में राहुल रॉय और शरद कपूर एक साथ नजर आ रहे हैं. इस दौरान वहां मौजूद पैपराजी ने दोनों से कहा कि ऑडियंस 90 के दशक के हीरोज को एक बार फिर बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेताब है. पैपराजी की इस बात पर रिएक्ट करते हुए शरद कपूर ने मुस्कुराते हुए कहा कि इंशाअल्लाह. राहुल रॉय से मिलने के बाद शरद के चेहरे पर थोड़ी राहत साफ देखी जा सकती है.

 

 

सलमान खान और सोनू सूद ने भी बढ़ाया मदद का हाथ

राहुल रॉय की मुलाकात से पहले बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान और रियल लाइफ हीरो सोनू सूद भी शरद कपूर की मदद के लिए आगे आ चुके हैं. सलमान खान ने शरद को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है. वहीं सोनू सूद ने न सिर्फ मुंबई में उनसे मुलाकात की, बल्कि शरद के पैर की चोट के इलाज के लिए डॉक्टरों की एक टीम भी भेजी है. इसके अलावा सोनू सूद उन्हें काम दिलाने के लिए एक प्रोजेक्ट पर भी बात कर रहे हैं.

 

 

ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) के प्रेसिडेंट सुरेश श्यामलाल गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक बयान जारी कर सलमान और सोनू का दिल से शुक्रिया अदा किया है. एसोसिएशन ने लिखा कि रियल स्टार्स वही होते हैं जो मुश्किल वक्त में अपने लोगों के साथ खड़े रहते हैं और शरद कपूर को इज्जत के साथ काम की ही जरूरत थी.

 

 

तीन साल से बेड पर हैं शरद कपूर

बता दें कि शरद कपूर ने अपने हालिया वीडियो में अपना दर्द बयां करते हुए बताया था कि वह पिछले दो से तीन साल से बेड पर हैं. उन्होंने यह भी कहा था कि उनके परिवार वाले सिर्फ कभी-कभार फोन कॉल के जरिए ही उनसे संपर्क में रहते हैं. शरद ने भावुक होते हुए कहा था कि उन्हें इस वक्त आर्थिक, मानसिक और नैतिक रूप से मदद की सख्त जरूरत है. उन्होंने खुद को अपने सीनियर एक्टर्स का बड़ा फैन बताते हुए कहा था कि वह हमेशा उन्हें अपना हीरो मानते हैं.

'जोश' से मिली थी जबरदस्त पहचान

शरद कपूर के करियर की बात करें तो उन्होंने साल 1996 में फिल्म 'दस्तक' से बॉलीवुड में कदम रखा था. इसके बाद उन्होंने 'लक्ष्य', 'जय हो' और 'जोश' जैसी कई शानदार फिल्मों में काम किया. साल 2000 में आई शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय की फिल्म 'जोश' में उनके नेगेटिव किरदार को लोगों ने खूब पसंद किया था और इसके लिए उन्हें फिल्मफेयर अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट भी किया गया था. अब फैंस यही दुआ कर रहे हैं कि शरद जल्द से जल्द ठीक होकर फिल्मों में दमदार वापसी करें.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

अल्केश कुशवाहा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 14 वर्षों से अधिक का गहन अनुभव है. वर्तमान में वे जी न्यूज हिंदी में चीफ सब-एडिटर के रूप में बॉलीवुड-वायरल सेक्शन संभाल रहे हैं. अल्केश की मुख्य विशेषज्ञता बॉलीवुड, एंटरटेनमेंट, वायरल सिनेमा ट्रेंड्स और सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव्स में है. साल 2012 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत करने वाले अल्केश ने दैनिक भास्कर, हिन्दुस्तान टाइम्स, राजस्थान पत्रिका और NDTV जैसे देश के अग्रिम मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं. अल्केश ने अपने करियर में अर्जुन रामपाल, ऋचा चड्ढा और राजपाल यादव जैसी कई दिग्गज बॉलीवुड हस्तियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यूज किए हैं. फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, सेलिब्रिटी गॉसिप्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स का इन-डेप्थ डेटा एनालिसिस करना उनका मजबूत पक्ष है. वे पाठकों तक बॉलीवुड जगत की हर छोटी-बड़ी खबर सटीक, निष्पक्ष और विश्लेषणात्मक तरीके से पहुंचाते हैं. आप अल्केश कुशवाहा से सीधे alkesh.kushwaha@zeemedia.com पर संपर्क कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES