75 साल की उम्र में दादी ने किया एक्टिंग डेब्यू, Lust Stories 3 में दिखा चुलबुला अंदाज
ओटीटी सीरीज लस्ट स्टोरी 3 में 75 साल की राधा अग्रवाल ने एक्टिंग में अपना डेब्यू किया है. आइए जानते हैं कौन हैं राधा अग्रवाल कौन है.
नेटफ्लिक्स पर लस्ट स्टोरी 3 रिलीज हो गई है. ओटीटी पर लस्ट स्टोरी 3 को काफी पसंद किया जा रहा है. लस्ट स्टोरी 3 में 75 साल की एक्ट्रेस ने सबका ध्यान खींचा हैं. आइए जानते हैं कौन हैं राधा अग्रवाल?
75 की उम्र में किया एक्टिंग डेब्यू
राधा अग्रवाल ने 75 साल की उम्र में ओटीटी पर डेब्यू किया है. इंटरनेट पर राधा अग्रवाल डीवा दादी के नाम से काफी पॉपुलर हो रही हैं. राधा अग्रवाल को इससे पहले किसी भी फिल्म या सीरीज में नहीं देखा गया है. लस्ट स्टोरी में उनके काम को काफी पसंद किया जा रहा है. 75 साल की उम्र में पहली बार वह ओटीटी सीरीज में नजर आई हैं.
अदिति संग दादी के सीन
सोशल मीडिया पर डीवा दादी के नाम से पॉपुलर राधा अग्रवाल ने लस्ट स्टोरीज 3 में एक्टिंग करियर शुरू किया. अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ के सेगमेंट में नजर आई थीं. उन्होंने अदिति की दादी का किरदार निभाया है. सोशल मीडिया पर राधा अग्रवाल अपने मजकिया अंदाज के लिए पॉपुलर हैं.
ओटीटी पर भी उनका मजाकिया सीन देखने को मिला है. सीरीज में एक फनी सीन होता है जब अदिति के हाथ से न्यूड फोटो की बुक गिर जाती है, बुक को देखने के बाद दादी उन्हें डांटती है. इसके बाद वह बहाना बनाती है. दादी बोलती हैं कि आंखें एकदम ठीक है. अपने छोटे से किरदार से उन्होंने ऑडियंस का ध्यान खींचा हैं. लस्ट स्टोरीज 3 में अदिति राव और सिद्धार्थ के काम को काफी पसंद किया जा रहा है. ऑफ स्क्रीन ही नहीं ऑन स्क्रीन भी दोनों की जोड़ी हिट है.
फनी रील्स के लिए पसंद की जाती हैं दादी
राधा अग्रवाल उत्तर प्रदेश के बलरामपुर की हैं. इंटरनेट पर राधा अग्रवाल को डीवा दादी कहते हैं. वह अपनी पोतियों के साथ काफी मेजदार वीडियो बनाती हैं. पोतियों के साथ मेजदार वीडियो बनाती हैं. पोतियों के साथ उनकी बातचीत को इंटरनेट पर काफी पसंद किया जाता है. राधा अग्रवाल अपनी पोतियों के साथ कई कहानियां सुनाती हैं, घूमती हैं और मस्ती करती हैं.
टीवी शो का भी रही हैं हिस्सा
इंस्टाग्राम पर डीवा दादी काफी एक्टिव रहती हैं. डीवा दादी के इंस्टाग्राम अकाउंट पर उनके 9 लाख हजार फॉलोअर्स हैं. सोशल मीडिया पर पॉपुलर होने के बाद से ही वह लाफ्टर शेफ्स और नागिन जैसे शो का हिस्सा रह चुकी हैं. लस्ट स्टोरीज 3 के लिए पसंद किया गया है.