SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

Bigg Boss 20 से काजी तौकीर हुए बाहर? सिंगर की बीमारी के बीच टीम ने तोड़ी चुप्पी, बताई पूरी सच्चाई

बिग बॉस 20 शो की शुरुआत से ही चर्चा में आए काजी तौकीर को लेकर खबरें आ रही हैं कि वह शो से बाहर हो चुके हैं. वहीं अब उनकी टीम ने सिंगर के बारे में जानकारी शेयर की है.

Written By Shilpa Singh
Published: Oct 06, 2026, 04:27 PM IST | Updated: Oct 06, 2026, 04:36 PM IST
Image Credit: स्क्रीनग्रैब
Join

पिछले कुछ समय से काजी तौरीक के शो से बाहर आने की खबरें सामने आ रही थी. काजी की टीम ने सोशल मीडिया पर ऑफिशियल स्टेटमेंट शेयर किया है. दरअसल पिछले कुछ समय से अटकलें लगाई जा रही थीं कि सिंगर बीमारी की वजह से शो से बाहर आ रहे हैं. वहीं उनकी टीम ने पोस्ट शेयर किया है.

काजी की टीम ने शेयर किया पोस्ट

बिग बॉस 20 में काजी तौकीर पहले दिन से मजबूत कंटेस्टेंट के तौर पर नजर आएं हैं. कुछ समय खबरें आ रही थी वह बीमारी की वजह से घर से बाहर आ सकते हैं. वहीं अब उनकी टीम ने पोस्ट शेयर कर बताया है कि हमारे रॉकस्टार काजी पिछले कुछ दिनों से बिग बॉस हाउस में बुखार से परेशान हैं, उन्हें जैसे ही मौका मिल रहा है वह आराम कर रहे हैं. उन्हें कमजोरी महसूस हुई और मेडिकल रूम में भी ले जाया गया. डॉक्टर ने उनकी जांच की है.

घर के अंदर हैं काजी

उनकी टीम ने पोस्ट में साफ-साफ बताया है कि सिंगर अभी बी बिग बॉस हाउस में हैं. वह अपनी मेहनत और गेम के साथ घर के अंदर हैं. बुखार में भी वह सबका मनोरंजन कर रहे हैं. वह अपनी सकारात्मक ऊर्जा से गेम खेल रहे हैं. यही हमारे रॉकस्टार हैं.

अरिश्फा और काजी के बीच हुई थी बहस

हाल ही में बिग बॉस के प्रोमो में दिखा था कि अरिश्फा खान और काजी के बीच बहस हो जाती है. अरिश्फा, आसिफ से बोलती है कि आप बाहर चले जाओ, लेकिन वह बाहर जाने बदलते उनसे बहस करते हैं. दोनों एक दूसरे पर बदतमीजी करने का आरोप लगाया था. इस दौरान अरिश्फा बोलती है कि आप बकवास मत करो. जिसके बाद काजी नाराज हो जाते हैं.

स्काउट का आया लव गिल पर दिल

बिग बॉस के हाल ही के एपिसोड में देखने को मिला कि स्काउट के मन में लव गिल के लिए फीलिंग आ रही है. स्काउट ने साइन लैंग्वेज में ये बात यंग को बताई थी. स्काउट पहले से रिलेशनशिप में हैं. स्काउट यंग से बात करते हुए बोलते हैं कि सिस्टर से पहले फ्रेंड होता है ना आदमी. इसके बाद यंग पुछते हैं कि तेरा रास्ता बदल रहा है क्या, इस सवाल पर स्काउट बोलते हैं कि नहीं पता. स्काउट के इस कमेंट पर सोशल मीडिया पर लोग काफी रिएक्ट कर रहे हैं. 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

मैं शिल्पा सिंह, पिछले 6 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं. मैं 4 साल से ज़ी न्यूज़ हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हूं. ज़ी न्यूज़ में मैं एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम कर रही हूं. मैंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंडिया न्यूज़ डिजिटल से की थी. इसके बाद वन इंडिया डिजिटल और जागरण न्यू मीडिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी काम किया है. इस दौरान मैंने एंटरटेनमेंट बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरी, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की है. मैंने जामिया मिलिया इस्लामिया से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. मेरा उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी देना है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES