SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

प्रियंका चोपड़ा के पति पर चढ़ा तमिल गाने का खुमार, निक जोनस के डांस ने मचाया धमाल; सिंगर भी रह गए हैरान

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस और जोनस ब्रदर्स ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपनी 'हैप्पी दिवाली' पोस्ट शेयर की है, जिसमें वे साई अभ्यंकर के तमिल इंडी ट्रैक 'राधिमा' पर डांस कर रहे हैं. इस तमिल इंडी हिट ने उनके 'नेशनल जीजू' वाले कनेक्शन को एक मजेदार नया मोड़ दे दिया. इसका वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Written By Kajol Gupta
Published: Nov 10, 2026, 11:27 AM IST | Updated: Nov 10, 2026, 11:36 AM IST
Image Credit: बॉलीवुड गाने छोड़ तमिल ट्रैक पर थिरके निक जोनस
Join

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस का जब भी कोई कॉन्सर्ट होने वाला होता है, तो उन्हें किसी नए बॉलीवुड गाने का शौक चढ़ जाता है. स्टेज पर जाने से पहले जोश बढ़ाने के लिए यह सिंगर अक्सर फेमस हिंदी फिल्मों के गानों का सहारा लेते हैं, लेकिन इस बार कुछ अलग देखने को मिला. हाल ही में निक जोनस ने एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसमें वे अपने भारतीय फैंस को एक तमिल इंडी हिट गाने से सरप्राइज दे रहे हैं.

इस वायरल हो रहे वीडियो में निक अपने भाइयों जो, केविन जोनस और बैंड के अन्य साथियों के साथ म्यूजिक सेंसेशन साई अभ्यंकर द्वारा रचित वायरल गाने 'राधिमा' पर थिरकते नजर आ रहे हैं. बैकग्राउंड में 'राधिमा' बज रहा है. इस वीडियो के साथ उन्होंने एक छोटा सा कैप्शन 'हैप्पी दिवाली' लिखा है. निक जोनस ने जिस गाने को चुना है, उसने हर किसी का ध्यान खींच लिया है.

खुशी से झूम उठे गाने के कंपोजर

इस गाने को साई अभ्यंकर ने कंपोज किया है और इसके म्यूजिक वीडियो में भी वे नजर आए हैं. इस वीडियो को देखने के बाद वे अपनी खुशी रोक नहीं पाए. उन्होंने निक की पोस्ट पर एक कमेंट किया, जिसमें लिखा, 'ब्रदर', और साथ में एक हार्ट इमोजी भी लगाई. जाहिर सी बात है कि तमिल संगीतकार यह देखकर बेहद उत्साहित थे कि उनका संगीत सरहद पार पहुंच गया है और फैंस ने तुरंत इस पल को अपना लिया.

निक ने तमिल गाने पर किया डांस

प्रियंका चोपड़ा से शादी के कारण पहले ही प्यार से 'नेशनल जीजू' कहे जाने वाले निक अब फैंस के एक और प्यारे पल का हिस्सा बन गए हैं. इस गाने के बोल में 'थंगमाना पैयन' (गोल्डन बॉय) शब्द आता है और जब निक ने इस तमिल गाने पर डांस किया, तो फैंस ने मजाक-मजाक में उन्हें इसी नाम से बुलाना शुरू कर दिया. उनके 'नेशनल जीजू' वाले टाइटल में अब एक तमिल ट्विस्ट आ गया है.

यह भी पढ़ें- मुस्लिम होकर हर साल क्यों मनाती हैं छठ? रानी चटर्जी ने बताई वजह, बोलीं- कभी किसी धर्म का अपमान नहीं किया

भारतीय संगीत के प्रति निक का लगाव कोई नई बात नहीं है. कॉन्सर्ट से पहले वे अक्सर फेमस हिंदी फिल्मों के गानों को सुनते हुए या उन पर नाचते हुए अपने वीडियो शेयर करके फैंस को चौंकाते रहे हैं. हालांकि, उनके इस वीडियो ने तमिल संगीत प्रेमियों को जश्न मनाने का एक खास मौका दे दिया है.

दो महीने में गाने को मिले 117 मिलियन व्यूज

'राधिमा' एक तमिल इंडिपेंडेंट गाना है, जिसे साई अभ्यंकर ने कंपोज किया है, गाया है और प्रोड्यूस किया है. इसके बोल विवेक ने लिखे हैं. 24 अगस्त को रिलीज हुए इस गाने के म्यूजिक वीडियो में साई के साथ एक्ट्रेस भाग्यश्री बोर्से नजर आती हैं और इसका निर्देशन तेजो भरद्वाज ने किया है. इस लेख के लिखे जाने तक यूट्यूब पर इस गाने को दो महीने में 117 मिलियन बार देखा जा चुका है. यह गाना अपनी आकर्षक धुन, शानदार रिदम और मजेदार बोलों की वजह से तमिल संगीत सुनने वालों के बीच काफी फेमस हो गया है. इसमें इस्तेमाल किया गया वाक्यांश 'थंगमाना पैयन' (यानी 'गोल्डन बॉय') लोगों को खास तौर पर याद रह गया है. 'कच्ची सेरा', 'आसा कूड़ा' और 'पवझा मल्ली' जैसे लोकप्रिय गानों के बाद यह गाना भी साई के बढ़ते इंडिपेंडेंट म्यूजिक कलेक्शन का हिस्सा बन गया है.

'राधिमा' के जोनास ब्रदर्स के दिवाली सेलिब्रेशन में शामिल होने से साई अभ्यंकर को एक ऐसा इंटरनेशनल फैन मोमेंट मिला है, जिसकी उन्होंने उम्मीद भी नहीं की थी और निक ने एक बार फिर भारतीय फैंस का दिल जीतने का तरीका ढूंढ लिया है. इस बार थोड़े से तमिल संगीत के जरिए.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

काजोल गुप्ता जी न्यूज में सब एडिटर हैं और पिछले साढ़े 3 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. कुछ समय तक उन्होंने नेशनल, बिहार-झारखंड और पॉलिटिकल बीट पर काम किया. इसके बाद बीते 2 साल से उन्होंने जी न्यूज में एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना शुरू किया. अभी फिलहाल वह एंटरटेनमेंट बीट पर ही एक्टिव हैं. अपने करियर के दौरान काजोल ने बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने डायरेक्टर और म्यूजिक इंडस्ट्री की हस्तियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू भी किए हैं. जी न्यूज से पहले उन्होंने सुदर्शन चैनल, इनखबर वेबसाइट और फ्रीलांस काम किया है. पिछले साढ़े तीन साल से जी न्यूज के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने मास कम्युनिकेशन में सिंघानिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ही पोस्ट ग्रेजुएशन की है. पत्रकारिता के साथ उन्हें कहानियां लिखने का भी काफी शौक है. आप काजोल के साथ kajol.gupta@India.com पर या एक्स और इंस्टाग्राम हैंडल्स पर कनेक्ट कर सकते है. सीधे ईमेल पर इनसे जुड़ सकते हैं.     
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES