SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

पिया के नाम की मेहंदी: विदेश में भी देसी रंग, प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस के लिए रचाई करवा चौथ की खास मेहंदी

ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा भले ही विदेश में रहती हैं, लेकिन वहां भी वे अपने भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी रहती हैं और अपनी बेटी मालती को इससे जोड़े रखती हैं. हाल ही में वे करवा चौथ का त्योहार पूरे देसी अंदाज में मना रही हैं. हाथों में पति निक जोनस के नाम की खूबसूरत मेहंदी रचाई, जिसका रंग गहरा करने के लिए उन्होंने चाशनी वाला पुराना नुस्खा आजमाया.

Written By Vandana Saini
Published: Oct 29, 2026, 11:24 AM IST | Updated: Oct 29, 2026, 12:14 PM IST
Image Credit: प्रियंका ने करवा चौथ पर रचाई पति निक के नाम की मेहंदी
Join

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी पहचान बनाने वाली ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा आज भले ही सात समंदर पार अमेरिका में बस चुकी हैं, लेकिन अपनी मिट्टी और भारतीय संस्कृति से उनका जुड़ाव आज भी पहले जैसा ही बना हुआ है. वे हमेशा से अपने भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी रहती हैं. साथ ही अपने पति निक जोनस और बेटी मालती को इससे जोड़े रखती हैं. हर साल की तरह इस बार भी उन्होंने करवा चौथ का त्योहार बेहद खास और ट्रेडिशनल तरीके से मनाया. सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरों में देसी गर्ल का ये खूबसूरत अंदाज उनके फैंस को खूब पसंद आ रहा है.

हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर हाथों में सजी मेहंदी की खूबसूरत झलक साझा की. उनके हाथों पर रची ये मेहंदी उनके पति निक के लिए उनके प्यार को बयां कर रही है. प्रियंका ने अपनी हथेली की फोटो शेयर करते हुए उस पर एक प्यारा सा कैप्शन भी लिखा, ‘पिया के नाम की.. हैप्पी करवा चौथ उन सभी को जो इसे मना रहे हैं’. इस डिजाइन में उनके पति निक जोनस का नाम बहुत ही खूबसूरती से पिरोया गया है. इस फोटो के सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस उनकी जमकर तारीफ करने लगे. अपनी जड़ों से जुड़े रहने का उनका ये सादगी भरा अंदाज हर किसी का दिल जीत रहा है.

चाशनी वाला देसी नुस्खा

अपनी अगली इंस्टाग्राम स्टोरी में प्रियंका ने अपनी मेहंदी का एक क्लोजअप वीडियो शेयर करते हुए फैंस से एक मजेदार और देसी सवाल पूछा? उन्होंने लिखा, ‘सवाल ये है कि क्या चाशनी काम करेगी? अगर आप जानते हैं तो समझ जाएंगे’. दरअसल, भारत में मेहंदी का रंग गहरा और डार्क करने के लिए उस पर नींबू और चीनी का गाढ़ा घोल यानी चाशनी लगाने का पुराना रिवाज रहना है. ये घोल सूखती हुई मेहंदी को नमी देता है, जिससे उसका रंग और ज्यादा निखरकर हाथ पर चढ़ता है. प्रियंका ने विदेश में बैठकर भी इस पुराने देसी नुस्खे को आजमाया और फैंस से उसके लिए उनकी राय भी ली.

रणबीर कपूर की मेगा बजट ‘रामायण’ को टक्कर देने 32 साल बाद लौटी अक्षय कुमार की ब्लॉकबस्टर ‘मोहरा’, दिवाली पर कौन मारेगा बाजी?

विदेशी धरती पर भारतीय परंपरा

प्रियंका हमेशा से ही इस बात का खास ख्याल रखती हैं कि अमेरिकी सिंगर और एक्टर निक जोनस से शादी के बाद भी उनके घर का माहौल पूरी तरह भारतीय बना रहे. वे लॉस एंजेलिस में रहकर भी हर छोटे-बड़े भारतीय-विदेशी त्योहार को पूरे रीति-रिवाजों के साथ सेलिब्रेट करती हैं. सिर्फ करवा चौथ ही नहीं, बल्कि दिवाली, होली और दशहरा जैसे हर पर्व पर उनके घर में भारतीय संस्कृति की पूरी छटा दिखाई देती है. उनके पति निक भी इन सभी भारतीय परंपराओं और रस्मों को पूरे मन और श्रद्धा के साथ निभाते हैं. ये कपल दोनों संस्कृतियों के सुंदर तालमेल की एक बहुत ही बेहतरीन मिसाल बन चुकी है.

बेटी मालती को सिखाए संस्कार

प्रियंका का सबसे अच्छी बात ये है कि वे अपनी बेटी मालती मैरी को भी भारतीय संस्कृति और अपने संस्कारों से लगातार जोड़े रखती है. वे चाहती हैं कि मालती अमेरिका में पलने-बढ़ने के बावजूद अपनी भारतीय जड़ों को अच्छी तरह समझे और उन पर गर्व करे. अभी हाल ही में उन्होंने अपने लॉस एंजेलिस वाले घर में दशहरे का त्योहार बहुत ही धूमधाम से मनाया था. इस दौरान परिवार ने मिलकर पूरे रीति-रिवाजों से पूजा की, शिवलिंग का अभिषेक किया और घर में सुख-शांति के लिए हवन भी करवाया. प्रियंका के घर का ये आध्यात्मिक माहौल देखकर वहां मौजूद लोग और फैंस काफी इंप्रेस नजर आए थे.

फैंस का मिला ढेर सारा प्यार

करवा चौथ की इस नई फोटो पर भी अब प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के फैंस लगातार अपना प्यार बरसा रहे हैं. लोग कमेंट करके प्रियंका की इस बात के लिए दिल खोलकर सराहना कर रहे हैं कि वे कभी अपनी परंपराओं को नहीं भूलतीं. सोशल मीडिया पर उनके इस अंदाज को एक आदर्श भारतीय नारी का रूप बताया जा रहा है, जो मॉर्डन दुनिया में सबसे आगे रहकर भी अपने संस्कारों को सीने से लगाए रखती है. निक के साथ उनका ये अटूट रिश्ता और दोनों का एक-दूसरे की संस्कृति के लिए ये डीप इमोशन, दुनिया भर में मौजूद उनके करोड़ों चाहने वालों के लिए एक सच्ची इंस्पिरेशन बन चुका है.
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

वंदना सैनी जी न्यूज में सब ए़डिटर हैं और पिछले 11 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. कुछ समय तक उन्होंने नेशनल, इंटरनेशनल और पॉलिटिकल बीट पर काम किया. इसके बाद 2018 में उन्होंने इंडिया न्यूज में एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना शुरू किया और पिछले 8 साल से लगातार में एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं. इस दौरान उन्होंने स्मार्ट हिंदुस्तान, पत्रिका और न्यूज 24 जैसे संस्थान के साथ काम किया और पिछले 2 साल से जी न्यूज के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने दिल्ली से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद IGNOU से हिंदी में मास्टर्स किया. उन्हें पत्रकारिता के साथ कहानियां लिखने का भी शौक है. आप Vandana.saini@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES