App

हॉलीवुड में रामायण का जलवा, रणबीर कपूर की फिल्म को मिले शानदार रिएक्शन, अनुपम खेर बोले- यह देखकर गर्व महसूस होता है

लॉज एंजिल्स में 'रामायण' के प्रीमियर के बाद फिल्म की तारीफ हुई है. सोशल मीडिया पर लोगों ने फिल्म की तारीफ की है. एक्टर अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए अपना रिएक्शन दिया है. एक्टर ने बोला कि उनके लिए यह गर्व का पल है.

हॉलीवुड में रामायण का जलवा, रणबीर कपूर की फिल्म को मिले शानदार रिएक्शन, अनुपम खेर बोले- यह देखकर गर्व महसूस होता है
Image Credit: 'रामायण' ने विदेश में बटोरी तारीफें (इंस्टाग्राम)

रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश की फिल्म रामायण को लेकर काफी बज बना हुआ है. नितेश तिवारी डायरेक्ट फिल्म का लॉस एंजिल्स में प्रीमियर हुआ. ग्रैंड प्रीमियर के बाद रामायण फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर रिएक्शन देखने को मिला है. लोगों ने फिल्म के विजुअल्स और परफॉर्मेंस की तारीफ की है. इतना ही सोशल मीडिया पर फिल्म की तुलना द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स की है. वहीं एक्टर अनुपम खेर ने फिल्म की तारीफ पर अपना रिएक्शन दिया है. उन्होंने वीडियो शेयर कर बताया है कि उनके लिए यह गर्व का पल है.  

अनुपम खेर ने दिया रिएक्शन

फिल्म में जटायु की आवाज अनुपम खेर ने दी है. फिल्म के प्रीमियर के बाद अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है. लॉस एंजिल्स में फिल्म के प्रीमियर के बाद मिले रिएक्शन को देखकर एक्टर काफी खुश हैं. उन्होंने कहा कि लोग फिल्म की भव्यता और विजुअस देख सकते हैं. यह गर्व का पल है कि भारत के महाकाव्य को ग्लोबल लेवल पर पेश किया गया है. रामायण फिल्म के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा, डायरेक्टर नितेश तिवारी, म्यूजिक कंपोजर हंस जिमर और एआर रहमान और पूरी कास्ट की मेहनत की तारीफ की है.

जटायु किरदार से है संबंध

अनुपम खेर ने वीडियो में बताया कि उन्हें बहुत ही खुशी हो रही है कि जटायु की आवाज मेरी है. एक्टर ने बोला राम जी की कथा और उनके आदर्श को दुनियाभर तक पहुंचे, इससे ज्यादा खुशी की बात क्या हो सकती है. इंडियन सिनेमा को इतने बड़े लेवल पर देखकर काफी अच्छा लग रहा है. रामायण फिल्ममेकर्स को धन्यवाद. इस कथा को ग्लोबल मंच तक लाने के लिए. वीडियो में उन्होंने बोला मैं 5 नवंबर को स्टॉकहोम में फिल्म देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं, जय हो.

दो पार्ट में बनी है रामायण

नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी रामायण फिल्म दो पार्ट में बनी है. नितेश तिवारी ने भारतीय महाकाव्य का दो पार्ट में सिनेमैटिक अडैप्टेशन किया है. फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम के रोल में हैं, साई पल्लवी सीता के किरदार में हैं. यश रावण के रोल में हैं. फिल्म के दूसरे पार्ट में हनुमान के किरदार में सनी देओल नजर आएंगे. फिल्म को यश और नमित मल्होत्रा ने प्रोड्यूस किया है. फिल्म का बजट 4000 करोड़ है. फिल्म का पहला पार्ट 5 नवंबर को रिलीज होगी. फिल्म का दूसरा पार्ट साल 2027 में रिलीज होगा.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Shilpa Singh

Shilpa Singh

मैं शिल्पा सिंह, पिछले 6 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं. मैं 4 साल से ज़ी न्यूज़ हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हूं. ज़ी न्यूज़ में मैं एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम कर रही हूं. मैंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंडिया न्यूज़ डिजिटल से की थी. इसके बाद वन इंडिया डिजिटल और जागरण न्यू मीडिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी काम किया है. इस दौरान मैंने एंटरटेनमेंट बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरी, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की है. मैंने जामिया मिलिया इस्लामिया से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. मेरा उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी देना है.
Read More