SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

ब्वॉयफ्रेंड राजवेल राज की दुल्हन बनीं प्रिया भवानी शंकर, 7 साल के प्यार को मिला मुकाम, शादी का वीडियो वायरल

तेलुगु और तमिल फिल्मों की एक्ट्रेस प्रिया भवानी शंकर और राजवेल राज शादी के बंधन में बंध गए हैं. इंटरनेट पर कपल की शादी की वीडियो वायरल हो रही है. रेड साड़ी में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही हैं.

Written By Shilpa Singh
Published: Nov 11, 2026, 04:29 PM IST | Updated: Nov 11, 2026, 04:37 PM IST
Image Credit: प्रिया भवानी शंकर बनीं दुल्हन
Join

साउथ सिनेमा की पॉपुलर एक्ट्रेस प्रिया भवानी शंकर शादी के बंधन में बंध गई हैं. एक्टेस ने अपने लॉगटाइम ब्वॉयफ्रेंड  राजवेल राज के साथ शादी की है. उनकी शादी में परिवार और करीबी दोस्त शामिल . इंटरनेट पर उनकी शादी की फोटो और वीडियो काफी वायरल हो रही है.

इंटरनेट पर वायरल हुआ शादी का वीडियो
 

इंटरनेट पर कपल की शादी की वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में राजवेल व्हाइट शॉर्ट कुर्ता पहने नजर आ रहे हैं. उसके आसपास महिलाएं हैं. एक्ट्रेस रेड और गोल्डन कलर की साड़ी में एंट्री लेती है. इसके बाद कपल शादी के मंडल में जाते हैं. एक दूसरे को गले लगाते हैं. पंडित मंत्र पढ़कर दोनों की शादी कराते हैं. इंटरनेट पर कपल का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है.

प्रिया भवानी शंकर का फिल्मी करियर

प्रिया भवानी शंकर फिल्मों में काम करने से पहले तमिल न्यूज चैनल में एंकर थी. उन्होंने साल 2014 में टीवी शो कल्याणम मुधल काध वरई में काम किया. इसके बाद उन्होंने जोड़ी नंबर 1 और सुपर सिंगर जैसे टीवी शो को होस्ट किया. साल 2017 में फिल्म मेयाधा मान से उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी. वह तमिल में मॉन्स्टर, माफिया चैप्टर 1, ओह मनापेन्ने और तिरुचित्रम्बलम जैसी फिल्मों में काम किया है. साल 2023 में उन्होंने कल्याणम कमनीयम फिल्म से तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू किया.

लंबे समय तक एक दूसरे को डेट किया

प्रिया और राजवेल लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. लंबे समय तक साथ रहने के बाद कपल ने शादी करके रिश्ते को नया मोड़ दिया है. शादी के कुछ महीने पहले ऑनलाइन उनकी शादी की खबरें सामने आई थी. कपल ने अपनी सगाई और शादी की खबरों को सबसे छिपाकर रखी थी.

प्रिया और राजवेल की पहली मुलाकात

प्रिया और राजेवल की पहली मुलाकात कॉलेज में हुई थी. लंबे समय तक एक दूसरे के साथ रहने के बाद अगस्त 2026 में एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर राजवेल के साथ अपनी फोटो शेयर की थी. इस फोटो के बाद से ही उनकी सगाई की अफवाह तेज हो गई थी.

प्रिया वर्कफ्रंट

साउथ एक्ट्रेस प्रिया हाल ही में तमिल फिल्म हॉट स्पॉट 2 मच और तेलुगु फिल्म इरुमुडी में नजर आई थी. एक्ट्रेस जल्द ही तमिल फिल्म डेमोंटे कॉलोनी 3, मरगधा नानयम 2 और इंडियन 3 में नजर आएंगी.फिल्म इरुमुडी में रवि तेजा लीड रोल में थे. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी. 

इसे भी पढ़ें- 'शेरशाह' के दौरान सिद्धार्थ मल्होत्रा से हुआ था कियारा आडवाणी का ब्रेकअप? एक्टर के बदलते रवैये से परेशान थीं एक्ट्रेस 
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

मैं शिल्पा सिंह, पिछले 6 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं. मैं 4 साल से ज़ी न्यूज़ हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हूं. ज़ी न्यूज़ में मैं एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम कर रही हूं. मैंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंडिया न्यूज़ डिजिटल से की थी. इसके बाद वन इंडिया डिजिटल और जागरण न्यू मीडिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी काम किया है. इस दौरान मैंने एंटरटेनमेंट बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरी, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की है. मैंने जामिया मिलिया इस्लामिया से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. मेरा उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी देना है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES