ओटीटी पर नंबर 1 बनी परिणीति चोपड़ा की सीरीज, सस्पेंस और मिस्ट्री देख चकरा जाएगा दिमाग
ओटीटी पर हाल ही में परिणीति चोपड़ा की सीरीज रिलीज हुई है. सीरीज रिलीज होते हीं टॉप ट्रेंडिंग में बनी हुई है. अगर आपको मिस्ट्री थ्रिलर कहानी पसंद है तो आप इस सीरीज को देख सकते हैं.
ओटीटी पर हर हफ्ते कई फिल्म और सीरीज रिलीज होती है. हाल ही में परिणीति चोपड़ा की सीरीज रिलीज हुई है. सीरीज ने समय रौना के शो इंडियाज गॉट लेटें, जाकिर खान, चुंबक सीरीज को पीछे छोड़ पहले नंबर पर कब्जा कर लिया है. मिस्ट्री और थ्रिलर से भरी सीरीज को लोग काफी पसंद कर रहे हैं. ओटीटी पर इस सीरीज को लोग काफी पसंद कर रहे हैं.
ओटीटी पर ट्रेंड कर रही है सीरीज
हाल ही में परिणीति का शो 'शक: ट्रस्ट नो वन' रिलीज हुई है. रिलीज होने के 24 घंटे बाद ही सीरीज नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है. ओटीटी पर सीरीज को काफी पसंद कर रहे हैं. 7 एपिसोड वाली सीरीज का एक एपिसोड लगभग 30 मिनट का है. इसे आप हिंदी समते कई भाषा में देख सकते हैं. सीरीज में जेनिफर विंगेट का किरदार काफी संस्पेंस से भरा हुआ है. स्क्रीन पर फिर से उनका माया वाला अवतार देखने को मिलेगा. इंटरनेट पर जेनिफर के काम की जमकर तारीफ हो रही है.
ओटीटी पर परिणीति चोपड़ा का डेब्यू
बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने 'शक: ट्रस्ट नो वन' से ओटीटी डेब्यू किया है. सीरीज में उन्होंने मां का रोल किया है. परिणीति के अलावा शो में सुमित व्यास, सोनी राजदान, जेनिफर विंगेट, ताहिर राज भसीन, अनूप सोनी, हरलीन सेठी और चौधरी ध्रुव जैसे बड़े स्टार हैं.
सीरीज की कहानी
सीरीज की कहानी साइकोलॉजिकल थ्रिलर सीरीज है. सीरीज में दिखाया जाता है कि एक मां की बेटी अगवा हो जाती है. वह बेटी की खोज 9 साल तक लगातार करती है. जन्म के बाद ही बच्ची गायब हो जाती है. वह 9 साल तक बच्ची को ढूंढती है. वह जिस भी बच्ची को देखती है उसे लगता है कि वह उसकी बेटी है. यहीं से हर किसी पर शक होता है, शक की वजह से काहनी काफी उलझ जाती है. अगर आपको थ्रिलर और संस्पेंस पसंद है तो आप नेटफ्लिक्स पर इस सीरीज को देख सकते हैं.
परिणीति चोपड़ा का वर्कफ्रंट
ओटीटी डेब्यू से पहले परिणीति चोपड़ा आखिरी बार साल 2024 में इम्तियाज अली की फिल्म अमर सिंह चमकीला में नजर आई थी. फिल्म में वह दिलजीत दोसांझ के साथ लीड रोल में थी. फिल्म में परिणीति चोपड़ा ने अमरजोत कौर का किरदार निभाया था. फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है. अमर सिंह चमकीला बायोग्राफिकल ड्रामा में दिलजीत और परिणीति के काम की काफी तारीफ हुई थी.