SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

'पंचायत' की टीम पर उठे सवाल, शूटिंग के बाद फुलेरा का बुरा हाल, पीछे छोड़ गए प्लास्टिक और कचरे का ढेर

'पंचायत' सीरीज सीजन 5 का ट्रेलर जारी हो चुकी है. मेकर्स ने सीरीज का ट्रेलर फुलेरा गांव में लॉन्च किया है. इस दौरान पूरी टीम फुलेरा गांव पहुंची थी. प्रोमो शूट के बाद फुलेरा गांव में गंदगी देखने को मिली है. इन्फ्लुएंसर शिवम चौधरी ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर प्रोडक्शन टीम पर सवाल खड़ा किया है.

Written By Shilpa Singh
Published: Nov 24, 2026, 16:56 IST | Updated: Nov 24, 2026, 17:01 IST
Image Credit: फुलेरा गांव में शूटिंग के बाद फैली गंदगी
Join

पंचायत वेब सीरीज से फुलेरा गांव को खास पहचान मिली है. पंचायत सीरीज में गांव की सादगी और वहां की खूबसूरती को काफी पसंद किया गया है. बीते दिन 23 नवंबर 2026 को पंचायत सीजन 5 का ट्रेलर लॉन्च हुआ है. सीरीज का ट्रेलर फुलेरा गांव में ही लॉन्च किया गया. ट्रेलर लॉन्च के बाद फुलेरा गांव की ऐसी वीडियो सामने आई है जिसमें प्रोडक्शन टीम की जिम्मेदारी पर सवाल उठा है.

फुलेरा गांव में दिखी गंदगी

पंचायत की प्रोमो शूटिंग के बाद फुलेरा गांव में गंदगी का वीडियो इन्फ्लुएंसर शिवम चौधरी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है. इस पोस्ट में उन्होंने दिखाया है कि शूटिंग के बाद कैसे गांव में प्लास्टिक का कचरा, डिस्पोजेबल प्लेट्स और जगह-जगह पर गंदगी बिखरी हुई है. इन्फ्लुएंसर का कहना है कि जिस गांव ने एक वेब सीरीज के जरिए लाखों लोगों को दिल जाती है, वह गांव साफ-सफाई का हकदार है. किसी भी जगह पर शूटिंग करके वहां से चले जाना काफी नहीं होता है, बल्कि उस जगह को साफ करना भी जरूरी है.

पंचायत टीम पर उठे सवाल


सोशल मीडिया पर शेयर इस वीडियो से पंचायत टीम पर सवाल उठा है. किसी भी फिल्म या वेब सीरीज की शूटिंग होने के बाद वहां फैली गंदगी को साफ करना प्रोडक्शन टीम की जिम्मेदारी होनी चाहिए. शूटिंग के दौरान बड़ी संख्या में क्रू मेंबर्स और स्टार्स मौजूद रहते हैं. ऐसे में साफ-सफाई का खास ध्यान रखना चाहिए. जब भी कोई बड़ा इवेंट होता है तो उस जगह को खराब हालत में नहीं छोडना चाहिए.

पंचायत सीजन 5 का ट्रेलर हो चुका है जारी

पंचायत के सीजन 5 का ट्रेलर रिलीज हो चुका है. सोशल मीडिया पर ट्रेलर को काफी पसंद किया गया है. सीजन 5 में रिंकी और सचिव जी की लव स्टोरी देखने को मिलेगी. रिंकी और सचिव की लव स्टोरी के बारे में पूरे फुलेरा गांव को पता चल जाएगा. जिसके बाद सचिव जी रघुबीर यादव के पास जाकर रिंकी से शादी करने के बात करेंगे. क्या सचिव जी और रिंकी की शादी हो पाएगी या नहीं, इसका खुलासा तो सीरीज में ही होगा.

सीजन 5 में दिखेगा नया ट्विस्ट

पंचायत सीरीज में देखने को मिलेगा कि अब प्रधानजी यानी रघुबीर यादव पहले की तरह प्रधान नहीं है. ऐसे में फुलेरा की राजनीति में काफी बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा. सीजन 5 में हास्य और ड्रामा दोनों ही भरपूर मात्रा में देखने को मिलेगा. वहीं सचिव जी की लाइफ में भी काफी उतार-चढ़ाव आएगा.

इसे भी पढ़ें- करीना कपूर के फैमिली एल्बम ने खींचा ध्यान, किसी तस्वीर में नन्हे तैमूर तो किसी में दिखे बचपन वाले रणबीर-ऋषि 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

मैं शिल्पा सिंह, पिछले 6 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं. मैं 4 साल से ज़ी न्यूज़ हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हूं. ज़ी न्यूज़ में मैं एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम कर रही हूं. मैंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंडिया न्यूज़ डिजिटल से की थी. इसके बाद वन इंडिया डिजिटल और जागरण न्यू मीडिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी काम किया है. इस दौरान मैंने एंटरटेनमेंट बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरी, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की है. मैंने जामिया मिलिया इस्लामिया से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. मेरा उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी देना है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES