App

'पंचायत' फेम एक्टर आसिफ खान हुए Bigg Boss 20 से बाहर, विदाई पर फूट-फूटकर रोए यंग और स्काउट

'पंचायत' फेम एक्टर आसिफ खान 'बिग बॉस 20' से बाहर हो गए हैं. उनके जाने से युंग DSA और स्काउटOP समेत सभी घरवाले इमोशनल हो गए. अपने आखिरी 'BB News' सेगमेंट और इंस्टाग्राम वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने फैंस का शुक्रिया अदा किया.

'पंचायत' फेम एक्टर आसिफ खान हुए Bigg Boss 20 से बाहर, विदाई पर फूट-फूटकर रोए यंग और स्काउट
Image Credit: आसिफ खान 'बिग बॉस 20' से हुए बाहर

ओटीटी की दुनिया में अपनी दमदार एक्टिंग से हर किसी का दिल जीतने वाले एक्टर आसिफ खान अब सलमान खान के पॉपुलर रिएलिटी शो 'बिग बॉस 20' से बाहर हो चुके हैं. 'पंचायत', 'मिर्जापुर' और 'पाताल लोक' जैसी पॉपुलर वेब शोज में शानदार काम कर चुके आसिफ ने इस घर में आठ हफ्ते तक लंबा सफर तय किया. हालांकि, वीकेंड का वार एपिसोड में कम वोट मिलने की वजह से उन्हें घर से अलविदा कहना पड़ा. उनके इस तरह बाहर जाने से सिर्फ घरवाले ही नहीं, बल्कि उनके फैंस भी काफी हैरान हो गए हैं.

आसिफ का शो से एविक्ट होना घर के कंटेस्टेंट्स के लिए एक बड़ा झटका था. जब वो अपना सामान बांधकर जाने लगे, तो उनके जिगरी दोस्त युंग DSA और स्काउटOP अपने आंसू रोक नहीं पाए और फूट-फूटकर रो पड़े. सिर्फ यही नहीं, कनिका मान, आम्रपाली दुबे और बाकी कंटेस्टेंट्स की आंखें भी नम हो गईं.

'बीबी न्यूज' से जीता लोगों का दिल

इस शो के दौरान आसिफ का कई लोगों से झगड़ा भी हुआ, लेकिन उनका जाना घर के माहौल को गमगीन कर गया. आम्रपाली दुबे के साथ उनका वो मजाकिया तकरार वाला किस्सा हो या फिर उदिति सिंह और काजी तौकीर के साथ तीखी बहस, आसिफ ने घर में अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई थी. 'बिग बॉस' के घर में आसिफ सिर्फ अपनी लड़ाइयों के लिए ही नहीं, बल्कि अपने अनोखे 'BB News' सेगमेंट के लिए भी खूब मशहूर रहे.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

आखिर एपिसोड में दिखी न्यूज बुलेटिन

घर के अंदर आसिफ की ये न्यूज बुलेटिन ऑडियंस की पसंदीदा हिस्सा हुआ करती थी, जिसमें वो बड़े ही मजेदार अंदाज में घर की हर छोटी-बड़ी लड़ाइयों और बहस की अपडेट शेयर किया करते थे. घर से रुखसत होने से ठीक पहले उन्होंने अपना ये आखिरी न्यूज बुलेटिन भी पेश किया. कैमरे के सामने मुस्कुराते हुए उन्होंने कहा, 'दोस्तों, BB News के आखिरी एपिसोड में आपका स्वागत है. एक्टर आसिफ खान का सफर यहीं खत्म होता है. मैं आपसे फिर मिलूंगा एक नए किरदार में.'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

इंस्टाग्राम पर शेयर किया इमोशनल वीडियो 

घर की दहलीज पार करने के तुरंत बाद आसिफ ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक इमोशनल वीडियो शेयर किया. इस पोस्ट के जरिए उन्होंने शो के मेकर्स, अपने साथी कंटेस्टेंट्स और देश-दुनिया के लोगों को उनके बेशुमार प्यार और सपोर्ट के लिए शुक्रिया अदा किया. उन्होंने लिखा कि ये सफर उनकी जिंदगी का सबसे खूबसूरत चैप्टर रहा है. फिलहाल, वो बिग बॉस हाउस से साइन ऑफ कर रहे हैं, लेकिन जल्द ही अपने फैंस के बीच किसी नए प्रोजेक्ट के साथ लौटेंगे.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

जूनियर आर्टिस्ट से लेकर ओटीटी स्टार 

आसिफ खान का यहां तक पहुंचना किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बहुत नीचे से यानी एक जूनियर आर्टिस्ट के तौर पर की थी. सलमान खान की फिल्म 'रेडी' और ऋतिक रोशन की 'अग्निपथ' में छोटी-मोटी भूमिकाएं निभाने के बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा. 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' से लेकर 'जामताड़ा', 'पाताल लोक' और 'पंचायत' तक, उन्होंने अपनी मेहनत के दम पर अपनी एक अलग पहचान बनाई. बिग बॉस का ये सफर भले ही खत्म हो गया हो, लेकिन आसिफ के फैंस को अब उनके अगले दमदार किरदार का बेसब्री से इंतजार है.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Jyoti Rajput

Jyoti Rajput

ज्योति सिंह राजपूत जी न्यूज में सब एडिटर हैं और पिछले 1 साल से ज्यादा से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. दैनिक जागरण प्रिंट और सहारा न्यूज नेटवर्क में ट्रेनिंग लेने के बाद अब Zee News में काम कर रही हैं. कुछ समय तक लाइफस्टाइल की खबरों में काम करने के बाद अब एंटरटेनमेंट में काम कर रही हैं. वहीं हॉलीवुड की खबरों और फिल्मों पर पैनी नजर रखती हैं. उन्होंने पंडित माखनलाल चतुर्वेदी नेशनल यूनिवर्सिटी (MCU) से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री हासिल की है. आप Jyoti.Rajput@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं.
Read More