सारा अली खान संग दोस्ती टूटने पर छलका ओरी का दर्द, नेहा-अंगद के शो में बोले- बुरे समय में हमेशा साथ खड़ा रहा
बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया और अंगद बेदी के शो डबल डेट में ओरी ने सारा अली खान संग अपनी दोस्ती को लेकर बाती है. उन्होंने बातया है कि उनकी दोस्ती में दरारा कैसी आई? शो में ओरी ने बताया है कि वह उन्हें करीबी मानते थे.
नेहा धूपिया और अंगद बेदी के शो डबल डेट शो में ओरी ने सारा अली खान संग अपनी टूटी दोस्ती पर बात की है. ओरी ने शो में बताया है कि उनके लिए सच्चे रिश्ते बेहद जरूरी है. वह दोस्ती को बनाए रखने में यकीन नहीं करते हैं, जिस दोस्ती में सच्चाई ना हो. ओरी ने बोला कि मैं हमेशा से सच्ची दोस्ती की तलाश में रहता हूं. मैं एक ऐसी दोस्ती चाहता हूं जिसमें सच्चाई हो. मैं ऐसी दोस्ती को कभी नहीं निभाना चाहता हूं, जिसमें सच्चाई ना हो.
जाह्नवी संग दोस्ती पर की बात
ओरी ने बताया है कि जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर संग उनकी दोस्ती काफी प्राइवेट है. उनके साथ उनकी दोस्ती केवल सोशल मीडिया तक सीमित नहीं है. उन्होंने बोला कि जब वह उनके साथ होते हैं, तो पार्टी के अलावा उन्हें फोटो और वीडियो लेने की जरूरत महसूस नहीं होती है. ओरी ने आगे बताया कि खतरों के खिलाड़ी में अपने काम और अनुभव को लेकर बात करते हुए ओरी ने बताया कि उन्हें इस बात का बहुत ही ज्यादा दुख है.
ओरी ने बताया वह जिन लोगों को वह अपना अच्छा दोस्त मानते थे, उन्होंने उस समय ना तो उनकी कोई इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की ना ही उनकी पोस्ट को लाइक की है. यह शो उनके लिए मानसिक और शारीरिक रूप से काफी मुश्किल भरा था. उन्होंने कहा कि इस शो के बाद लोगों को नजरिया उनके लिए बदल गया है. वह जब करीबी दोस्त का साथ नहीं मिलता है तो काफी दुख होता है. ओरी ने बोला कि वो लोग सांप निकले.
सारा अली खान संग लड़ाई पर तोड़ी चुप्पी
शो में ओरी से सवाल किया गया है कि उन्होंने अब तक किसी सेलिब्रिटी को ब्लॉक, अनफॉलो और म्यूट किया है. इस सवाल के जवाब में ओरी ने बोला सारा अली खान और उनकी मां अमृता सिंह. ओरी ने बताया है कि सारा अली खान संग उनकी दोस्ती स्कूल और कॉलेज के दिनों से थी. इसके अलावा ओरी ने बताया है कि उन्होंने सारा का उस समय साथ दिया था जब वह काफी कठिन समय से गुजर रही थी. वह उनके साथ खड़े रहे. ओरी ने बोला उस दौरान दूसरे लोगों ने उन्हें सारा से दूरी बनाने की सलाह दी थी. इसके बाद भी उन्होंने सारा अली खान का साथ दिया था.
ओरी ने शो में बताया कि सारा और मैं बचपन के दोस्त थे. हमने साथ में कॉलेज भी किया था. जब सारा अपनी लाइफ के एक बड़े मामले से गुजर रही थी, उस समय हम गोवा में थे. मैं पूरे समय उनके साथ था. हर कोई मुझे बोल रहा था मैं उन्हें छोड़ दू, लेकिन मैंने ऐसा नहीं किया. उन्होंने बताया कि उस मुश्किल समय में उन्होंने सारा का साथ नहीं छोड़ा. क्योंकि उन्हें लगा कि सारा को उनकी जरूरत है. ओरी का कहना है कि जब वह मुश्किल दौर में थे, तब सारा ने उनके साथ नहीं थी. इससे दोस्ती पर सवाल उठने लगे. ओरी को दुख था कि जिस के लिए वह हमेशा खड़े रहें, उस इंसान का साथ नहीं मिला.
ओरी ने शो में बताया है कि एक्ट्रेस अमृता सिंह ने उन्हें डांटा था. इस वजह से उन्होंने उन्हें सोशल मीडिया पर अनफॉलो किया है. इसके अलावा उन्होंने बोला कि सारा और उनके परिवार के बीच हुई बातों को लेकर माफी नहीं मांगी जाती है तब तक सारा संग उनकी दोस्ती मुश्किल है. ओरी ने आगे बोला कि अगर मैं अब सारा अली खान के दोस्ती का दिखावा करता हूं, तो इसका मतलब होगा कि उनकी मां अमृता सिंह ने मेरे साथ जो किया. मेरे बारे में दूसरे लोगों से जो बातें कहीं, सारा को उससे कोई परेशानी नहीं है. मुझे अभी तक किसी तरह की माफी नहीं मिली है. इसलिए मैं उनके साथ दोस्ती नहीं रख सकता