)
एक्ट्रेस नुसरत भरूचा को लेकर खबर आ रही हैं कि एक्ट्रेस का बाली में एक्सीडेंट हो गया है. दरअसल एक्ट्रेस वर्क कमिटमेंट के चलते बाली में गई थी. उन्होंने अपनी ट्रिप को कुछ दिनों के लिए बढ़ा दी थी. इस दौरान उनका एक्सीडेंट हो गया है. बाली के एक अस्पताल में एक्ट्रेस का इलाज चल रहा है. उनकी सेहत से जुड़ी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है.
नुसरत भरूचा बाली में वर्क कमिटमेंट के लिए गई थी. इसके बाद उन्होंने वहां पर कुछ दिन और रुकने का फैसला किया था. इसी दौरान उनके साथ हादसा हुआ. फिलहाल एक्ट्रेस का इलाज चल रहा है. नुसरत डॉक्टर की निगरानी में है.
नुसरत भरूच जल्द ही टाइगर श्रॉफ के साथ फिल्म में नजर आएंगी. फिल्म पश्मीना रोशन, अभिषेक बनर्जी और एल्विश यादव अहम किरदार में होंगे. विक्की जैन फिल्म को प्रोड्यूस करेंगे. नुसरत भरूचा आखिरी बार कॉमेडी थ्रिलर फिल्म उफ ये सियापा में नजर आई थी. इसके अलावा नुसरत घूसखोर पंडत, बुन टिक्की में नजर आएंगी.
नुसरत भरुचा ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत टीवी किट्टी पार्टी से की थी. उन्होंने जय संतोषी मां फिल्म से अपना फिल्मी करियर शुरू किया था. साल 2010 में फिल्म प्यार का पंचनामा से उन्हें फेम मिला था. इसके बाद वह प्यार का पंचनामा 2, सोनू की टीटू की स्वीटी, ड्रीम गर्ल में नजर आई हैं. इसके अलावा फिल्म छोरी में उनकी एक्टिंग की जमकर तारीफ हुई थी.
साल 2023 में नुसरत भरूचा फिल्म की शूटिंग के दौरान घायल हो गई थी. एक्ट्रेस फिल्म अकेली की शूटिंग के दौरान फर्श पर सिर के बल गिर गई थी. लगभग आधे घंटे तक दर्द से एक्ट्रेस रोती रही थी. डॉक्टर ने उन्हें कुछ दिन आराम करने की सलाह दी थी. वहीं फिल्म छोरी 2 के दौरान एक एक्शन सीन करते समय उनके चेहर पर चोट लग गई थी. इस दौरान उनई आइब्रो के साथ टांके लगवाने पड़े थे.
साल 2023 में नुसरत भरूचा हाइफा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के लिए इजरायल गई थी. इजरायल में अचानक युद्ध शुरू हो गया था. कुछ समय के लिए एक्ट्रेस का उनकी टीम के साथ संपर्क टूट गया था. भारतीय दूतावास की मदद से उन्हें कनेक्टिंग फ्लाइट की मदद से भारत वापस लाया गया था.
नुसरत भरूचा पिछले साल उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर गई थी. उन्होंने महाकाल के दर्शन किए और भस्म आरती में शामिल हुईं थी. नुसरत ने सोशल मीडिया पर अपनी फोटो शेयर की थी. उन्होंने लिखा जय श्री महाकाल. इसके बाद ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने उनके मंदिर जाने पर आपत्ति जताई थी. उन्हें बोला था कि उन्होंने बड़ा पाप किया. माफी के रूप में नुसरत को कलमा पढ़ने की सलाह दी थी.