SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

Nushrratt Bharuccha Bali Accident: नुसरत भरूचा की रीढ़ में आया फ्रैक्चर, सर्जरी के लिए मुंबई एयरलिफ्ट करने की तैयारी

Nushrratt Bharuccha Health Update: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा बाली में एक दर्दनाक हादसे का शिकार हो गई हैं, जिसमें उनकी रीढ़ की हड्डी में गंभीर फ्रैक्चर आया है. फिलहाल वो बाली के लोकल हॉस्पिटल में भर्ती हैं. डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें स्पाइन सर्जरी के लिए एयर एम्बुलेंस से जल्द मुंबई एयरलिफ्ट करने की तैयारियां की जा रही हैं.

Written By Jyoti Rajput
Published: Oct 02, 2026, 02:39 PM IST | Updated: Oct 02, 2026, 02:55 PM IST
Image Credit: नुसरत भरूचा की रीढ़ में आया फ्रैक्चर
Join

इंडोनेशिया के खूबसूरत द्वीप बाली में सुकून के कुछ पल बिताने और अपने प्रोफेशनल प्रोजेक्ट्स को निपटाने गईं बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा के साथ एक ऐसा दर्दनाक हादसा हो गया, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी. छुट्टियों के रंग में अचानक तब भंग पड़ गया, जब नुसरत एक दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना का शिकार हो गईं. इस हादसे में उनकी रीढ़ की हड्डी में गंभीर फ्रैक्चर आया है. फिलहाल वो बाली के ही एक लोकल अस्पताल में डॉक्टरों की कड़ी निगरानी में भर्ती हैं. इस खबर के सामने आते ही फिल्म इंडस्ट्री और उनके लाखों फैंस के बीच चिंता की लहर दौड़ गई है.

हादसे की गंभीरता को देखते हुए नुसरत के स्पोकपर्सन ने ऑफिशियल बयान जारी कर उनकी हेल्थ अपडेट दी है. स्पोकपर्सन के अनुसार, बाली में डॉक्टरों ने इलाज और शुरुआती जांच के बाद ये फैसला लिया है कि नुसरत को रीढ़ की हड्डी की सर्जरी करवाने की तुरंत जरूरत है. हालांकि, एक्ट्रेस की सहूलियत और बेहतर ट्रीटमेंट को ध्यान में रखते हुए उन्हें इंडोनेशिया में ही ऑपरेट करने के बजाय एयर एम्बुलेंस के जरिए मुंबई वापस लाने की व्यवस्था की जा रही है.

एक्ट्रेस की टीम ने दी हेल्थ अपडेट

एक्ट्रेस नुसरत भरूचा के स्पोकपर्सन ने बताया कि मुंबई पहुंचते ही देश के स्पेशल डॉक्टरों की देखरेख में एक्ट्रेस की सर्जरी की जाएगी. उनकी टीम द्वारा जारी बयान में साफ कहा गया कि 'फिलहाल हमारी सबसे बड़ी और इकलौती प्रायोरिटी नुसरत की सेहत और सुरक्षा है. हम इस बात का ध्यान रख रहे हैं कि उन्हें बिना किसी देरी के बेहतरीन से बेहतरीन ट्रीटमेंट और देखभाल मिले.' रीढ़ की हड्डी में लगी चोट बेहद संवेदनशील मानी जाती है, इसलिए एयर एम्बुलेंस से सफर के दौरान भी उनकी स्थिति को स्थिर बनाए रखने के लिए स्पेशल मेडिकल टीम तैनात की जा रही है.

एक्ट्रेस को लंबे आराम की जरूरत

इस गंभीर स्थिति और आने वाली सर्जरी का असर नुसरत भरूचा के वर्क फ्रंट पर भी पड़ना तय है. डॉक्टरों का मानना है कि सर्जरी के बाद नुसरत को पूरी तरह से ठीक होने और अपनी पुराने जिंदगी में लौटने के लिए एक लंबे रिहैबिलिटेशन और बेड रेस्ट की जरूरत होगी. ऐसे में अगले कुछ हफ्तों या महीनों तक उनके तमाम प्रोजेक्ट्स, शूटिंग शेड्यूल और कमर्शियल कमिटमेंट्स पूरी तरह से कैंसल रहेंगे.

टीम ने की फैंस से खास अपील

एक्ट्रेस की टीम ने इस मुश्किल घड़ी में मीडिया, फैंस और चाहने वालों से एक इमोशनल अपील भी की है. बयान में अनुरोध किया गया है कि इस मुश्किल दौर में नुसरत और उनके परिवार की प्राइवेसी का पूरा सम्मान किया जाए. उन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से ठीक होने के लिए पूरा समय और शांत माहौल दिया जाना बेहद जरूरी है.

टीम ने अपने बयान में आखिर में सभी का शुक्रिया अदा करते हुए लिखा, 'हम आप सभी के प्यार, चिंता और प्रार्थनाओं के लिए दिल से आभारी हैं. जैसे ही स्थिति में कोई नया अपडेट आएगा, हम सही समय पर आगे की जानकारी जरूर शेयर करेंगे.'फिलहाल पूरे देश से फैंस नुसरत के जल्द से जल्द स्वस्थ होकर पर्दे पर वापसी करने की दुआएं मांग रहे हैं.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

ज्योति सिंह राजपूत जी न्यूज में सब एडिटर हैं और पिछले 1 साल से ज्यादा से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. दैनिक जागरण प्रिंट और सहारा न्यूज नेटवर्क में ट्रेनिंग लेने के बाद अब Zee News में काम कर रही हैं. कुछ समय तक लाइफस्टाइल की खबरों में काम करने के बाद अब एंटरटेनमेंट में काम कर रही हैं. वहीं हॉलीवुड की खबरों और फिल्मों पर पैनी नजर रखती हैं. उन्होंने पंडित माखनलाल चतुर्वेदी नेशनल यूनिवर्सिटी (MCU) से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री हासिल की है. आप Jyoti.Rajput@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES