SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

'पैसे नहीं मिल रहे थे तो...', नोरा फतेही ने खोला राज, बताया किस एक शर्त पर 'बिग बॉस 9' में हुई थी एंट्री!

Nora Fatehi: नोरा फतेही ने हाल ही में एक पॉडकास्ट पर खुलासा किया कि उन्होंने 'बिग बॉस 9' में जाने के लिए मेकर्स के सामने एक शर्त रखी थी. जानिए क्यों बिना पेमेंट मिले गानों के बाद नोरा को रियलिटी शो का रुख करना पड़ा और क्या थी उनकी खास शर्त-

Written By Kajol Gupta
Published: Sep 20, 2026, 10:57 AM IST | Updated: Sep 20, 2026, 10:59 AM IST
Image Credit: नोरा फतेही
Join

Nora Fatehi: डांसिंग क्वीन और एक्ट्रेस नोरा फतेही को लेकर एक दिलचस्प खबर सामने आई है. उन्होंने दिसंबर 2015 में सलमान खान के फेमस रियलिटी शो 'बिग बॉस 9' में बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट शामिल हुई थीं. वह जनवरी 2016 में शो से बाहर हो गई थीं. हाल ही में एक पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान नोरा ने खुलासा किया कि शुरुआत में वह रियलिटी शोज को कमतर समझती थीं, लेकिन बाद में उन्हें एहसास हुआ कि ये प्लेटफॉर्म इतने बुरे भी नहीं होते.

नोरा ने स्वीकार किया कि शुरुआत में वह रियलिटी शोज को काफी नीची नजर से देखती थीं और उन्हें लगता था कि ये शो उनके लिए नहीं हैं. हालांकि, बाद में एहसास हुआ कि ये रियलिटी शोज उतने बुरे नहीं होते, जितना वह सोचती थीं. लेटेस्ट अनट्रिगर्ड पॉडकास्ट में डांसर ने कई खुलासे किए हैं.

पैसे न मिलने पर क्या किया निर्णय?

पॉडकास्ट के दौरान नोरा ने बताया कि मेकर्स ने उन्हें बिग बॉस का ऑफर तब दिया, जब वह अपने बकाया पैसों के लिए संघर्ष कर रही थीं. नोरा ने कहा, 'मैंने कई गाने किए थे, लेकिन मुझे उनके पैसे नहीं मिल रहे थे. प्रोड्यूसर्स ने एजेंसी को पैसे दे दिए होंगे, लेकिन मुझे अपनी पेमेंट का इंतजार करना पड़ रहा था. मैं उनसे लड़ रही थी और स्थिति काफी खराब थी. उसी वक्त मुझे बिग बॉस का फोन आया. पहले तो मैंने मना कर दिया कि आप लोग मेरा विजन नहीं समझते, लेकिन जब उन्होंने अच्छी रकम ऑफर की, तो मैं मान गई.'

किस शर्त पर मानी थी बात?

नोरा ने आगे बताया कि वह इस शो को एक मौके की तरह देख रही थी. उन्होंने कहा, 'यह कोई बुरी चीज नहीं है, यह एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जो समझदारी से खेलने पर आपको तुरंत घर-घर में पहचान दिला देता है. क्योंकि मैं वाइल्ड कार्ड एंट्री थी, तो मुझे पता था कि मैं ज्यादा दिन नहीं टिकूंगी. मैं असल में उसी चैनल का दूसरा शो 'झलक दिखला जा' करना चाहती थी. इसलिए मैंने मेकर्स से कहा कि मुझे 'झलक' दो और इसके बदले में मैं 'बिग बॉस' करूंगी. मुझे बदले में 'झलक दिखला जा' मिल गया.'

शो में कैसा था प्रिंस संग रिश्ता?

बिग बॉस के घर में रहने के दौरान नोरा फतेही की नजदीकियां प्रिंस नरूला के साथ काफी चर्चा में रही थीं. दोनों अक्सर एक-दूसरे के साथ वक्त बिताते और फ्लर्ट करते दिखे थे. प्रिंस ने तो नोरा को रिंग और फूल देकर प्रपोज तक कर दिया था और कहा था कि वह बिग बॉस के आभारी हैं कि उन्होंने नोरा को शो में भेजा. आगे चलकर प्रिंस नरूला उस सीजन के विजेता बने.

इंटरनेशनल लेवल पर कैसे बनाई पहचान?

नोरा का करियर अब इंटरनेशनल लेवल पर भी नई ऊंचाइयों को छू रहा है. जून 2026 में उन्होंने 'फीफा वर्ल्ड कप (FIFA World Cup 2026)' की ओपनिंग सेरेमनी में अपनी परफॉर्मेंस से दुनिया भर में भारत का नाम रोशन किया. इसके अलावा वह संजॉय और वेजड्रीम के साथ फीफा 2026 के ऑफिशियल गाने 'सीर सीर' (Siir Siir) में भी नजर आईं.

अब कौन से प्रोजेक्ट्स में दिखेंगी?

अगस्त में नोरा ने अपने अपकमिंग ईपी (EP) 'प्ले' (Play) से नया ट्रैक 'स्ले टू द रिदम' (Slay to the Rhythm) अनाउंस किया, जिसे उन्होंने अपने बेहद करीब बताया. इससे पहले उनका बादशाह के साथ 'साजन रे' गाना रिलीज हुआ था. रिपोर्ट्स के मुताबिक, नोरा जल्द ही रजनीकांत की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'जेलर 2' (Jailer 2) में एक स्पेशल डांस नंबर करती नजर आएंगी, जिसका म्यूजिक अनिरुद्ध रविचंदर ने तैयार किया है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

काजोल गुप्ता जी न्यूज में सब एडिटर हैं और पिछले साढ़े 3 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. कुछ समय तक उन्होंने नेशनल, बिहार-झारखंड और पॉलिटिकल बीट पर काम किया. इसके बाद बीते 2 साल से उन्होंने जी न्यूज में एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना शुरू किया. अभी फिलहाल वह एंटरटेनमेंट बीट पर ही एक्टिव हैं. जी न्यूज से पहले उन्होंने सुदर्शन चैनल, इनखबर वेबसाइट और फ्रीलांस काम किया है. पिछले साढ़े तीन साल से जी न्यूज के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने मास कम्युनिकेशन में सिंघानिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ही पोस्ट ग्रेजुएशन की है. पत्रकारिता के साथ उन्हें कहानियां लिखने का भी काफी शौक है. आप काजोल के साथ kajol.gupta@India.com पर या एक्स और इंस्टाग्राम हैंडल्स पर कनेक्ट कर सकते है. सीधे ईमेल पर इनसे जुड़ सकते हैं.     
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES