SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

अभी तो फिल्म आना बाकी है... 'रामायण' की एडवांस बुकिंग से दहल गया बॉक्स ऑफिस! 10 करोड़ के करीब पहुंची सेल

नितेश तिवारी की मोस्टअवेटेड फिल्म 'रामायण' का क्रेज लोगों के बीच दिन-ब-दिन बढ़ता ही जा रहा है, जिसका सीधा असर फिल्म की एडवांस बुकिंग सेल पर देखने को मिल रहा है. लेटेस्ट एडवांस बुकिंग आंकड़ों के मुताबिक, ब्लॉक सीट्स को मिलाकर फिल्म ने 8.27 करोड़ की कमाई कर ली है.

Written By Jyoti Rajput
Published: Oct 23, 2026, 12:32 PM IST | Updated: Oct 23, 2026, 01:04 PM IST
Image Credit: 'रामायण' एडवांस बुकिंग
Join

रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश जैसे बड़े कलाकारों से सजी ये महाकाव्य फिल्म को लेकर सिनेमा लवर्स में गजब की एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है. नितेश तिवारी के निर्देशन में तैयार की गई ये मोस्टअवेटेड फिल्म अभी रिलीज भी नहीं हुई है, लेकिन इसने पहले ही बॉक्स ऑफिस पर अपनी धाक जमाना शुरू कर दिया है. फिल्म की एडवांस बुकिंग के आंकड़े इस बात की गवाही दे रहे हैं कि ये फिल्म पर्दे पर आने के बाद कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ने वाली है. 5 नवंबर, 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही 'रामायण' एडवांस टिकटों की ताबड़तोड़ बिक्री के दम पर 10 करोड़ रुपये के आंकड़े के बेहद करीब पहुंचने वाली है.

इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने एडवांस बुकिंग से शानदार कमाई कर ली है और अब तक हजारों शोज के लिए लाखों टिकट बिक चुके हैं, जो इस बात का सुबूत है कि ऑडियंस इस ऐतिहासिक महागाथा को बड़े पर्दे पर देखने के लिए कितनी ज्यादा बेताब है. कमाई के इन आंकड़ों की बात करें, तो हिंदी मार्केट इसमें सबसे आगे चल रहा है, जहां फिल्म ने भारी-भरकम कारोबार किया है.

धड़ल्ले से हो रही एडवांस बुकिंग

हिंदी बाजार के अलावा, 'रामायण' ने कन्नड़ और तेलुगु वर्जन के लिए भी एडवांस बुकिंग तेजी से बढ़ रही है. लोकल एरिया पर बात करें तो, महाराष्ट्र, दिल्ली, कर्नाटक, गुजरात और तेलंगाना उन पांच राज्यों में शामिल हैं, जहां टिकटों की सबसे ज्यादा मांग की जा रही है. इसके अलावा, मुंबई, हैदराबाद, बेंगलुरु और पुणे जैसे बड़े शहरों में भी ऑडियंस बढ़-चढ़कर एडवांस बुकिंग कर रही है. वहीं हाल ही में फिल्म का दूसरा गाना 'रावण तडंव' रिलीज किया गया, जिसमें यश की एनर्जी देखने लायक थी. सोशल मीडिया पर फैंस ने उनके दमदार डांस और रावण रूप की खूब सराहना की.  

फैंस को यश की खास अपील

फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें, तो इसमें रणबीर कपूर भगवान राम के रूप में, साईं पल्लवी माता सीता के और यश महाबली रावण के दमदार किरदार में नजर आने वाले हैं. इनके अलावा, रवि दुबे, सनी देओल, लारा दत्ता, अरुण गोविल और रकुल प्रीत सिंह जैसे बेहतरीन कलाकार भी इस महाकाव्य का हिस्सा हैं. वहीं हाल ही में एक्टर यश ने फैंस से एक खास अपील करते हुए कहा था कि वो छोटी-मोटी कमियों की तलाश करने के बजाए एक खुले मन से इस ऐतिहासिक फिल्म का आनंद लें.

दो भागों में बंटी है कहानी

'रामायण' का क्रेज सिर्फ इसके पहले पार्ट तक ही सीमित नहीं है, बल्कि मेकर्स ने इसके लेवल को देखते हुए इसे दो भागों में बांटने का फैसला किया. फिल्म का दूसरा पार्ट साल 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा. फिलहाल, ऑडियंस की नजरें 5 नवंबर, 2026 पर टिकी हैं, जब ये महागाथा दुनिया भर के थिएटर्स में उतरेगी और बॉक्स ऑफिस पर एक नया इतिहास रचेगी.
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

ज्योति सिंह राजपूत जी न्यूज में सब एडिटर हैं और पिछले 1 साल से ज्यादा से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. दैनिक जागरण प्रिंट और सहारा न्यूज नेटवर्क में ट्रेनिंग लेने के बाद अब Zee News में काम कर रही हैं. कुछ समय तक लाइफस्टाइल की खबरों में काम करने के बाद अब एंटरटेनमेंट में काम कर रही हैं. वहीं हॉलीवुड की खबरों और फिल्मों पर पैनी नजर रखती हैं. उन्होंने पंडित माखनलाल चतुर्वेदी नेशनल यूनिवर्सिटी (MCU) से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री हासिल की है. आप Jyoti.Rajput@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES