SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

लंच बॉक्स की सफलता के बाद निम्रत कौर के रोल को किया टाइपकास्ट, हर कहानी में दिखने लगी दुखी पत्नी, एक्ट्रेस ने ऐसे बदली अपनी इमेज

'द लंचबॉक्स’ से निम्रत कौर को फेम मिला है. इसके बाद उन्होंने सैड, लोनली हाउसवाइफ के रोल मिलने लग गए. एक्ट्रेस ने 10 से 15 प्रोजेक्ट को मना किया है.

Written By Shilpa Singh
Published: Sep 30, 2026, 07:21 PM IST | Updated: Sep 30, 2026, 07:23 PM IST
Join

द फैमिली मैन, एयरलिफ्ट फिल्मों में शानदार एक्टिंग के ना केवल इंडस्ट्री बल्कि लोगों के दिलों में राज किया है. निम्रत कौर को द लंचबॉक्स से इंटरनेशनल लेवल पर फेम मिला है. फिल्म में उन्हेंने हाउसवाइफ इला का रोल निभाया था. फिल्म लंच बॉक्स का प्रीमियर कान फिल्म फेस्टिवल में शुरू हुआ था. साल 2013 में फिल्म को टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में दिखाया गया था.

लंच बॉक्स के बाद मेकर्स ने किया टाइपकास्ट

ANI को दिए इंटरव्यूमें निम्रत कौर ने बताया है कि लंच बॉक्स फिल्म की सफलता के बाद उन्हें एक ही तरह का किरदार दिया गया. उनके पास हर बार दुखी गृहिणी का रोल ऑफर हो रहा था. एक्ट्रेस ने सैड हाउस वाइफ के किरदार वाले सभी रोल को करने से मना कर दिया था. एक्ट्रेस ने बताया है कि लंच बॉक्स में अपने किरदार के लिए मैंने बहुत ही ज्यादा मेहनत की. फिल्म के बाद मुझे 10 से 15 प्रोजेक्ट मिले, सभी रोल एक ही तरह के थे, जो शादी में दुखी है, अपनी शादी से बाहर आना चाहते हैं.

एक्ट्रेस को करना पड़ा लंबा इंतजार

एक्ट्रेस ने आगे बोला कि उन्होंने जानबूझकर लंबा इंतजार किया है. मैंने सोचा था कि मैं अलग काम करना चाहती हूं. मैंने सोचा कि मैं अलग किरदार करूंगी.  भले ही देर से काम मिले लेकिन मैं वहीं काम बार-बार नहीं करूंगी जो मैंने अभी किया है. जिस किरदार को मैं इतनी खूबसूरती से कर चुकी हैं, भला उस किरदार को दोबारा क्यों करू?

द लंच बॉक्स के बाद लंबे समय तक नहीं दिखीं थी एक्ट्रेस

एक्ट्रेस ने ANI को दिए इंटरव्यू में बताया है कि द लंच बॉक्स के बाद उनके करियर में लंबा गैप आया था. यह गैप उन्होंने जानबूझकर लिया था. लंच बॉक्स के बाद एक्ट्रेस होमलैंड की शूटिंग  में बिजी थी. इसके बाद उन्होंने एयरलिफ्ट की शूटिंग हुई थी. फिल्म की शूटिंग में लगभग 1 साल का समय लगा था. एक्ट्रेस ने बताया है कि इस वजह से उनके करियर में गैप दिखाई दिया.

साल 2013 में द लंचबॉक्स हुई रिलीज

द लंचबॉक्स साल 2103 में रिलीज हुई थी. फिल्म का निर्देशन रितेश बत्रा ने की थी. फिल्म में निम्रत कौर और इरफान खान लीड रोल में थे. फिल्म को कान्स फिल्म फेस्टिवल में दिखाया गया था. इंटरनेशनल लेवल पर फिल्म को काफी तारीफ मिली थी.

 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

मैं शिल्पा सिंह, पिछले 6 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं. मैं 4 साल से ज़ी न्यूज़ हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हूं. ज़ी न्यूज़ में मैं एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम कर रही हूं. मैंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंडिया न्यूज़ डिजिटल से की थी. इसके बाद वन इंडिया डिजिटल और जागरण न्यू मीडिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी काम किया है. इस दौरान मैंने एंटरटेनमेंट बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरी, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की है. मैंने जामिया मिलिया इस्लामिया से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. मेरा उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी देना है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES