SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

इंटरनेट सेंसेशन बनी आकांक्षा-योगेश की जोड़ी! 3 दिन बाद फिर रीक्रिएट किया अपना रोमांटिक गाना; नेहा कक्कड़ ने कर दिया वायरल

Akanksha Chaudhary Yogesh Rawat New Song: इन दिनों सोशल मीडिया से लेकर यूट्यूब पर एक रोमांटिक पंजाबी गाना खूब ट्रेंड कर रहा है, जिसमें आकांक्षा चौधरी और योगेश रावत की शानदार केमिस्ट्री लोगों का दिल जीत रही है. इसी बीच नेहा कक्कड़ ने भी अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जो खूब वायरल हो रहा है.

Written By Vandana Saini
Published: Sep 09, 2026, 12:23 PM IST | Updated: Sep 09, 2026, 12:45 PM IST
Image Credit: इंटरनेट पर छाई आकांक्षा-योगेश की रोमांटिक जोड़ी (स्क्रीनग्रैब)
Join

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक रोमांटिक पंजाबी गाना हर तरफ छाया हुआ है और लोग इस पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं. इस गाने में आकांक्षा चौधरी और योगेश रावत की खूबसूरत केमिस्ट्री देखने को मिल रही है, जो सीधे फैंस के दिलों को छू रही है. इसी बीच मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से दोनों का एक बड़ा ही प्यार वीडियो पोस्ट किया है, जो इंटरनेट पर आते ही आग की तरह फैल गया. दरअसल, इस गाने का नाम ‘ना पुछदे’ है, जिसे खुद नेहा कक्कड़ ने अपनी मीठी सी आवाज में गाया है. रिलीज होते ही इस गाने ने यूट्यूब पर 6 मिलियन से ज्यादा व्यूज बटोर लिए हैं और इंस्टाग्राम पर तो फैंस धड़ाधड़ रील्स बना रहे हैं.

नेहा कक्कड़ ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें भी आकांक्षा चौधरी और योगेश रावत बेहद प्यारे और रोमांटिक अंदाज में गाने को रीक्रिएट करते नजर आ रहे हैं. साथ ही नेहा ने इस वीडियो के कैप्शन में दोनों को टैग भी किया है, जिसे देखकर फैंस खुशी से झूम उठे हैं. कमेंट सेक्शन में लोग इन दोनों की जोड़ी की जमकर तारीफ कर रहे हैं और उनके बीच के प्यार भरे तालमेल को सबसे बेहतरीन बता रहे हैं. सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि दोनों साथ में बेहद प्यारे लगते हैं. ऑनस्क्रीन हो या सोशल मीडिया, दोनों का ये रोमांटिक अंदाज हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है. दोनों की जोड़ी एक बार फिर इंटरनेट का सबसे बड़ा बज बन चुकी है.

‘लॉकअप 2’ में फिर से जगा पुराना प्यार

योगेश रावत और आकांक्षा चौधरी दोनों ही किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं. इससे पहले दोनों रियलिटी शो ‘स्प्लिट्सविला X6’ में अपने रोमांटिक रिलेशनशिप को लेकर खूब चर्चा बटोर चुके हैं, जिसके बाद ये एक्स-कपल एक बार फिर रिएलिटी शो ‘लॉकअप 2’ में साथ नजर आए थे और देखते ही देखते सुर्खियों में छा गए. शो के प्रीमियर के समय से ही दोनों की केमिस्ट्री पर सबकी नजरें टिकी हुई थीं. हैरान करने वाली बात ये थी कि शो में मशहूर इन्फ्लुएंसर उर्फी जावेद ने सबके सामने दोनों के रिश्ते पर कई सवाल खड़े किए थे. उर्फी के इस खुलासे के बाद से ही फैंस के साथ-साथ शो की ऑडियंस को भी हैरान कर दिया था. हर कोई इनके रिश्ते का सच जानना चाहता है.

‘लॉकअप 2’ के बाद गाने नजर आए साथ

‘लॉकअप 2’ से बाहर आने के बाद ये एक्स-कपल अब फेमस सिंगर नेहा कक्कड़ के नए रोमांटिक ट्रैक ‘ना पुछदे’ में एक साथ दिखाई दे रहे हैं. इस म्यूजिक वीडियो में दोनों के बीच की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री बेहद शानदार लग रही है और फैंस को उनका ये प्यार भरा अंदाज काफी पसंद भी आ रहा है. गाने के लिरिक्स दीप क्लेयर और हर्ष नुस्सी ने लिखे हैं, साथ ही इसका म्यूजिक भी इन्हीं दोनों ने मिलकर तैयार किया है. वहीं, ब्रह्म ने इस रोमांटिक गाने को प्रोड्यूस किया है. ये गाना 5 सितंबर को रिलीज किया गया था और सामने आते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा. फैंस लगातार इस गाने पर अपना प्यार लुटा रहे हैं और जमकर रील्स बना रहे हैं.

‘स्प्लिट्सविला’ से ‘लॉकअप 2’ तक का अधूरा सफर

बता दें, इन दोनों की लव स्टोरी ‘स्प्लिट्सविला X6’ के मंच पर शुरुआत हुई थी. हालांकि, बाद में शो में रूरू ठाकुर की एंट्री होते ही तीनों के रिश्ते में काफी कड़वाहट और गलतफहमियां बढ़ गई थीं. शो खत्म होने के बाद योगेश और आकांक्षा ने यह कहकर पल्ला झाड़ लिया था कि अब उनके बीच कोई रिश्ता नहीं है और वे अलग हो चुके हैं. लेकिन बाद में उर्फी जावेद ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया था कि ब्रेकअप के बाद भी दोनों चोरी-छिपे एक-दूसरे से मिलते रहे थे. अब ‘लॉकअप 2’ के बाद इस गाने में दोनों की बढ़ती नजदीकियां देखकर फैंस कयास लगा रहे हैं कि शायद ये कपल एक बार फिर हमेशा के लिए एक हो सकते हैं, जिसको लेकर फैंस एक्साइटेड भी हैं. 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

वंदना सैनी जी न्यूज में सब ए़डिटर हैं और पिछले 11 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. कुछ समय तक उन्होंने नेशनल, इंटरनेशनल और पॉलिटिकल बीट पर काम किया. इसके बाद 2018 में उन्होंने इंडिया न्यूज में एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना शुरू किया और पिछले 8 साल से लगातार में एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं. इस दौरान उन्होंने स्मार्ट हिंदुस्तान, पत्रिका और न्यूज 24 जैसे संस्थान के साथ काम किया और पिछले 2 साल से जी न्यूज के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने दिल्ली से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद IGNOU से हिंदी में मास्टर्स किया. उन्हें पत्रकारिता के साथ कहानियां लिखने का भी शौक है. आप Vandana.saini@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES