SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

नानी ने फैंस के साथ थिएटर में देखी The Paradise, चुपचाप फिल्म देखते कैमरे में हुए कैद; Video Viral

Nani The Paradise: तेलुगु स्टार नानी की फिल्म 'द पैराडाइज' इस समय सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है. इस बीच हाल ही में एक्टर को हैदराबाद के मैत्री विमल थिएटर में देखा गया, जहां वो फैंस के बीच चुपचाप फिल्म का आनंद लेते नजर आए. उनका ये अंदाज कैमरे में कैद हो गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Written By Jyoti Rajput
Published: Sep 28, 2026, 06:42 AM IST | Updated: Sep 28, 2026, 06:45 AM IST
Image Credit: नानी ने फैंस के साथ थिएटर में देखी The Paradise
Join

सिनेमा की दुनिया में किसी फिल्म की असली एग्जाम पर्दे पर नहीं, बल्कि ऑडियंस के बीच होता है. शायद यही वजह है कि एक्टर नानी ने अपनी फिल्म 'द पैराडाइज' को ऑडियंस के साथ बैठकर देखने का फैसला किया. हैदराबाद के मैत्री विमल थिएटर में नानी को अचानक ऑडियंस के बीच देखा गया, जहां वो बिना किसी तामझाम के अपनी ही फिल्म का एक्सपीरियंस लेते नजर आए. थिएटर में मौजूद फैंस के लिए ये किसी सरप्राइज से कम नहीं था. आमतौर पर सितारों को स्क्रीन पर देखने वाले फैंस के बीच जब खुद एक्टर पहुंच जाएं, तो माहौल खास होना लाजिमी है. नानी के थिएटर पहुंचने का ये अंदाज अब सोशल मीडिया पर ट्रेंडिंग टॉपिक  बन गया है.

थिएटर से सामने आए वीडियो ने इस पूरे पल को और खास बना दिया है. वायरल हो रही क्लिप में नानी अपने आसपास बैठे फैंस को फिल्म का आनंद लेते हुए देख रहे हैं. खास बात ये है कि वो फिल्म के दौरान ऑडियंस के रिएक्शन पर भी नजर बनाए हुए थे. वहीं फैंस फिल्म के किसी सीन पर एक्साइटेड होते दिखे, तो कहीं नानी उनके रिएक्शन को देखकर मुस्कुराते नजर आए. वो पूरी तरह शांत रहकर उस माहौल का हिस्सा बने रहे. '

फैंस संग थिएटर में देखी 'द पैराडाइज'

'द पैराडाइज' स्टार को अचानक थिएटर में देखकर फैंस की एक्साइटमेंट भी वीडियो में साफ नजर आ रही है. नानी के लिए ये सिर्फ फिल्म देखने का मौका नहीं, बल्कि सीधे लोगों के बीच बैठकर उनकी फीलिंग्स को महसूस करने का एक्सपीरियंस भी रहा. 'द पैराडाइज' ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर नानी के करियर की अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग दर्ज की, लेकिन फिल्म को लेकर ऑडियंस और ट्रोलर्स की राय एक जैसी नहीं रही. फिल्म को मिले-जुले रिएक्शन का भी सामना करना पड़ा.

फैंस का रिएक्शन किया दर्ज

इन रिएक्शन के बीच नानी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक नोट शेयर कर ऑडियंस की राय को स्वीकार की. उन्होंने लिखा, 'मैंने आपके सभी रिएक्शन और जवाब देखे हैं. मुझे आप सबका प्यार मिला है और आपके मजेदार ट्रोल्स का भी मैंने उतना ही आनंद लिया है. ऑडियंस ने फिल्म को जिस तरह से अपनाया है और ट्रोलर्स और क्रिटिक्स द्वारा बताई गई कमियों से सीखा है, उससे मेरा दिल भर आया है'. 

फैंस, ट्रोलर्स और क्रिटिक्स सबका रिएक्शन किया नोटिस

नानी ने अपने मैसेज में ये भी साफ किया कि किसी फिल्म को बनाने के पीछे कलाकारों की मेहनत होती है, लेकिन आखिरकार ऑडियंस ही तय करते हैं कि वो एक्सपीरियंस उनके लिए कैसा रहे. एक्टर ने फिल्म को मिले प्यार और रिएक्शन के लिए लोगों का आभार जताते हुए कहा, 'हमने 'द पैराडाइज' को बहुत मेहनत से बनाया है ताकि आपको एक कमाल का एक्सपीरियंस मिल सके और इस पर आपकी राय या रिएक्शन पूरी तरह आप पर निर्भर है. फिल्म के लिए आपकी एक्साइटमेंट और मेरे लिए आपके प्यार का मैं अत्यंत आभारी हूं.' नानी का ये बयान ऐसे समय में आया है, जब फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरह का रिएक्शन देखने को मिल रहा है.

श्रीकांत ओडेला की फिल्म में नजर आए ये सितारे

श्रीकांत ओडेला के निर्देशन में बनी 'द पैराडाइज' में नानी के साथ कयादु लोहार, राघव जुयाल, मोहन बाबू और सोनाली कुलकर्णी प्रमुख भूमिकाओं में हैं. फिल्म का निर्माण श्री लक्ष्मी वेंकटेश्वर सिनेमाज के बैनर तले सुधाकर चेरुकुरी ने किया है. एक तरफ फिल्म की बॉक्स ऑफिस ओपनिंग ने ध्यान खींचा, तो दूसरी तरफ इसकी कहानी और प्रजेंटेशन को लेकर ऑडियंस के बीच अलग-अलग राय सामने आई. इसी बीच नानी का थिएटर जाकर फैंस के साथ फिल्म देखना उस रिश्ते को दिखाता है, जो किसी भी एक्टर और उसके फैंस के बीच गहराई को बंया करता है. अब थिएटर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है और नानी का ये सादगी भरा अंदाज लगातार सुर्खियां बटोर रहा है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

ज्योति सिंह राजपूत जी न्यूज में सब एडिटर हैं और पिछले 1 साल से ज्यादा से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. दैनिक जागरण प्रिंट और सहारा न्यूज नेटवर्क में ट्रेनिंग लेने के बाद अब Zee News में काम कर रही हैं. कुछ समय तक लाइफस्टाइल की खबरों में काम करने के बाद अब एंटरटेनमेंट में काम कर रही हैं. वहीं हॉलीवुड की खबरों और फिल्मों पर पैनी नजर रखती हैं. उन्होंने पंडित माखनलाल चतुर्वेदी नेशनल यूनिवर्सिटी (MCU) से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री हासिल की है. आप Jyoti.Rajput@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES